Maharani Season 5: हुमा कुरेशी स्टारर महारानी वेब सीरीज के अब तक चार सीजन रिलीज हो चुके हैं. वहीं अब इसका पांचवां सीजन जल्द रिलीज होने वाला है. ये सीजन काफी दिलचस्प होने वाला है और फरवरी 2027 में रिलीज होने वाला है.
महारानी सीजन 5
Maharani Season 5: सत्ता की कुर्सी हो या दुश्मनों से पुराना हिसाब, रानी भारती किसी के सामने झुकने वालों में से नहीं हैं. बिहार की सियासत में अपनी धाक जमाने वाली रानी एक बार फिर पर्दे पर लौट रही हैं लेकिन इस बार उनकी लड़ाई सिर्फ मुख्यमंत्री की कुर्सी बचाने तक सीमित नहीं रहने वाली. पति की मौत का दर्द और बेटे की हत्या का बदला उनकी कहानी को एक नया मोड़ देने वाला है. अभिनेत्री हुमा कुरैशी की चर्चित पॉलिटिकल ड्रामा सीरीज ‘महारानी’ के पांचवें सीजन का प्रोमो रिलीज हो चुका है और इसके साथ ही दर्शकों की उत्सुकता भी बढ़ गई है.
मेकर्स ने बुधवार को सोशल मीडिया पर सीजन 5 का प्रोमो जारी करते हुए लिखा, ‘कुछ कर्ज वक्त के साथ नहीं बल्कि हिसाब के साथ उतरते हैं. रानी भारती वापस आ गई है और इस बार यह पर्सनल है.’ प्रोमो से साफ है कि इस बार कहानी में बदले की आग, नए राजनीतिक समीकरण और अप्रत्याशित मोड़ देखने को मिलेंगे. रानी भारती के सामने ऐसी चुनौतियां होंगी, जहां उन्हें अपनी राजनीतिक समझ के साथ-साथ निजी जिंदगी के दर्द से भी लड़ना पड़ेगा.
हुमा कुरैशी भी रानी भारती के किरदार में वापसी को लेकर बेहद उत्साहित हैं. उनका कहना है कि ‘महारानी’ के हर सीजन ने उन्हें एक कलाकार के तौर पर कुछ नया अनुभव दिया है लेकिन पांचवां सीजन उनके लिए खास है. इस बार कहानी में कई अप्रत्याशित ट्विस्ट और बदलाव होंगे. रानी की जिंदगी एक ऐसे मोड़ पर पहुंचेगी, जो दर्शकों को शुरुआत से अंत तक बांधे रखेगा. बता दें कि ये सीजन भी अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाला है.
हुमा कुरैशी की इस सीरीज को दर्शकों का लगातार प्यार मिला है. इसके पिछले चारों सीजन अलग-अलग साल में रिलीज हुए हैं. वहीं इसका पांचवां सीजन फरवरी 2027 में रिलीज होने वाला है.
ईशान किशन और मोहम्मद सिराज न्यूजीलैंड दौरे पर वार्म-अप सेशन के दौरान फुटबॉल खेलते नजर…
MP Crime News: मध्य प्रदेश के डिंडौरी से हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…
सुकन्या समृद्धि योजना में हर साल ₹1 लाख जमा करने पर 21 साल में करीब…
Meerut Crime News: मेरठ के हरदेवनगर में शराब पार्टी के दौरान मर्दानगी पर तंज से…
हल्दीराम 2027 के अंत तक ₹10,000 करोड़ का IPO ला सकती है. कंपनी की वैल्यूएशन…
Kavya Maran vs Anirudh Net Worth: काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर की शादी के साथ…