<
Categories: दिल्ली

Delhi crime news: सोशल मीडिया विवाद बना वैवाहिक रिश्ते का काल! पति ने बेरहमी से पत्नी को उतारा मौत के घाट

Najafgarh murder case: मंगलवार की सुबह दिल्ली में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया हैं। पति ने अपनी पत्नी को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। उसका कूसूर सिर्फ इतना था कि वह सोशल मीडिया पर रील्स पोस्ट करती थी।

Crime News: दिल्ली के नजफगढ़ इलाके से मंगलवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जिसने स्थानीय लोगों और पुलिस प्रशासन को झकझोर दिया। सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाली एक महिला की उसके ही पति ने गला घोंटकर हत्या कर दी। शुरुआती जांच से पता चला है कि पति को पत्नी की सोशल मीडिया एक्टिविटी रास नहीं आ रही थी और इसी तनाव ने इस वारदात को अंजाम देने पर मजबूर कर दिया।

क्या हैं पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, मृतका और आरोपी दोनों मूल रूप से उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के रहने वाले हैं। अप्रैल 2025 से यह दंपति अपने दो बच्चों (9 साल और 5 साल) के साथ नजफगढ़ में किराए के मकान में रह रहा था। अमन पेशे से ई-रिक्शा चालक है। मृतका सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थी और इंस्टाग्राम व व्हाट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म पर नियमित रूप से रील्स और पोस्ट करती थी। उसके लगभग 6,000 फॉलोअर्स थे, जो उसे सोशल मीडिया पर लोकप्रिय बनाए हुए थे।
पुलिस की प्रारंभिक जांच से सामने आया है कि अमन को पत्नी की ऑनलाइन सक्रियता से आपत्ति थी। इसको लेकर दोनों के बीच कई बार झगड़े हुए। अमन का मानना था कि पत्नी सोशल मीडिया पर जरूरत से ज्यादा समय बिता रही है, जिससे उनके रिश्ते पर असर पड़ रहा था।

कैसे हुआ घटना का खुलासा?

मंगलवार तड़के करीब 4:23 बजे नजफगढ़ पुलिस थाने में एक पीसीआर कॉल आई। कॉल करने वाले ने सूचना दी कि ओल्ड रोशनपुरा में एक महिला की हत्या कर दी गई है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची तो पता चला कि 30 वर्षीय महिला मृत पड़ी है और उसके पति अमन ने ही यह कृत्य किया है। इसी तनाव के चलते सोमवार देर रात और मंगलवार सुबह के बीच अमन ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी।

पत्नी की हत्या के बाद अमन ने खुद को भी खत्म करने की कोशिश की। उसने पहले फांसी लगाने और फिर जहर खाने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस समय रहते मौके पर पहुंची और उसे बचा लिया। अमन को तुरंत आरटीआरएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस की कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने हत्या के आरोप में अमन को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है कि वारदात के पीछे केवल सोशल मीडिया विवाद ही कारण था या इसके पीछे कोई और वजह भी छिपी हुई है।
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

जेल जाने से बाल-बाल बचीं सपना चौधरी! लखनऊ कोर्ट ने लगाया जुर्माना, बोलीं-‘मैं सही हूं’

हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया गया था, जिसके…

Last Updated: April 5, 2026 19:35:45 IST

Kheera Raita Recipe: गर्मियों में बेस्ट है खीरे का रायता, खाने का स्वाद हो जाएगा दोगुना, नोट करें रेसिपी

गर्मियों के मौसम में खाने के साथ खीरा खाना स्वाद को दोगुना कर देता है.…

Last Updated: April 5, 2026 18:58:37 IST

सनी देओल ने सरिंदर सरताज संग की मस्ती, फैंस को पसंद आई ये खास झलक; देखें फोटोज

Sunny Deol: अभिनेता सनी देओल ने हाल ही में अपनी आगामी फिल्म 'गबरू' के सिलसिले…

Last Updated: April 5, 2026 18:53:22 IST

Kal Ka Panchang 6 April 2026: कल क्या है खास, यहां जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरे दिन का सटीक समय

Kal  ka Panchang 3 April 2026: आज 6अप्रैल 2026, सोमवार का पावन दिन है. हिंदू…

Last Updated: April 5, 2026 18:22:22 IST

‘मुझे चुनाव आयोग पर पूरा…’, कूच बिहार में मोदी की ममता के खिलाफ हुंकार, महिला आरक्षण पर बड़ा एलान

PM Modi on Mamata Banerjee: पीएम मोदी ने रविवार को कूच बिहार से पश्चिम बंगाल…

Last Updated: April 5, 2026 18:10:26 IST

इनसाइड स्टोरी: क्या कमजोर पड़ रहा है लॉरेंस बिश्नोई का गैंग? गोल्डी की बगावत और अनमोल की गिरफ्तारी ने तोड़ी कमर!

Lawrence Bishnoi gang: क्या कमजोर हो रहा है दाऊद को चुनौती देने वाला लॉरेंस बिश्नोई…

Last Updated: April 5, 2026 17:48:42 IST