<
Categories: मनोरंजन

एक हेयरकट और 12 साल की चुप्पी! जब अंगद बेदी की एक गलती से पिता हुए नाराज, जानिए आखिर क्या थी वो कहानी

Angad Bedi: अभिनेता अंगद बेदी अपनी एक्टिंग की वजह से पहचाने जाते हैं. एक्टर ने अपने जीवन में एक ऐसी गलती कर दी थी, जिससे उनके पिता ने उनसे 12 साल तक बात नहीं की थी. जानिए क्या थी वजह.

Angad Bedi Birthday: दिवंगत क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे और अभिनेता अंगद बेदी मनोरंजन की दुनिया में नाम कमा रहे हैं. आज 06 फरवरी को अभिनेता अपना 42 बरस हो चुके हैं. अंगद बेदी ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है. फिल्म पिंक में निभाई गई भूमिका के लिए उन्हें सराहना मिली थी. अभिनेता की जिंदगी में एक ऐसा पल आया, जब उनके पिता ने उनसे 12 साल तक बात नहीं की थी. इसकी वजह आपको हैरान कर सकती हैं. जानिए वो किस्सा. 

आखिर पिता ने क्यों नहीं की बात?

अंगद बेदी ने मनीष पॉल के पॉडकास्ट में बताया था कि उन्हें 22 साल की उम्र में उन्होंने अपने बाल कटवाने का फैसला किया. इसके लिए उन्हें पगड़ी उतारनी पड़ी, जो सिख की पहचान होती है और इसके बाद उन्होंने पगड़ी पहनना छोड़ दिया. जब उनके पिता बिशन सिंह बेदी ने उन्हें देखा तो बहुत नाराज हुए. अभिनेता के पिता ने नाराजगी जताई और पगड़ी उतारना को दुर्भाग्य बताया. इसी वजह से पिता और बेटे के रिश्तों में ऐसी दूरी आ गई कि बिशन सिंह बेदी ने करीब 12 साल तक उनसे कोई बातचीत नहीं की. वह कहते हैं कि जब साल 2016 में पिंक फिल्म रिलीज हुई, तब दोनों में बातचीत शुरू हुई. 

एक नजर अंगद बेदी के करियर पर

अंगद बेदी के करियर की बात करें, उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है. उन्होंने एक्टिंग डेब्यू साल 2004 में आई मलयालम शॉर्ट फिल्म ‘काया तरण’ से किया था. लेकिन, उन्हें साल 2011 में रिलीज हुई पिक्चर ‘फालतू’ से असल पहचान मिली. वह ‘टाइगर जिंदा है’, ‘डियर जिंदगी’ और ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं.  इसके अलावा उन्होंने ‘हाय नन्ना’, ‘घूमर’ और ‘लस्ट स्टोरीज 2’, पिंक जैसी फिल्मों में भी काम किया है.

अंगद बेदी के पिता के बारे में

 अंगद बेदी के पिता, बिशन सिंह बेदी, भारतीय टीम के सबसे मशहूर क्रिकेट कप्तान थे. 77 साल की उम्र में बिशन सिंह बेदी ने आखिरी सांस ली. उन्हें सम्मान देने के लिए, अंगद ने उसी साल दुबई में एक एथलेटिक्स चैंपियनशिप में एक स्प्रिंटर के तौर पर इंटरनेशनल डेब्यू किया, जिस साल उनके पिता का निधन हुआ था.

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST