<

महेशगिरी बाबा उर्फ ​​भोंदू बाबा कौन है? खुद को भगवान बता युवती को पवित्र जल से नहलाया फिर किया गंदा काम

Mahesh Dilip Kakde Aka Maheshgiri Baba: महेशगिरी बाबा उर्फ़ भोंदू बाबा ने पहले तो युवती को बरगलाया फिर दैवीय शक्ति होने का दावा करके दुष्कर्म किया.

Mahesh Dilip Kakde Aka Maheshgiri Baba: 150 से अधिक महिलाओं/युवतियों से दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद अशोक खरात के बाद नासिक से ही एक और खतरनाक बाबा के खेल का खुलासा हुआ है. इस बाबा का नाम है- महेशगिरी बाबा उर्फ़ भोंदू बाबा. इस बाबा पर एक युवती से दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने का आरोप लगा है. युवती पारिवारिक और मानसिक समस्या लेकर स्वयंभू बाबा महेशगिरी के पास पहुंचा. इस पर बाबा ने युवती को ‘दैवीय शक्तियों’ इसके बाद कई अनुष्ठान कराए. इसके बाद अनुष्ठान के क्रम में 28 साल की युवती को दुष्कर्म का शिकार बनाया.

बाबा पर आध्यात्मिक इलाज के नाम पर 28 साल की एक महिला से दुष्कर्म का आरोप लगने के बाद पुलिस कार्रवाई कर रही है. महिला मानसिक परेशानी से राहत पाने के लिए उसके पास आई थी, लेकिन बाबा ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. आरोपी की पहचान महेशगिरी बाबा उर्फ़ महेश दिलीप काकड़े के तौर पर हुई है. महिला की शिकायत पर उसके ख़िलाफ़ राज्य के जादू-टोना विरोधी क़ानून के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है. 

कौन है महेश दिलीप काकड़े उर्फ़ महेशगिरी बाबा?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 28 वर्षीय युवती के पैरेंट्स उसे पारिवारिक समस्याओं और उसकी मानसिक स्थिति के कारण इस बाबा के पास ले गए थे. युवती के पिता नासिक के एक निजी अस्पताल में सुरक्षा गार्ड के तौर पर काम करते हैं. युवती के सामने ही बाबा ने दावा किया कि उसके पास दैवीय शक्तियां हैं. ऐसे में उसने परिवार से कहा कि महिला पर किसी आत्मा का साया है और वह उसका इलाज कर सकता है.  आरोपी ने दैवीय संकट का डर दिखाकर महिला को मठ के तालाब में स्नान कराया और फिर एकांत में ले जाकर उसका शोषण किया.

ये भी पढ़ें:- अशोक खरात की तरह एक और बाबा की खुली पोल, दैवीय शक्ति का खौफ दिखाकर लड़की के साथ किया गंदा काम

भेजने लगा अश्लील मैसेज

पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में युवती ने बताया कि उसे बाबा ने हर गुरुवार को प्रार्थना के लिए आने के लिए कहा. कुछ समय बाद ही बाबा उसके मोबाइल फ़ोन पर निजी और अश्लील संदेश भेजने लगा. युवती का आरोप है कि अगस्त, 2024 में बाबा युवती को किसी सुनसान जगह पर मिलने के लिए बुलाया. इसके बाद वह युवती को एक लॉज में लेकर गया. इस दौरान युवती के विरोध  ने विरोध किया, तो उसने उसे रुद्राक्ष के मोती दिए. इस दौरान उसने धमकी दी कि दिव्य शक्तियां हैं. और वह किसी भी चीज़ का विरोध नहीं कर पाएगी. इसके बाद बाबा ने युवती के साथ यौन संबंध बनाए. युवती का आरोप है कि बाबा ने उसकी नग्न तस्वीरें भी लीं. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
JP YADAV

Recent Posts

IND vs PAK Playing 11: भारत ने जीता टॉस, वैभव सूर्यवंशी बिगाड़ेंगे पाकिस्तान का खेल; ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला…

Last Updated: October 3, 2026 09:54:54 IST

IND vs PAK: भारत-पाक मैच से ठीक पहले मोहसिन नकवी ने लिया यू-टर्न! तीसरी बार ‘बेइज्जत’ नहीं होना चाहते PCB के अध्यक्ष?

IND vs PAK Asian Games 2026: भारत-पाकिस्तान गोल्ड मेडल मैच से ठीक पहले एसीसी का…

Last Updated: October 3, 2026 09:37:39 IST

Silver Price Today 3 October 2026: चांदी में बड़ा उलटफेर! खरीदारी से पहले जानें आज का ताजा रेट

Silver Price Today 3 October 2026: गांधी जयंती के कारण 2 अक्टूबर को बुलियन मार्केट…

Last Updated: October 3, 2026 09:34:08 IST

Gold Rate Today 3 October 2026: बाजार खुलते ही सोने के भाव ने चौंकाया! ₹1.50 लाख के करीब रेट, जानें आपके शहर में आज कितना है दाम

Gold Rate Today 3 October 2026:दूसरे शहरों में भी कीमत बढ़ी है. इंटरनेशनल मार्केट में…

Last Updated: October 3, 2026 09:26:44 IST

IND VS WI: क्या इस बार भी बनेगा 800 से ज्यादा रन? या होगी विकेटों की पतझड़; जानें रोहित शर्मा को कितनी सुट करती है ये पिच

IND VS WI: गुवाहाटी में खेले गए पिछले मैच में दोनों टीमों ने मिलकर 800…

Last Updated: October 3, 2026 09:09:10 IST