Delhi Power Cut 25 April 2026: दिल्ली की बिजली वितरण कंपनियों ने कई इलाकों में बिजली गुल रहने के बारे में जानकारी दी है. टाटा पावर लिमिटेड ने बिजली कटौती के बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि मंगोलपुरी, नरेला, बवाना, पीतमपुरा, सिविल लाइंस और मॉडल टाउन में 25 अप्रैल को बिजली कटौती की जाएगी. इस दौरान 1 घंटे से 6 घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी. कंपनी ने जानकारी दी है कि ये बिजली कटौती प्रोजेक्ट वर्क, कंज्यूमर मीटर वर्क और नए कनेक्शन लगाने के लिए की जाएगी.
दिल्ली में इन जगहों पर कटेगी बिजली
- जानकारी के अनुसार, मॉडल टाउन के फैमिली कोर्ट के Z-532 वाले हिस्से में बिजली कटौती की जाएगी. इस दौरान सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक दो घंटे के लिए बिजली कटौती होनी तय है.
- सिविल लाइंस इलाके के क्लियर मीडिया इंडिया वाले हिस्से में कंज्यूमर मीटर वर्क के लिए सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक 3 घंटे के लिए बिजली कटौती की जाएगी.
- पीतमपुरा के जीपी क्लस्टर इलाके में सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक 1 घंटे के लिए बिजली कटौती की जाएगी. बताया गया है कि प्रोजेक्ट वर्क को पूरा करने के लिए ये बिजली कटौती की जाएगी.
- बवाना के सेक्टर 5 के ई ब्लॉक में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक कंज्यूमर रिक्वेस्ट पर 2 घंटे के लिए बिजली कटौती की जाएगी.
- बवाना के सेक्टर 5 के आई ब्लॉक में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक कंज्यूमर रिक्वेस्ट पर 2 घंटे के लिए बिजली कटौती की जाएगी.
- बवाना के सेक्टर 3 के ओ ब्लॉक में सुबह 11 बजे से 12.30 बजे तक कंज्यूमर मीटर वर्क के लिए लगभग डेढ़ घंटे के लिए बिजली कटौती की जाएगी.
- बवाना के सेक्टर 1 के ओ ब्लॉक में दोपहर 1 बजे से 2.30 बजे तक लगभग डेढ़ घंटे के लिए बिजली कटौती की जाएगी. ये बिजली कटौती नया कनेक्शन लगाने के लिए किया जाएगा.
- बवाना के सेक्टर 2 के एम ब्लॉक में दोपहर 2.30 बजे से शाम 4 बजे तक लगभग डेढ़ घंटे के लिए बिजली कटौती की जाएगी. यहां पर भी नया कनेक्शन लगाने के लिए बिजली कटौती की जाएगी.
- बवाना के सेक्टर 1 के सी ब्लॉक में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगभग 6 घंटे के लिए बिजली कटौती की जाएगी. कंपनी ने बताया है कि प्रोजेक्ट वर्क के कारण इतने लंबे समय के लिए बिजली कटौती की जाएगी.
- नरेला के ए ब्लॉक में 221 से 234 तक सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक दो घंटे के लिए बिजली कटौती की जाएगी.
- नरेला के ही H 1280 से H 1259, H 1245 से H 1238 तक सुबह 9.30 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक लगभग 6 घंटे के लिए बिजली कटौती की जाएगी.
- नरेला के आई ब्लॉक के 2186 से 2204 के बीच सुबह 11.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक दो घंटे के लिए बिजली कटौती की जाएगी.