<
Categories: दिल्ली

दिल्ली का वो ‘खूनी दरवाजा’, खून से सना है जिसका इतिहास; शाम होते ही आती हैं चिल्लाने की आवाजे

Khooni Darwaza History: आज हम आपको दिल्ली के एक ऐसे दरवाज़े की कहानी बताने जा रहे हैं जो अपने अंदर कई सालों का इतिहास समेटे हुए है. एक वक़्त था जब दिल्ली की सत्ता के लिए इसे खून से लाल रंग दिया गया था.

Story of Khooni Darwaza: मुगलों के जमाने से ही दिल्ली से लेकर आगरा तक कई ऐसी जगहें हैं जिन्हे देखने के लिए देश-विदेश से लोग आते हैं. कई ऐतिहासिक स्थल तो ऐसे हैं जिनका इतिहास काफी गहरा और अजीबोगरीब है. आज हम आपको एक ऐसे ही ऐतिहासिक स्थल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे जानकर आपके हाथ-पैर कांपने लगेंगे. भारत की राजधानी दिल्ली में ही एक ऐसी जगह है जिसका इतिहास हर कोई नहीं जानता और जो जान लेता है वो चौंक जाता है. दरअसल, हम बात कर रहे हैं दिल्ली के खूनी दरवाजे की. जी हां ये खूनी दरवाजा दिल्ली का एक ऐतिहासिक स्थल है. यह न केवल अपने ऐतिहासिक महत्व के लिए जाना जाता है, बल्कि इससे जुड़ी एक डरावनी और रहस्यमयी कहानी भी है. यहां कई द्वार हैं, जैसे कश्मीरी गेट, अजमेरी गेट. इन्हीं में से एक है दिल्ली का ‘लाल दरवाज़ा’. लोग इसे ‘खूनी दरवाज़ा’ के नाम से भी जानते हैं.

इतिहास के पन्ने खून से सने

जैसा इस जगह का नाम है ‘खुनी दरवाजा’ वैसा ही यहां का नजारा है। जैसे ही सूरज ढलता है वैसे ही यहां लोगों को डर लगने लगता है. दिलचस्प बात ये है कि इतिहास में इस दरवाज़े से जुड़े कई डरावने किस्से दर्ज हैं. इतिहासकारों का कहना है कि मुगल बादशाह औरंगजेब ने अपने बड़े भाई दारा शिकोह का सिर काटकर इसी दरवाजे पर लटका दिया था। आज हम आपको इसी खूनी दरवाजे से जुड़ी कई रहस्यमयी बातें बताने वाले हैं.

बेहद डरावना है इतिहास

दरअसल, यह कहानी है वर्ष 1659 की, जब औरंगज़ेब ने दिल्ली पर कब्ज़ा करने के लिए अपने बड़े भाई दारा शिकोह का सिर कलम कर दिया और इस तरह भारत की गद्दी पर अपना अधिकार जमा लिया. दारा शिकोह का सिर काटने के बाद, औरंगज़ेब ने उसका कटा हुआ सिर इसी दरवाज़े पर लटका दिया था. लोगों का मानना ​​है कि यहाँ लोगों के चीखने-चिल्लाने की आवाज़ें आती हैं. कहा जाता है कि यहां तीन राजकुमारियों की बेरहमी से हत्या भी कर दी गई थी. साथ ही, अंग्रेजों ने यहां कई स्वतंत्रता सेनानियों को भी मार डाला था, जिसकी वजह से उनकी आत्माएं भी यहां भटकती रहती हैं.

Heena Khan

Share
Published by
Heena Khan

Recent Posts

8th Pay Commission: कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA में हो सकती है बढ़ोतरी, खाते में आएगा मोटा पैसा

DA Hike Update: लाखों केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली…

Last Updated: April 6, 2026 08:21:20 IST

IPL 2026 Point Table: 11 मैचों के बाद कौन सी टीम टॉप पर है? पर्पल और ऑरेंज कप का भी जानिए हाल

IPL 2026 Point Table: आईपीएल 2026 में अब तक 11 मैच खेले जा चुके हैं.…

Last Updated: April 6, 2026 08:10:16 IST

Aadhaar Update: अब आधार अपडेट करना हुआ और आसान, नए मोबाइल ऐप से सहज हुआ काम, मिनटों में करें बदलाव

Aadhaar Update: नए आधार ऐप की सहायता से, आप घर बैठे ही अपना पता, मोबाइल…

Last Updated: April 6, 2026 07:22:03 IST

KVS Admission Result 2026: केंद्रीय विद्यालय एडमिशन लिस्ट का इंतजार खत्म! इस दिन जारी होगी मेरिट लिस्ट

KVS Admission Provisional List 2026 Date: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) के जरिए इस दिन एडमिशन के…

Last Updated: April 6, 2026 06:40:41 IST

Today Weather: यूपी में भारी बारिश तो कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? जानें अपने शहर का हाल

Aaj Ka Mausam: दिल्ली से लेकर राजस्थान तक मौसम के मिजाज बदले हुए नजर आ…

Last Updated: April 6, 2026 06:35:06 IST

Petrol Diesel Price Today 6 April: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी! मिलेगी राहत या फिर बढ़ेगा खर्च का बोझ?

Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 6, 2026 06:04:12 IST