<
Categories: दिल्ली

लापता लड़कियों को लेकर फैलाया गया डर पेड था, दोषियों पर सख्त होगी कार्रवाई: दिल्ली पुलिस

Delhi Polic: दिल्ली पुलिस का दावा है कि लापता लड़कियों और बच्चों के गायब होने के अफवाहों के पीछे पेड प्रमोशन का खेल चल रहा है. केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने भी कहा कोई गायब नहीं हो रहा है.

Delhi Polic: दिल्ली में लापता लड़कियों को लेकर सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाहों पर दिल्ली पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है. दिल्ली पुलिस ने बताया कि कुछ सुरागों का पीछा करने के बाद, हमने पाया कि दिल्ली में लापता लड़कियों की संख्या में बढ़ोतरी को लेकर जो माहौल बनाया जा रहा है, वह पेड प्रमोशन के जरिए फैलाया जा रहा है.
पैसे के लिए डर फैलाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और हम ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे. यानी यह पेड प्रमोशन के जरिए जानबूझकर फैलाया जा रहा है.

कोई गायब नहीं हो रहा है: केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा

दिल्ली से सैकड़ों लोगों की गायब होने खबर पर केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि ये बिल्कुल निराधार खबर है. हर्ष मल्होत्रा आगे कहते हैं कि इस बात का कोई मतलब ही नहीं है. मैं ट्रांस यमुना का सांसद हूंपब्लिक के बीच रहता हूं लेकिन, मेरे पास ऐसा एक आदमी भी नहीं आया है जो परेशानी में हो कि कोई बच्चा या आदमी गायब हो गया हो, ये 100% निराधार खबर है.
कोई दिल्ली में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहा है और जनता से अपील करता हूं कि पैनिक में आने की आवश्यकता नहीं है. दिल्ली में लॉ एंड ऑर्डर ठीक है, कोई गायब नहीं हो रहा है.
पुलिस का कहना है कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है. जो अफवाहें फैलाकर डर का माहौल बना रहे हैं, उनका होना न सिर्फ समाज के लिए नुकसानदेह है, बल्कि कानूनन अपराध भी है. ऐसे मामलों में इस तरह के दोषियों के खिलाफ बहुत कड़ा कदम उठाया जाएगा.
Share
Published by

Recent Posts

पीली साड़ी, लाल चुनरी और माथे पर मौर… तिलक की रस्म में दिखा अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का पारंपरिक अंदाज

Shivangi Tilak ceremony: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी की रस्में…

Last Updated: November 20, 2026 22:09:02 IST

मेडिकल कॉलेज के बाहर अचानक पहुंची गाड़ी, छात्रा को पकड़कर ले गए लोग, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

Mangaluru student kidnapping case: कर्नाटक के मंगलुरु स्थित कनाचूर मेडिकल कॉलेज परिसर से एक बालिग…

Last Updated: November 20, 2026 21:46:18 IST

Haryana: शर्मनाक! बेटी को नींद की गोली देकर खेत में ले जाती थी, युवक करता था गलत काम, पास में बैठी रहती थी मां

Haryana News: छात्रा ने आरोप लगाया कि पहली बार 1 अगस्त की रात करीब साढ़े…

Last Updated: November 20, 2026 21:17:31 IST

सेना के ड्राइवर का चालान काटना MVI को पड़ा भारी, ड्यूटी से हटाई गईं अधिकारी, प्रशासन ने मांगी माफी

Army Driver Challan: असम के जोरहाट में सीट बेल्ट नहीं लगाने पर सेना के चालक…

Last Updated: November 20, 2026 21:06:07 IST

Uttarakhand Crime: दूसरे की पत्नी को अपने साथ रखना चाहता था पूर्व सीआरपीएफ जवान, इनकार करने पर किया कांड, पति ने ले रखा था पैसा

Uttarakhand Crime News: पुलिस के अनुसार, संजय कुमार ने वर्ष 2024 में सीआरपीएफ से वीआरएस लिया…

Last Updated: November 20, 2026 20:57:37 IST

CM Yogi Mother Death: सीएम योगी आदित्यनाथ की माता के निधन पर आजम खान ने कह दी बड़ी बात, बोले- ‘मां जैसी दौलत…’

CM Yogi Mother Death: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के शुक्रवार…

Last Updated: November 20, 2026 19:46:29 IST