दिल्ली से वृंदावन तक होगी बाबा बागेश्वर की पदयात्रा
किन सड़कों पर रहेगा प्रतिबंध
ट्रैफिक पुलिस ने जनता को चेतावनी दी है कि 7 नवंबर को दक्षिणी दिल्ली के कई मार्गों पर यातायात आंशिक या पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा. विशेष रूप से महरौली क्षेत्र में भारी भीड़ की संभावना है.
- छतरपुर Y-पॉइंट से SSN मार्ग पर डेरा मोड़ तक – दोनों तरफ से सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी.
- CDR चौक से छतरपुर Y-पॉइंट तक – सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक ट्रैफिक प्रतिबंधित रहेगा.
- जीर खोड़ से डेरा मोड़ तक – दोपहर 1 बजे से रात 10 बजे (7 नवंबर) और अगली सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे (8 नवंबर) तक प्रतिबंध लागू रहेगा.
पार्किंग पर भी सख्ती
वैकल्पिक मार्गों का सुझाव
भीड़ और जाम से बचने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने कुछ वैकल्पिक मार्ग सुझाए हैं:
- फरीदाबाद की ओर जाने वालों के लिए – CDR चौक होते हुए एमजी रोड का उपयोग करें.
- गुरुग्राम की दिशा में जाने वालों के लिए – CDR चौक से मंडी रोड का रास्ता लें.
- डेरा गांव से आने-जाने वालों के लिए – बंद रोड–मंडी रोड–एमजी रोड मार्ग का उपयोग करें.