<

पहले 4 साल की बेटी का बेरहमी से घोंटा गला, फिर खुद की नसें काट किया ऐसा खौफनाक कांड; अलवर में जल्लाद बनी मां

Rajasthan Crime News: अलवर में एक मां ही अपनी 4 साल की बच्ची को मारकर जल्लाद बन गई और फिर खुद भी अपने हाथ की नस. पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए और पूरी घटना की कड़ियां जोड़ने की कोशिश की जा रही है. ऐसे में चलिए विस्तार से जानें की पूरी कहानी क्या है.

Rajasthan Mother Kills Daughter: राजस्थान के अलवर से रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मां ही अपनी 4 साल की बच्ची को मारकर जल्लाद बन गई और फिर खुद भी अपने हाथ की नस. पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए और पूरी घटना की कड़ियां जोड़ने की कोशिश की जा रही है. ऐसे में चलिए विस्तार से जानें की पूरी कहानी क्या है.

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, घटना अलवर के पुराना राजगढ़ इलाके की है, जहां 25 साल की शीला सैनी ने अपनी बेटी गरिमा सैनी की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी. इसके बाद महिला ने ब्लेड से अपने दोनों हाथों की नसें काट लीं. परिजनों के बताया कि शीला पिछले दो साल से मानसिक रूप से परेशान थी और उसका व्यवहार भी असामान्य हो गया था. बताया जा रहा है कि बच्चे उससे डरते थे और दूरी बनाकर रखते थे. हालांकि, वह अक्सर बच्चों को अपने पास ही सुलाती थी.

सुबह पिता के होश उड़ गए

शुक्रवार सुबह 6 से 7 बजे के बीच जब बच्ची के पिता संतोष सैनी उसे स्कूल के लिए जगाने आए तो वह कोई जवाब नहीं दे रही थी. पास जाकर देखा तो लड़की बेहोश पड़ी थी और उसकी गर्दन पर चोट के निशान थे. पास ही मां भी खून से लथपथ बेहोश पड़ी थी. परिजन तुरंत दोनों को राजगढ़ अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया. महिला की हालत गंभीर होने पर उसे अलवर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

पुलिस मौके पर पहुंची

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. शुरुआती जांच में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है. बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए राजगढ़ सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया गया है. पुलिस के मुताबिक महिला अभी होश में नहीं है. इसलिए उनका बयान नहीं लिया जा सका. होश में आने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी. पुलिस परिवार और आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटा रही है.

बड़ा बेटा सुरक्षित

परिवार में एक बड़ा बेटा भी है, जो सुरक्षित है. फिलहाल घटना के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. लेकिन पुलिस महिला की मानसिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए हर पहलू से जांच कर रही है. अस्पताल में महिला के पास पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं ताकि होश में आते ही उसका बयान दर्ज किया जा सके और घटना के पीछे के कारणों का खुलासा हो सके.
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल इस घटना के पीछे की स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है. इसे ध्यान में रखते हुए पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है. परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और आसपास के लोगों से लगातार पूछताछ की जा रही है. हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि महिला ने किन परिस्थितियों में इतना बड़ा कदम उठाया.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

UP Crime: स्कूल कैंपस में खून से लथपथ मिले प्रिंसिपल और टीचर पत्नी, कुल्हाड़ी से काटकर डबल मर्डर; सामने आया चुनाव का एंगल!

UP Crime: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल और उनकी पत्नी,…

Last Updated: September 29, 2026 17:44:55 IST

भारत-म्यांमार सीमा पर फिर बढ़ी हलचल, असम राइफल्स की टीम पर हमला, एक जवान शहीद, 4 घायल

Assam Rifles: अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में भारत-म्यांमार सीमा के पास 21 असम राइफल्स…

Last Updated: September 29, 2026 17:40:45 IST

Rajasthan News: ATM काटने घुसे चोर, पीछे से पुलिस ने किया धप्पा; मजे ले रहे यूजर्स

Rajasthan News: राजस्थान के नागौर में दो चोर चोरी करने के लिए एटीएम में घुसे…

Last Updated: September 29, 2026 17:39:18 IST

IND vs WI 2nd ODI Weather Forecast: क्या बारिश में धुल जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का दूसरा वनडे? जानिए क्या कहती है गुवाहाटी की वेदर रिपोर्ट

IND vs WI 2nd ODI Weather: भारत और वेस्टइंडीज के बीच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम…

Last Updated: September 29, 2026 17:33:17 IST

एक स्मार्टफोन और दो डिस्प्ले… 20000 रुपये से कम कीमत में आया Lava Virat Curve 5G; देखें फीचर्स

Lava Virat Curve 5G: अगर आप बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो Lava Virat…

Last Updated: September 29, 2026 16:50:58 IST