<
Categories: मनोरंजन

5 Naughty Films On Valentine Day: वैलेंटाइन डे बनाना हो खास तो ये 5 नॉटी मूवी बनाएंगी आपका मूड, देखें पूरी लिस्ट

5 Naughty Films On Valentine Day: 7 फरवरी से वैलेंटाइन वीक शुरू होने जा रहा है. यहां पर आपके लिए रोमांटिक मूवी की लिस्ट दी गई है. घर बैठ अपने पार्टनर संग इन फिल्मों को एन्जॉय कर सकते हैं.

5 Naughty Films On Valentine Day: जल्दी ही आशिक और उनकी माशूका के लिए खास वीक की शुरुआत होने वाली है. 7 फरवरी से वैलेंटाइन वीक शुरू होने जा रहा है. इस खास हफ्ते को सेलिब्रेट करने के लिए वैसे तो बहुत सारे ऑप्शन हैं. कई कपल्स अपने पार्टनर के साथ की घूमने के लिए जाते हैं तो कुछ पार्टी मनाकर मौज करते हैं. वहीं, कुछ फिल्मी लवर भी होते हैं. अगर आप फिल्में देखने के शौकीन हैं तो फिर इस वेलेंटाइन वीक को स्पेशल बनाने के लिए कुछ रोमांटिक फिल्मों को जरूर देखना चाहिए. यहां पर आपके लिए रोमांटिक मूवी की लिस्ट दी गई है. घर बैठ अपने पार्टनर संग इन फिल्मों को एन्जॉय कर सकते हैं.

क्या होती हैं नॉटी फिल्में?

नॉटी फिल्म सिर्फ बोल्ड या अश्लील नहीं होती, बल्कि इनमें रोमांश, भावनात्मकता, गहराई और फीजिकल अटरैक्शन होता है. हां, कुछ सीन इसके काफी बोल्ड होते हैं, जो कपल्स को शायद पसंद आएं. फिल्मों में कहानी को एक अलग ही नजरिए से पेश किया जाता है. हालांकि, ये फिल्में सार्वजनिक तौर पर आपको देखने के लिए उपलब्ध नहीं होतीं. इन्हें खास प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकता है.

5 नॉटी फिल्मों की लिस्ट

1. Fifty Shades of Grey (2015)

यह फिल्म लिटरेचर स्टूडेंट अनास्तासिया और बिजनेसमैन क्रिश्चियन ग्रे के असामान्य रिश्ते की कहानी है. इसमें रोमांस और आकर्षण के मिश्रण को बड़े पर्दे पर दिखाया गया है. वेलेंटाइन लवर्स के लिए यह मूवी बेहद पसंद आ सकती है. फिफ्टी शेड्स ट्रिलॉजी हमेशा से ही नायिका और उसकी अंतरात्मा के इर्द-गिर्द घूमती रही है. जिससे किसी भी अभिनेत्री द्वारा इस भूमिका का प्रदर्शन क्रिश्चियन ग्रे के प्रदर्शन से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है.

2. 9½ Weeks (1986)

1980 के दशक में आई यह मूवी मैनहट्टन के आर्ट डीलर और वॉल स्ट्रीट ब्रोकरेज के बीच के गहरे और जुनूनी संबंध को दिखाती है. इसमें सीनिक और सेंसुअल दृश्य कहानी का हिस्सा हैं. नायक और नायिका के बीच पहली बार मुलाकात एक दुकान से शुरू होकर कहानी के कई सीन बेहतरीन हैं.

delhi weather today  2

3. Unfaithful (2002)

ये थ्रिलर फिल्म एक शादीशुदा महिला और एक अजनबी के बीच नाजुक और खतरनाक रिश्ते को दिखाती है. फिल्म में इन्फिडेलिटी, गिल्ट और रोमांच का भरपूर मिश्रण दिया गया है. कहानी न्यूयॉर्क के उपनगरों में रहने वाले एक खुशहाल शादीशुदा जोड़े, एडवर्ड (रिचर्ड गेरे) और कोनी (डायने लेन) के इर्द-गिर्द घूमती है. जिंदगी तब बिखर जाती है जब कोनी एक आकर्षक अजनबी पॉल (ओलिवियर मार्टिनेज) के साथ एक जुनूनी प्रेम संबंध में पड़ जाती है. 

4. Body Heat (1981)

फ्लोरिडा की गर्मी और फिल्म के पात्रों के बीच की गर्मी, दोनों को समान रूप से महसूस किया जा सकता है. इसमें पत्नी अपने पति की हत्या के लिए वकील को फंसाती है. एक छोटे शहर के वकील नेड रेसीन और एक खूबसूरत, विवाहित महिला मैटी वॉकर के बीच एक भावुक और घातक प्रेम संबंध के इर्द-गिर्द घूमती है. कहानी में बेहतरीन सीन दर्शाए गए हैं.

5. Love (2015)

इस फिल्म में पेरिस के बैकग्राउंड में दो युवा लोगों के कठिन और इमोश्नल रिश्ते को दिखाया जाता है. आर्टहाउस शैली में बनाई गई लव मूवी को काफी बोल्ड और विवादास्पद माना गया है. 

ऑनलाइन ओटीटी पर देखें

ये फिल्में आमतौर पर स्टोर पर नहीं मिलतीं. अगर आप इन मूवी को देखना चाहते हैं तो ओटीटी एक सही प्लेटफॉर्म है. इन मूवी को देखने के लिए दर्शक नेटफ्लिक्स, म्यूबी, या क्राइटेरियन चैनल पर ‘steamy romance’ या ‘erotic thrillers’ सेक्शन में खोज सकते हैं.

Note: यहां पर दिया गया लेख सिर्फ मनोरंजन के उद्देश्य से है. इंडिया न्यूज किसी भी तरह की अश्लीलता फैलाने के पक्ष में नहीं है. 

Recent Posts

गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स की चारों शाखाओं में नवरात्रि का रंगारंग उत्सव

सूरत (गुजरात) [भारत], 24 अक्टूबर: गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स की कतारगाम, उतराण, पाल और सचिन,…

Last Updated: October 24, 2026 11:52:27 IST

Silver Price 24 October 2026: सोने के बाद चांदी भी धड़ाम! कीमतों में लगातार गिरावट, खरीदारी से पहले चेक करें ताजा भाव

Silver Price 24 October 2026:पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,99,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद…

Last Updated: October 24, 2026 10:11:06 IST

Gold Price 24 October 2026: सोना खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! गिर गए दाम, जानें 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड का भाव

Gold Price Today 24 October 2026:बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम1,42,490 रुपये प्रति…

Last Updated: October 24, 2026 10:06:20 IST

Jaipur Road Accident:जयपुर में देर रात भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की जोरदार टक्कर में 3 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

Jaipur Road Accident: मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. घायलों को इलाज…

Last Updated: October 24, 2026 08:37:21 IST

Udta Teer Box Office Collection Day 1:‘उड़ता तीर’ की एंट्री से बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल! रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट

Udta Teer Box Office Collection:उड़ता तीर की रिलीज़ का एक असर यह हुआ कि रजनीकांत…

Last Updated: October 24, 2026 08:08:48 IST