<
Categories: दिल्ली

दिल्ली में ट्रैफिक पुलिस की गुंडागर्दी! टैक्सी ड्राइवर को बेरहमी से पीटा, हेड कांस्टेबल सस्पेंड, देखें पूरा वीडियो

Taxi Driver Assault Case: सोशल मीडिया पर एक ट्रैफिक पुलिस की गुंडागर्दी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह हेड कांस्टेबल एक टैक्सी ड्राइवर को बेहरमी से पीटता नजर आ रहा है. आइए देखें वीडियो.

Traffic Police Assault Video: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस (Delhi Traffic Police) के एक हेड कांस्टेबल (Head Constable) को कथित तौर पर सस्पेंड (Suspend) कर दिया गया है. इसकी जानकारी मंगलवार को एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने दी. दरअसल सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें Suspended हेड कांस्टेबल पहाड़गंज इलाके में एक टैक्सी ड्राइवर पर बेहरमी से हमला कर रहा है.

कब हुईं ये घटना?

 पुलिस के हवाले से बताया कि यह घटना 14 दिसंबर को दोपहर करीब 3 बजे पहाड़गंज के पास हुई. बताया जा रहा है कि यह झगड़ा ट्रैफिक पुलिसकर्मी और टैक्सी ड्राइवर के बीच ट्रैफिक चालान को लेकर बहस के बाद शुरू हुआ. एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि ट्रैफिक पुलिसकर्मी और कार ड्राइवर के बीच चालान को लेकर बहस हुई. जब ड्राइवर ने मौके से जाने की कोशिश की, तो हाथापाई शुरू हो गई.

क्या है वीडियो में?

सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में दिख रहा है कि झगड़े के दौरान, हेड कांस्टेबल ने कथित तौर पर ड्राइवर पर हमला किया, जबकि एक राहगीर ने इस घटना को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया. यह वीडियो बाद में ऑनलाइन सामने आया और बड़े पैमाने पर शेयर किया गया. इसमें अधिकारी कथित तौर पर ड्राइवर को नीचे गिराकर बार-बार थप्पड़ मारते और घूंसे मारते दिख रहा है, जबकि लोग वहां से गुजरते हुए दिख रहे हैं. ड्राइवर के जोर-जोर से रोने की आवाज भी सुनी जा सकती है.

यहां देखें वीडियो

वीडियो वायरल होने के बाद हुई तुरंत कार्रवाई

पुलिस ने कहा कि वायरल फुटेज के बाद शामिल पुलिसकर्मी के खिलाफ तुरंत डिपार्टमेंटल कार्रवाई की गई. सीनियर अधिकारी ने कहा कि वीडियो का संज्ञान लेते हुए, ट्रैफिक पुलिस हेड कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दिए गए हैं. अधिकारियों ने कहा कि जांच के नतीजों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

यूपी चुनाव से पहले BJP की नई मीडिया टीम का ऐलान, 60 पदों पर नियुक्तियां, किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…

Last Updated: October 3, 2026 23:09:37 IST

8th-pay-commission: 8वां वेतन आयोग में देरी हुई तो Level-7 कर्मचारियों को कितना नुकसान? समझें पूरा गणित

8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…

Last Updated: October 3, 2026 22:45:42 IST

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, पुलिस को मिले सुराग

Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…

Last Updated: October 3, 2026 21:30:08 IST

Hockey Gold Medal: मलेशिया की टीम हुई चारों खाने चित, भारत ने 5-1 से जीता GOLD, 2028 ओलंपिक का टिकट भी पक्का

Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…

Last Updated: October 3, 2026 20:52:37 IST

WhatsApp-Instagram पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, कर्नाटक में 24 साल का युवक गिरफ्तार; मोबाइल ने खोला राज

Pakistan terror links: कर्नाटक के बीदर में 24 वर्षीय विशाल कुमार मेट्रे को पाकिस्तान स्थित…

Last Updated: October 3, 2026 20:14:41 IST

Pitru Paksha: बेटे ही नहीं, बेटी-बहू भी कर सकती हैं श्राद्ध! माता सीता ने भी किया था राजा दशरथ का पिंडदान

Pitru Paksha: पितृ पक्ष में श्राद्ध और पिंडदान को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने…

Last Updated: October 3, 2026 19:35:29 IST