<
Categories: दिल्ली

India News Manch 2025: मनजिंदर सिंह सिरसा का एलान, PUC सर्टिफिकेट है तभी दिल्ली में मिलेगा पेट्रोल-डीजल

India News Manch 2025: आईटीवी नेटवर्क के मशहूर पॉलिटिकल कॉन्क्लेव ‘इंडिया न्यूज मंच’ पर दिल्ली के कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने वायु प्रदूषण के मुद्दे पर अरविंद केजरीवाल सरकार का कटघरे में खड़ा किया.

India News Manch 2025: आईटीवी नेटवर्क के मशहूर पॉलिटिकल कॉन्क्लेव ‘इंडिया न्यूज मंच’ पर बुधवार (17 दिसंबर, 2025) की शाम को दिल्ली के कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा (Delhi Cabinet Minister Manjinder Singh Sirsa) भी पहुंचे. उन्होंने एंकर के सवालों के जवाब बेहद ही जुदा अंदाज में दिए. उन्होंने पंजाब में भारतीय जनता पार्टी की भागीदारी के अलावा दिल्ली के प्रदूषण पर खुलकर बात की. उन्होंने इंडिया न्यूज मंच’ पर यह भी एलान किया है कि प्रदूषण का सर्टिफिकेट नहीं होने पर दिल्ली के पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को पेट्रोल और डीजल नहीं दिया जाएगा.

दिल्ली को छोड़कर भागे…

दिल्ली में वायु प्रदूषण पर उन्होंने पूर्व की आम आदमी पार्टी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इसके मुखिया अरविंद केजरीवाल तो इस मुद्दे पर मैदान छोड़कर ही भाग गए. उन्होंने इस दौरान वायु प्रदूषण के समाधान पर भी दिल्ली के कैबिनेट मंत्री ने बात की. उन्होंने कहा कि कृत्रिम बारिश का प्लान खत्म नहीं हुआ है. इस पर काम हो रहा है. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने प्रदूषण को खत्म करने या कम करने के लिए कोई सार्थक प्रयास ही नहीं किया.

BS-I, II, III गाड़ियां नहीं चलेंगी सड़कों पर

दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण के मद्दे पर भी भी खुलकर बात रखी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि PUC सर्टिफिकेट नहीं तो पेट्रोल नहीं मिलेगा. मनजिंदर सिंह सिरसा जानकारी दी है कि सुप्रीम कोर्ट ने पहले आदेश दिया था कि पुराने BS-I, II, III एमिशन स्टैंडर्ड वाली डीज़ल और पेट्रोल कारों को सड़कों पर चलने की इजाज़त नहीं होगी.

कौन सी गाड़ियां चल सकेंगीं.

बता दें कि BS-IV एमिशन स्टैंडर्ड से नीचे की 10 साल पुरानी डीज़ल और 15 साल पुरानी पेट्रोल गाड़ियों पर बैन/कार्रवाई/स्क्रैप करने की अनुमति सुप्रीम कोर्ट ने दे दी है. इसका मतलब यह है कि दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर के शहरों में पुराने BS-I, II, III एमिशन स्टैंडर्ड वाली डीज़ल और पेट्रोल कारों को सड़कों पर चलने की अनुमति नहीं होगी.

पंजाब में हम लड़े ही कहां?

पंजाब में भारतीय जनता पार्टी की उपस्थिति से जुड़े सवाल पर दिल्ली के कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि राज्य में हमारी उपस्थिति है. जहां पर पंजाब विधानसभा चुनाव की बात है तो हम पूरी ताकत से लड़े ही कहां. उन्होंने अकाली दल बादल से गठबंधन के सवाल पर भी सकारात्मक जवाब दिया. यहां पर बता दें कि भारतीय जनता पार्टी पंजाब में एक्टिव अकाली दल बादल से गठबंधन करके सत्ता में आ चुकी है.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
JP YADAV

Recent Posts

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, पुलिस को मिले सुराग

Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…

Last Updated: October 3, 2026 21:30:08 IST

Hockey Gold Medal: मलेशिया की टीम हुई चारों खाने चित, भारत ने 5-1 से जीता GOLD, 2028 ओलंपिक का टिकट भी पक्का

Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…

Last Updated: October 3, 2026 20:52:37 IST

WhatsApp-Instagram पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, कर्नाटक में 24 साल का युवक गिरफ्तार; मोबाइल ने खोला राज

Pakistan terror links: कर्नाटक के बीदर में 24 वर्षीय विशाल कुमार मेट्रे को पाकिस्तान स्थित…

Last Updated: October 3, 2026 20:14:41 IST

Pitru Paksha: बेटे ही नहीं, बेटी-बहू भी कर सकती हैं श्राद्ध! माता सीता ने भी किया था राजा दशरथ का पिंडदान

Pitru Paksha: पितृ पक्ष में श्राद्ध और पिंडदान को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने…

Last Updated: October 3, 2026 19:35:29 IST

Ludhiana News: पहले घर दिलाने में की मदद, फिर दिखाई हैवानियत; एक सैनिक ने अपने साथी जवान की पत्नी से किया बलात्कार

लुधियाना में एक सैनिक पर अपने साथी सैनिक की पत्नी के साथ बलात्कार का आरोप…

Last Updated: October 3, 2026 19:20:46 IST