Delhi Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के एक्टिव होने से देश की राजधानी और एनसीआर के जिलों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. मंगलवार सुबह से ही आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रहे. इसके बाद शाम को दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई, इससे मौसम सुहाना हो गया.
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, आगामी 7 दिनों के दौरान दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, साहिबाबाद, हापुड़, शामली, मुजफ्फरनग, बुलंदशहर, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, मेवात, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़) में गर्मी के तेवर नरम ही रहेंगे. दिन में तेज धूप से हल्की सी राहत मिलने के साथ ही बीच-बीच में बूंदाबांदी से लेकर हल्की बारिश तक हो सकती है. यहां पर बता दें कि मई के पहले सप्ताह में इस तरह के मौसम से मौसम विज्ञानी भी हैरत में है तो किसानों की टेंशन बेमौसम बरसात की वजह से बढ़ गई है.
बुधवार को कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के ताजा अलर्ट के मुताबिक, राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों बुधवार (6 मई, 2026) कहीं-कहीं बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक के आसार हैं. बारिश के चलते मौसम में बुधवार को भी नरमी रहेगी. कुल मिलाकर अगले सात दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं.
VIDEO | Heavy rain lashes Delhi. Visuals from Rail Bhawan Area.#Delhi #Rain pic.twitter.com/62b1IOw48x
— Press Trust of India (@PTI_News) May 4, 2026
10 मई तक ऐसा ही रहेगा दिल्ली-एनसीआर का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, 7 से 10 मई के दौरान दिल्ली-एनसीआर में आसमान साफ नहीं होगा यानी सुबह से लेकर शाम तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने और कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है. IMD के मुताबिक, 10 मई के आसपास फिर से बारिश सक्रिय हो सकती है. इसका मुताबिक, आधा मई तक दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज नरम ही रहेगा.
मंगलवार को दोपहर बाद बदला मौसम
इससे पहले मंगलवार को दोपहर बाद दिल्ली के कई इलाकों में अचानक मौसम ने करवट ली. इसके बाद तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि और बारिश लोगों को हैरत में डाल दिया. बुधवार की बात करें तो दिल्ली में कुछ जगहों पर आंधी और बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है.
यह भी पढ़ें: Aaj ka mausam May 2026: पश्चिम बंगाल में दिनभर कैसा रहेगा काउंटिंग के दिन मौसम, किन-किन जिलों में होगी बारिश