GRAP 3 Activated Delhi NCR: वायू प्रदूषण के हालात की गंभीरता को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने तुरंत प्रभाव से दिल्ली-एनसीआर में ग्रेप-3 के प्रतिबंध दोबारा से लागू कर दिए गए हैं.
GRAP 3 activated NCR City
Delhi Noida Ghaziabad Gurugram Know what banned and what allowed
GRAP 3 Activated Delhi NCR: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण का कहर दिखने लगा है. लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है. खासकर बुजुर्गों और बच्चों को अधिक दिक्कत हो रही है. अस्थमा के मरीज अस्पताल पहुंच रहे है. इस बीच शनिवार (13 दिसंबर, 2025) को दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर के शहरों (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत) में छाई जहरीली धुंध की वजह से फिर वायु गुणवत्ता सूचकांक (Air Quality Index) 400 के पार पहुंच गया है. ऐसे में ग्रेप-3 के प्रतिबंध लागू कर दिए गए हैं. इस स्टोरी में हम आपको बताएंगे कि GRAP-3 के तहत किन-किन चीजों पर प्रतिबंध रहेगा? क्या स्कूल-कॉलेज बंद होंगे और क्या वर्क फ्रॉम होम की व्यवस्था भी लागू की जाएगी?
केंद्रशासित प्रदेश और एनसीआर की सरकारों को ग्रेप-3 के प्रतिबंध लागू करने होंगे. एनसीआर में शामिल उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा जैसे राज्यों की सरकारें एनसीआर के जिलों में ये नियम लागू करेंगीं. इसके तहत अपने कर्मचारियों के लिए ऑफिस टाइमिंग को बदल सकती है. इसमें फरीदाबाद, गुरुग्राम, गाजियाबाद और नोएडा शामिल हैं.
मौसम विज्ञानियों के अनुसार, हवा की रफ्तार थम गई है. ऐसे में वायु प्रदूषण बढ़ने लगा है. इसके साथ ही धुंध ने भी दिल्ली-एनसीआर की परेशानी बढ़ा दी है. एक्यूआई लेवल को लेकर पूर्व चेतावनी प्रणाली (एक्यूईडब्ल्यूएस) के अनुसार, दिल्ली में AQI शनिवार को ‘अत्यंत खराब’ श्रेणी में पहुंच गया. आगे भी इससे राहत के आसार नहीं हैं. अगले 6 दिनों के दौरान AQI के बहुत ही खराब श्रेणी में रहने की आशंका है. इस बीच रविवार (14 दिसंबर, 2025) को हालात ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच सकते हैं.
Silver Price 24 October 2026:पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,99,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद…
Gold Price Today 24 October 2026:बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम1,42,490 रुपये प्रति…
Jaipur Road Accident: मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. घायलों को इलाज…
Gangster Himanshu Bhau: गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को USA के लास वेगास में अरेस्ट किया गया.…
Udta Teer Box Office Collection:उड़ता तीर की रिलीज़ का एक असर यह हुआ कि रजनीकांत…
Petrol Diesel Price 24 October 2026:दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ, पटना और…