Delhi: दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने हाल ही में एक बड़ा फैसला लिया है. रेखा सरकार ने आशा वर्कर्स के हितों को ध्यान में रखते हुए मंगलवार (15 सितंबर) को बड़ा फैसला सुनाया है.
सरकार ने आशा कार्यकर्ताओं का इंसेंटिव दोगुना करने का ऐलान किया है. इस फैसले के बाद आशा वर्कर्स को हर महीने 3000 की जगह 6000 रुपये मिलेंगे.
6000 से अधिक आशा कार्यकर्ताओं को होगा लाभ
रेखा गुप्ता के इस ऐलान से आशा कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर है. दिल्ली सरकार के इस फैसले से दिल्ली भर में लगभग 6,725 आशा कार्यकर्ताओं को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा. बता दें कि पहले आशा कार्यकर्ताओं को मासिक ₹3,000 इंसेंटिव मिला करता था. नए फैसले के अनुसार अब आशा कार्यकर्ताओं को मासिक ₹6,000 इंसेंटिव मिला करेगा.
इसके अलावा आशा वर्कर्स को कार्य आधारित अतिरिक्त भत्ते भी प्रदान किये जाते हैं. मासिक मूल राशि के अतिरिक्त, कर्मचारियों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत टीकाकरण, मातृ स्वास्थ्य निगरानी और संस्थागत प्रसव के लिए गतिविधि-आधारित प्रदर्शन प्रोत्साहन प्राप्त होते हैं.