<
Categories: दिल्ली

Delhi CNG Pump Blast: टिकरी कलां में बड़ा हादसा! CNG पंप पर रिफ्यूलिंग के दौरान ट्रक में हुआ धमाका; 1 की मौत, कई घायल

दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ट्रक में रिफ्यूलिंग के दौरान भीषण धमाका हो गया. इस दर्दनाक हादसे में 3 व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं.

दिल्ली के टिकरी कलां इलाके में स्थित एक सीएनजी स्टेशन पर बुधवार को ट्रक में गैस भरवाते समय एक बड़ा धमाका हो गया. इस दर्दनाक हादसे में तीन व्यक्ति की जान जाने की पुष्टि हुई है, जबकि छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसा सीएनजी पंप पर रिफ्यूलिंग के दौरान हुआ. धमाका इतना तेज था कि आसपास मौजूद लोग इसकी चपेट में आ गए.

दिल्ली फायर सर्विस के अनुसार, घटना की सूचना दोपहर करीब 3:37 बजे मिली. ट्रक के पास खड़े लोग विस्फोट की वजह से बुरी तरह झुलस गए और घायल हो गए, जिन्हें तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया.

दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

हादसे की खबर मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 6 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा. फायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत मोर्चा संभाला और स्थिति को काबू में करने के साथ ही सुरक्षा के तमाम एहतियाती कदम उठाए, ताकि कोई बड़ा हादसा न हो सके.

अस्पताल में भर्ती कराए गए घायलों का इलाज जारी है. हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि उनकी स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी का अभी इंतजार है.

धमाके की वजह साफ नहीं

फिलहाल विस्फोट के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है. फायर सर्विस के अधिकारी ने बताया कि जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि रिफ्यूलिंग के दौरान ट्रक के गैस सिलेंडर में ब्लास्ट किस वजह से हुआ.

मौके पर मौजूद दमकल कर्मियों ने पूरी तरह सुरक्षा मानक सुनिश्चित कर स्थिति को नियंत्रण में कर लिया है. पुलिस और संबंधित एजेंसियां मामले की गहन जांच कर रही हैं.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Share
Published by
Shivani Singh

Recent Posts

स्कोडा स्लाविया का नया अवतार तैयार, नए लुक और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च डेट आई सामने, जानें क्या-क्या बदला

New Skoda Slavia: स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया ने नई स्लाविया फेसलिफ्ट का प्रोडक्शन पुणे के…

Last Updated: September 29, 2026 19:31:20 IST

पितृपक्ष: पूर्वजों और दोहराते जीवन-पैटर्न को समझने का समय: Psychic Medium Daksh

नई दिल्ली,26 सितंबर: पितृपक्ष 2026 शुरू होने वाला है। इस मौके पर दिल्ली के Psychic…

Last Updated: September 29, 2026 18:52:18 IST

जम्मू राइजिंग समिट में ज़ीनत कुरैशी ने GCC बाजार से जुड़ने का सुझाव दिया

विशेष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं; ‘डुग्गर दा सम्मान’ समारोह में प्रतिभाओं को…

Last Updated: September 29, 2026 18:37:23 IST

एलजीई इंडिया को इनोवेटिव एचआर प्रैक्टिसेज और सीएचओ को इम्पैक्टफुल एचआर लीडर अवार्ड

नई दिल्ली,28 सितंबर: बेंगलुरु में आयोजित 25वें एशिया पैसिफिक एचआरएम कांग्रेस अवार्ड्स 2026 में एलजी…

Last Updated: September 29, 2026 18:22:21 IST

20 साल की शादी का खौफनाक अंत; घरेलू कलेश ने ले ली रिपोर्टर की जिंदगी, पत्नी ने सिल-बट्टे से कर दी हत्या

Telangana Crime: तेलंगाना के मंचिरियल शहर में एक घरेलू विवाद हत्या का कारण बन गया.…

Last Updated: September 29, 2026 18:13:23 IST

सर्वोटेक ने ‘नवआरंभ 2026’ में नेक्स्ट-जेन सोलर इनवर्टर्स लॉन्च कर चैनल पार्टनरशिप का जश्न मनाया

नई दिल्ली,29 सितंबर: सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड सोलर और रिन्यूएबल एनर्जी समाधानों की भारत…

Last Updated: September 29, 2026 18:07:20 IST