<

PNG Price: नए साल से पहले दिल्ली के लोगों के लिए राहत की खबर, घटे पीएनजी के दाम, जानें नए रेट

PNG Price: नए साल से पहले दिल्ली-एनसीआर के लोगों को राहत भरी खबर मिली है. इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने दिल्ली-एनसीआर में पीएनजी की कीमत घटा दी है.

PNG Price Decrease in Delhi-NCR: नए साल से पहले दिल्ली-एनसीआर के लोगों को राहतभरी खबर मिली है. IGL यानी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने PNG यानी पाइप्ड नेचुरल गैस की कीमत घटा दी हैं. दिल्ली-एनसीआर में पीएनजी की कीमत 0.7 रुपए प्रति SCM स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर होगी. कीमतों में कटौती के बाद दिल्ली में SCM की कीमत 47.89 रुपए प्रति SCM हो गई है. वहीं गुरुग्राम में पीएनजी की कीमत 46.70 प्रति एससीएम है. इसके अलावा नोएडा-ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में इसकी कीमत 47.76 रुपए प्रति एससीएम होगी. एक सोशल मीडिया पोस्ट में इसकी जानकारी शेयर की गई है.

70 पैसे प्रति यूनिट की हुई कटौती

जानकारी के अनुसार, इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने अपनी पीएनजी की कीमत में 70 पैसे प्रति यूनिट की कटौती की घोषणा की है. कंपनी ने बताया कि कि नई दरें एक जनवरी से लागू हो जाएंगी. आईजीएल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘नए साल के मौके पर उपभोक्ताओं को राह देने के लिए पाइप से आने वाली रसोई गैस की कीमत घटाई गई है. कटौती के बाद दिल्ली में PNG गैस की कीमत 47.89 रुपये प्रति इकाई हो गई है. इसके साथ ही गुरुग्राम में 46.70 रुपये प्रति एससीएम कीमत हो गई है. इसके साथ ही नोएडा, ग्रेटर नोएडा तथा गाजियाबाद में 47.76 रुपये प्रति यूनिट हो जाएगी.’

क्यों किया गया कीमतों में बदलाव

कंपनी ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा कि पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड द्वारा हाल ही में गैस पाइपलाइन शुल्क व्यवस्था में किए गए बदलाव के बाद कीमतों में ये कटौती की गई है. बता दें कि इससे पहले थिंक गैस ने भी कई राज्यों में सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में बदलाव करने की घोषणा की. 16 दिसंबर को नियामक बोर्ड ने प्राकृतिक गैस ले जाने वाली पाइपलाइन के लिए नई और सरल शुल्क व्यवस्था के लिए घोषणा की थी. बता दें कि बिजली उत्पादन, उर्वरक विनिर्माण, वाहन ईंधन और घरेलू रसोई में प्राकृतिक गैस का इस्तेमाल किया जाता है. पोस्ट में आगे लिखा कि IGL स्वच्छ ऊर्जा को सुलभ और किफायती बनाने की अपनी प्रतिबद्धता को और मज़बूत करेगा.

जानकारी के अनुसार, संशोधित टैरिफ 1 जनवरी 2026 से लागू होंगे. संशोधित टैरिफ नेचुरल गैस ट्रांसपोर्टेशन को उपभोक्ताओं और सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर के लिए निष्पक्ष और ज्यादा किफायती बनाता है. 

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

हम पाकिस्तान जैसे दलाल… मिडिल ईस्ट संकट पर पाक की एंट्री पर एस. जयशंकर का सख्त रुख

Jaishankar Statement Pakistan Mediation: मिडिल ईस्ट की स्थिति पर चर्चा करने के लिए बुलाई गई…

Last Updated: March 25, 2026 22:43:54 IST

रहमान डकैत का रोल ठुकराने वाले अब पछता रहे हैं! फोन मिलाकर कर रहे अफसोस, मुकेश छाबड़ा ने खोला बड़ा राज

Mukesh Chhabra: धुरंधर 2 की सफलता के बाद मुकेश छाबड़ा ने खोले कास्टिंग के गहरे…

Last Updated: March 25, 2026 22:08:11 IST

IPL 2026: हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट का ऐलान, खूंखार गेंदबाज की KKR में वापसी, GT में भी बदलाव

कोलकाता नाइट राइडर्स ने हर्षित राणा के स्थान पर नवदीप सैनी को आईपीएल 2026 के…

Last Updated: March 25, 2026 21:10:07 IST

Project Hail Mary: रामनवमी पर भारत में होगा विदेशी फिल्म का धमाका, आखिर क्यों बढ़ी ‘धुरंधर’ के मेकर्स की टेंशन

Project Hail Mary: रायन गोसलिंग की 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' भारत में गुरुवार (26 मार्च, 2026) को…

Last Updated: March 25, 2026 21:11:18 IST

आस्था की पटरी पर दौड़ेगी रामायण सर्किट ट्रेन, 30 मार्च को दिल्ली से इस रूट पर चलेगी, देखें डिटेल्स

भारत सरकार की तरफ से रामायण सर्किट ट्रेन टूर पैकेज की शुरुआत की जा रही…

Last Updated: March 25, 2026 20:29:31 IST

अनन्या पांडे की फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज, मेकर्स ने दी अपडेट, जानें तारीख

Chand Mera Dil: अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की आगामी फिल्म 'चांद मेरा दिल' के…

Last Updated: March 25, 2026 19:53:18 IST