<
Categories: दिल्ली

Delhi Weather Today: बढ़ गई दिल्ली-एनसीआर के 4 करोड़ लोगों की टेंशन, घर से निकलने से पहले अलर्ट भी जान लें

Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार (9 जनवरी, 2026) को सुबह से हल्की बारिश के साथ ठंड एक बार फिर बढ़ गई है.

Delhi Weather Today: उत्तर भारत में पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार (9 जनवरी, 2026) को अचानक मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Deparatment) के पूर्वानुमान को झुठलाते हुए शुक्रवार सुबह छाए बादल 8 बजने से पहले बरस पड़े. राजधानी दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर के शहरों (नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद और पलवल) में कहीं बूंदाबांदी तो कहीं पर हल्की बारिश हुई. इससे ठंड से थोड़ी राहत मिली तो आसमान पर छाए बादल भी धुल गए. 9 बजते-बजते सूर्य की किरणें भी कोहरे और बादलों का सीना चीरते हुई निकल गईं. फिलहाल दिल्ली-एनसीआर के 4 करोड़ लोगों के लिए राहत की खबर है, क्योंकि इससे ठंड कुछ कम हुई है.

वहीं, दिल्ली का AQI अभी भी 300 के पार बना हुआ है. हल्की बारिश और हुई तो लोगों को राहत मिल सकती है. उधर, IMD का कहना है कि अगले 24 घंटे में कोई बड़ी बारिश नहीं होगी. अगले दिन शनिवार (10 जनवरी, 2026) को सुबह के वक्त घना फॉग, 16–18°C का मैक्सिमम और 6–8°C का मिनिमम तापमान देखने को मिलेगा.

धूप निकली तो छतों और पार्कों में नजर आए लोग

दिल्ली-NCR में धूप निकलते ही लोगों ने घर की छतों और बालकनी की रुख किया. इसके अलावा लोग पार्कों और खुले मैदानों में धूप का आनंद लेते नजर आए. दरअसल, शुक्रवार सुबह करीब 3 घंटे तक रुक-रुक कर हल्की बारिश हुई. काफी देर तक हुई हल्की बारिश के चलते सड़कों के किनारे पानी भर गया. इसकी वजह से आनंद विहार (दिल्ली), गुरुग्राम (हरियाणा) के अलावा कई  जगहों पर जाम लग गया. दिल्ली में जगह-जगह ट्रैफिक देखा गया.  हालांकि, 10 बजे के बाद थोड़ी राहत मिली. 

उधर, उत्तर-पश्चिमी दिशा से चलने वाली ठंडी हवाओं के अब बारिश ने राजधानी दिल्ली की ठंड और बढ़ा दी है. इस बीच IMD की ओर से अलर्ट जारी किया गया है. इसके मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में अभी शीतलहर का असर जारी रहेगा. मौसम में बदलाव आया है और लोगों को ठंड से हल्की राहत मिली है, लेकिन दोपहर बाद दिल्ली में मौसम फिर बदेलाग. ठंड में इजाफा होगा. ऐसे में जुर्गों और बच्चों को ठंड से बचाने के उपाय जरूर कर लें.  जोर दिया जा रहा है. उधर, IMD के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. इस बीच शाम को तापमान में गिरावट भी दर्ज की जा सकती है. 

सटीक नहीं निकली मौसम विभाग की भविष्यवाणी

IMD की ओर से दिल्ली-एनसीआर में बारिश की भविष्यवाणी तो की गई थी, लेकिन यह सटीक निकली, ऐसे नहीं कहा जा सकता है. बारिश की भविष्यवाणी गुरुवार के लिए की गई थी, लेकिन नहीं हुई.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
JP YADAV

Recent Posts

Maharashtra News: जांच के दौरान महिला डॉक्टर को मारा थप्पड़, पास ही खड़ी थी पुलिस, CCTV में कैद हुआ पूरा दृश्य

महाराष्ट्र के वर्धा में एक डॉक्टर को आरोपी कादिर अली ने मेडिकल जांच के दौरान…

Last Updated: October 23, 2026 10:25:57 IST

Chitrakoot Police Viral Video: सर निचे पैर उपर, यूपी पुलिस हेड कांस्टेबल की कैसे हुई ऐसी हालत? वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप

UP Chitrakoot Police Constable Viral Video:मामला वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचने के बाद चित्रकूट के पुलिस…

Last Updated: October 23, 2026 10:21:54 IST

Toilet Paper Health Risks: टॉयलेट पेपर या पानी, सफाई के लिए क्या है बेहतर? जानें जरूरी बातें

Toilet Paper Health Risks: टॉयलेट पेपर में कुछ केमिकल पाए गए हैं, जिनसे स्वास्थ्य पर…

Last Updated: October 23, 2026 10:13:11 IST

Bigg Boss 20: अरे ये क्या हुआ? माही विज ने आम्रपाली दुबे को कह डाला ‘आलू का सैक’, फूट-फूटकर रो पड़ीं भोजपुरी क्वीन

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में माही विज ने कथित तौर पर भोजपुरी एक्ट्रेस…

Last Updated: October 23, 2026 09:50:14 IST

UP Petrol Diesel Price Today: यूपी वालों के लिए बड़ी खबर! पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा? तुरंत चेक करें नया रेट

UP Petrol Diesel Price Today: उत्तर प्रदेश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर…

Last Updated: October 23, 2026 09:30:14 IST

Gold Price 23 October 2026: सोने की कीमतों में गिरावट जारी, 3 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा गोल्ड; जानें आपके शहर का ताजा रेट

Gold Price Today 23 October 2026: आज बाजार ओपन होने से पहले तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज…

Last Updated: October 23, 2026 09:27:09 IST