<
Categories: दिल्ली

Delhi Traffic Police Advisory: 25 दिसंबर को क्या-क्या रहेगा बंद, कहां किया गया ट्रैफिक डायवर्ट; फटाफट नोट करें लेटेस्ट अपडेट

Christmas Traffic Diversions 2025: क्रिसमस त्योहार के मद्देनजर गुरुवार (25 दिसंबर, 2025) दिल्ली यातायात पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. कई जगहों पर रूट डायवर्ट किया गया है.

Christmas Traffic Diversions 2025: ईसा मसीह (Jesus Christ) के जन्मदिन के रूप में क्रिसमस का त्योहार गुरुवार (25 दिसंबर, 2025) को देश-दुनिया में मनाया जाएगा. ईसाई धर्म की मान्यता के अनुसार, ईसा मसीह ईश्वर के पुत्र थे और उन्हें मानवता का उद्धारकर्ता के रूप में माना जाता है. दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे भारत में यह त्योहार गुरुवार को मनाया जाएगा. दिल्ली में लाल किला के पास 10 नवंबर, 2025 को कार ब्लास्ट हुआ था, जिसमें कई लोगों की जान चली गई थी. इसके बाद से ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं. क्रिसमस त्योहार के मद्देनजर दिल्ली के साथ-साथ नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, सोनीपत, फरीदाबाद, सोनीपत, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ और पलवल में तीनों राज्यों की राज्यों की पुलिस अलर्ट पर है. क्रिसमस के मद्देनजर दिल्ली, यूपी और हरियाणा पुलिस ने एनसीआर में सुरक्षा के खास इंतजाम किए हैं. देश की राजधानी की बात करें तो दिल्ली यातायात पुलिस (Delhi Traffic Police) ने गुरुवार (25 दिसंबर, 2025) को क्रिसमस के मौके पर शहर में सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं को मजबूत करने के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. दिल्ली पुलिस की ओर से कहा गया है कि राजधानी क्रिसमस समारोह के चलते उपद्रवी तत्वों से निपटने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं. इसके मद्देनजर राजधानी के धार्मिक स्थलों, मॉल्स और बाजारों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था पर खास ध्यान दिया गया है.

मॉल, बाजार और सिनेमा हॉल की बढ़ाई गई सुरक्षा

क्रिसमस के दौरान श्रद्धालुओं की बड़ी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है. दिल्ली पुलिस के अधिकारियों की मानें तो राजधानी में चर्चों, मॉल्स, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों के साथ-साथ प्रमुख बाजारों के पास सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं. भीड़ भाड़ वाली जगहों पर सुरक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है. 

कहां-कहां जानें से बचें वाहन चालक

  • सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल
  • सेंट थॉमस चर्च (मंदिर मार्ग)
  • सेंट मार्टिन चर्च (दिल्ली छावनी)
  • सेंट थॉमस चर्च (आर के पुरम)
  • सेंट मैरी चर्च (वसंत कुंज)

पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

पुलिस की एडवाइजरी के मुताबिक, साकेत स्थित सेलेक्ट सिटी मॉल में बड़ी संख्या में लोगों के एकत्र होने की उम्मीद है. ऐसे में दक्षिण दिल्ली में कुछ सड़कों पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा. गुरुवार (25 दिसंबर, 2025) को दोपहर 2 बजे से यातायात डायवर्जन शुरू हो जाएगा. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, सेलेक्ट सिटी मॉल, DLF एवेन्यू मॉल और MGF मेट्रोपॉलिटन कोर्ट मॉल में क्रिसमस डे सेलिब्रेशन को देखते हुए साउथ दिल्ली के साकेत इलाके में दोपहर 2 बजे से ट्रैफिक मूवमेंट रेगुलेटेड रहेगा.

traffic1

dirvert traffic

इन रूट्स पर किया गया बदलाव

  • लाल बहादुर शास्त्री मार्ग पर शेख सराय लाल बत्ती
  • महरौली-बदरपुर (एमबी) रोड पर एशियन मार्केट लाल बत्ती
  • श्री अरबिंदो मार्ग पर पीटीएस मालवीय नगर लाल बत्ती सहित प्रमुख चौराहे
  • शेख सराय से हौज रानी तक डिवाइडर पर बने सभी मोड़ प्रतिबंधित समय बंद
  • प्रेस एन्क्लेव रोड की दोनों लेन पर भारी वाहनों और DTC/क्लस्टर बसों को चलने की अनुमति नहीं.
  • DTC और क्लस्टर बसों को एमबी रोड से एशियन मार्केट लाल बत्ती होते हुए पुष्प विहार की ओर जाने की अनुमति नहीं

इन रास्तों का करें इस्तेमाल

दिल्ली यातायात पुलिस की ओर से आईआईटी फ्लाईओवर से संगम विहार या सैनिक फार्म की ओर जाने वालों को एमबी रोड, चिराग दिल्ली,टीबी अस्पताल लाल बत्ती, लाडो सराय लाल बत्ती और खानपुर लाल बत्ती होते हुए जाने की सलाह दी गई है.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
JP YADAV

Recent Posts

Aadhaar Update: अब आधार अपडेट करना हुआ और आसान, नए मोबाइल ऐप से सहज हुआ काम, मिनटों में करें बदलाव

Aadhaar Update: नए आधार ऐप की सहायता से, आप घर बैठे ही अपना पता, मोबाइल…

Last Updated: April 6, 2026 07:22:03 IST

KVS Admission Result 2026: केंद्रीय विद्यालय एडमिशन लिस्ट का इंतजार खत्म! इस दिन जारी होगी मेरिट लिस्ट

KVS Admission Provisional List 2026 Date: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) के जरिए इस दिन एडमिशन के…

Last Updated: April 6, 2026 06:40:41 IST

Today Weather: यूपी में भारी बारिश तो कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? जानें अपने शहर का हाल

Aaj Ka Mausam: दिल्ली से लेकर राजस्थान तक मौसम के मिजाज बदले हुए नजर आ…

Last Updated: April 6, 2026 06:35:06 IST

Petrol Diesel Price Today 6 April: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी! मिलेगी राहत या फिर बढ़ेगा खर्च का बोझ?

Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 6, 2026 06:04:12 IST

Donald Trump: क्या सच में पागल हो गए ट्रंप? खुद अमेरिकी नेताओं ने दिया ऐसा बयान; इजराइल से ईरान तक हलचल

Iran-America War: ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच चल रही जंग अब दुनियाभर में चर्चा का…

Last Updated: April 6, 2026 05:53:11 IST