<
Categories: दिल्ली

Delhi Weather Update: 10 मई तक दिल्ली में बारिश होगी या चलेगी आंधी, IMD ने जारी किया लेटेस्ट अपडेट

Delhi Weather Update: बुधवार (6 मई, 2026) को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे. बारिश होने के संभावना 10 प्रतिशत है, लेकिन इस दौरान उमस और हल्की हवाओं के साथ मौसम सुहाना बना रहेगा.

Delhi Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के एक्टिव होने से देश की राजधानी और एनसीआर के जिलों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. मंगलवार सुबह से ही आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रहे. इसके बाद शाम को दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई, इससे मौसम सुहाना हो गया. 

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, आगामी 7 दिनों के दौरान दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, साहिबाबाद, हापुड़, शामली, मुजफ्फरनग, बुलंदशहर, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, मेवात, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़) में गर्मी के तेवर नरम ही रहेंगे. दिन में तेज धूप से हल्की सी राहत मिलने के साथ ही बीच-बीच में बूंदाबांदी से लेकर हल्की बारिश तक हो सकती है. यहां पर बता दें कि मई के पहले सप्ताह में इस तरह के मौसम से मौसम विज्ञानी भी हैरत में है तो किसानों की टेंशन बेमौसम बरसात की वजह से बढ़ गई है. 

बुधवार को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के ताजा अलर्ट के मुताबिक, राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों बुधवार (6 मई, 2026) कहीं-कहीं बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक के आसार हैं. बारिश के चलते मौसम में बुधवार को भी नरमी रहेगी. कुल मिलाकर अगले सात दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं. 

  

10 मई तक ऐसा ही रहेगा दिल्ली-एनसीआर का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, 7 से 10 मई  के दौरान दिल्ली-एनसीआर में आसमान साफ नहीं होगा यानी सुबह से लेकर शाम तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने और कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है. IMD के मुताबिक, 10 मई के आसपास फिर से बारिश सक्रिय हो सकती है. इसका मुताबिक, आधा मई तक दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज नरम ही रहेगा. 

मंगलवार को दोपहर बाद बदला मौसम

इससे पहले मंगलवार को दोपहर बाद दिल्ली के कई इलाकों में अचानक मौसम ने करवट ली. इसके बाद तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि और बारिश लोगों को हैरत में डाल दिया. बुधवार की  बात करें तो दिल्ली में कुछ जगहों पर आंधी और बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है.

यह भी पढ़ें: Aaj ka mausam May 2026: पश्चिम बंगाल में दिनभर कैसा रहेगा काउंटिंग के दिन मौसम, किन-किन जिलों में होगी बारिश

यह भी पढ़ें: Himachal Pradesh Weather Update: हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर में बढ़ने वाली है ठंड, जान लें अगले 24 घंटे के मौसम का हाल

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
JP YADAV

Recent Posts

PM Kisan 24th Installment: किसानों को ₹2,000 का इंतजार, जानें कब आ सकती है अगली किस्त और कैसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan 24th Installment: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का इंतजार कर…

Last Updated: October 17, 2026 23:22:50 IST

IND vs WI 5th T20: बारिश ने बिगाड़ा खेल, 2-2 से बराबरी पर खत्म हुई भारत-वेस्टइंडीज सीरीज

India vs West Indies series cancelled: भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी…

Last Updated: October 17, 2026 22:45:13 IST

Kolkata Durga Puja Accident: कोलकाता के चोरबागान पूजा पंडाल में हादसा, कई लोगों की मौत, अब तक 40 घायल

Kolkata Durga Puja accident: दुर्गा पूजा की सप्तमी की शाम कोलकाता के चोरबागान सार्वजनीन पूजा…

Last Updated: October 17, 2026 22:13:31 IST

शरद पूर्णिमा 2026 कब है? जानें चंद्रोदय का समय, शुभ मुहूर्त और खीर रखने की परंपरा

When is Sharad Purnima: शरद पूर्णिमा 2026 में 25 अक्टूबर, रविवार को मनाई जाएगी. द्रिक…

Last Updated: October 17, 2026 21:43:57 IST

Imran Khan FRRO notic: इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें, OCI कार्ड रद्द करने पर FRRO ने मांगा जवाब, हाई कोर्ट पहुंचे एक्टर

Imran Khan FRRO notic: आमिर खान के भांजे और अभिनेता इमरान खान ने FRRO के…

Last Updated: October 17, 2026 19:55:26 IST

Madhuri Dixit Wedding Anniversary: माधुरी दीक्षित संग शादी के 27 साल, श्रीराम नेने बोले- तुम आज भी मेरी सबसे पसंदीदा इंसान

Madhuri Dixit Wedding Anniversary: माधुरी दीक्षित और डॉ. श्रीराम नेने की शादी को 27 साल…

Last Updated: October 17, 2026 19:16:29 IST