मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर सहित देश के कई इलाकों का मौसम अपडेट जारी किया है. इसके अनुसार दिल्ली समेत ज्यादातर जगहों पर बारिश के बावजूद गर्मी का कहर देखने को मिलेगा.
Delhi Weather 18 April 2026: दिल्ली में होगी बारिश या सताएगी गर्मी
Delhi Weather Update 18 April 2026: पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से देश-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है. शुक्रवार शाम से लेकर रात तक दिल्ली-एनसीआर में बारिश ने मौसम के मिजाज में नरमी पैदा कर दी. शनिवार सुबह गर्मी से थोड़ी राहत मिली, लेकिन यह स्थाई राहत नहीं है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) ने दिल्ली-एनसीआर के 4 करोड़ लोगों के लिए मुसीबत बढ़ाने वाला अलर्ट जारी किया है.
मौसम विभाग के ताजा अलर्ट के मुताबिक, शनिवार (18 अप्रैल, 2025) को देश की राजधानी दिल्ली में गर्मी पड़ेगी. दिनभर मौसम साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी. इसके चलते ना केवल तापमान में इजाफा होगा बल्कि तेज धूप लोगों की परेशानी का सबब बनेगी. इस बीच मौसम विभाग की ओर से शनिवार को बारिश की कोई चेतावनी भी जारी नहीं की है. शुक्रवार को भी शनिवार को हल्के बादल छाने तथा हवा चलने की संभावना है, लेकिन इससे राहत मिलने की उम्मीद कम है.
इससे पहले शुक्रवार को सुबह से दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए और दोपहर तेज हवाएं चलीं. इसी कड़ी में शाम को कई जगहों पर बारिश हुई. इस दौरान बादल गरजने के साथ तेज हवाएं भी चलीं. हुई यूं की दिनभर धूप के बाद शुक्रवार शाम के दौरान दिल्ली-नोएडा के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली से सटे हरियाणा के कई जिलों में हल्की बारिश देखने को मिली. वहीं, इसके बाद कई इलाकों में जलभराव के कारण ट्रैफिक जाम की समस्या देखने को मिली. इस बीच मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि इससे भ्रमित होने की जरूरत नहीं है. अगले कुछ दिनों के दौरान दिल्ली में गर्मी का कहर दिखने को मिलेगा.
देश राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को दिनभर गर्मी के बाद शाम को बारिश के साथ ठंडी हवाओं ने लोगों को राहत भले ही दिलाई है, लेकिन शनिवार (18 अप्रैल, 2026) को राजधानी दिल्ली-एनसीआर में गर्मी की चेतावनी जारी है, दिल्ली-एनीआर में शनिवार को मौसम साफ रहेगा और धूप निकलेगी. कुल मिलाकर शनिवार को दिल्ली-एनसीआर में बारिश नहीं होगी.
वीकेंड पर शनिवार और रविवार को दिल्ली-एनसीआर में गर्मी देखने को मिलेगी. अगले दो से तीन दिनों के दौरान अधिक तापमान में और बढ़ोतरी होगी. दिल्ली में अधिकतम तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.
Aaj Ka Mausam 29 September 2026: दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश और बिहार में आज मौसम सामान्य…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने गुजरात, दिल्ली और तेलंगाना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सुनीता…
Deepak Chahar bat stolen: भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर के प्रैक्टिस के दौरान तीन महंगे…
Marriage fraud: मोहाली की युवती ने मुजफ्फरनगर निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर लिव-इन…
Tourism in India: भारत में घरेलू पर्यटन की सबसे बड़ी वजह छुट्टियां या मनोरंजन नहीं,…
उत्तर प्रदेश के औरैया से एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक महिला कथित तौर…