<
Categories: देश

पीएम मोदी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, भाषण हुआ शुरू

Delhi Dehradun Expressway: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कर दिया है. पीएम मोदी का भाषण अब शुरू हो गया है.

Delhi Dehradun Expressway: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे का उद्घाटन किया. यह गलियारा दिल्ली और देहरादून के बीच यात्रा के समय को 6 घंटे से घटाकर लगभग 2.5 घंटे कर देगा. इसे कई ऐसी विशेषताओं के साथ डिज़ाइन किया गया है, जिनका उद्देश्य मानव-पशु संघर्ष को काफी हद तक कम करना है. इस परियोजना में 12 किलोमीटर लंबा एक वन्यजीव एलिवेटेड कॉरिडोर शामिल है, जो एशिया के सबसे लंबे कॉरिडोर में से एक है.

डाट काली मंदिर के किए दर्शन

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून के पास स्थित जय मां डाट काली मंदिर पहुंचे. जहां उन्होंने पूजा अर्चना की. इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ थी उनके साथ मौजूद रहे. यहां परियोजना संबंधी निरीक्षण करने के बाद मंदिर परिसर में मौजूद छात्राओं द्वारा दी जा रही प्रस्तुति को कुछ देर के लिए सराहा. इसके बाद वह देहरादून के लिए रवाना हो गए. प्रधानमंत्री जल्द ही दिल्ली–देहरादून आर्थिक गलियारे का उद्घाटन करेंगे. इस परियोजना के शुरू होने से दिल्ली और देहरादून के बीच यात्रा का समय लगभग 6 घंटे से घटकर करीब 2.5 घंटे रह जाएगा.

वन्यजीव एलिवेटेड कॉरिडोर का किया मुआयना

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सहारनपुर उत्तर प्रदेश में दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के वन्यजीव एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन से पहले मुआयना किया. इस दौरान उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक उपस्थित थे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक रोड शो कर रहे हैं. वे देहरादून जा रहे हैं, जहां वे आज कुछ ही देर में दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे यह कॉरिडोर दिल्ली और देहरादून के बीच यात्रा के समय को 6 घंटे से घटाकर लगभग 2.5 घंटे कर देगा.

इसे कई ऐसी विशेषताओं के साथ डिज़ाइन किया गया है, जिनका उद्देश्य इंसान और जानवरों के बीच होने वाले टकराव को काफी हद तक कम करना है. इस प्रोजेक्ट में 12 किलोमीटर लंबा एक वाइल्डलाइफ़ एलिवेटेड कॉरिडोर भी शामिल है, जो एशिया के सबसे लंबे कॉरिडोर में से एक है.

दोपहर 2 बजे आम लोगों के लिए खोला जाएगा

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को दोपहर 2:00 बजे के बाद इसे आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा. हालांकि, इस एक्सप्रेसवे पर दोपहिया और तिपहिया वाहनों को चलने की अनुमति नहीं होगी. यह एक्सप्रेसवे न केवल यात्रा को तेज बनाएगा. बल्कि दिल्ली-एनसीआर को ट्रैफिक जाम से राहत, बेहतर कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास का एक नया अवसर भी प्रदान करेगा.

देहरादून में पीएम मोदी ने किया रोड शो

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 12 किलोमीटर लंबा रोड शो किया. जिसके लिए मार्ग को कुल 13 जोन में विभाजित किया गया. सभी जोन में जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए. इसके अलावा, विभिन्न जोन में सेक्टर और नोडल अधिकारियों की भी तैनाती की गई.

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

UP DA Hike: यूपी के 14 लाख कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट, 58 से सीधे 63 फीसदी हुआ महंगाई

UP DA Hike: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को…

Last Updated: November 7, 2026 16:21:53 IST

NSE लाएगा 10 मिनट का नया क्लोजिंग ऑक्शन सेशन, 7 दिसंबर से होगा लागू, क्लोजिंग कीमत तय करने का बदलेगा तरीका

NSE 7 दिसंबर से क्लोजिंग प्राइस और डेरिवेटिव्स ट्रेडिंग के नियम बदलेगा. नया 10 मिनट…

Last Updated: November 7, 2026 16:32:54 IST

सिकंदरा में अक्षय कुमार कटियार के नेतृत्व में निकली राष्ट्रीय एकता एवं संकल्प यात्रा वाहन रैली

नई दिल्ली, 2 नवंबर: सिकंदरा विधानसभा (207) में सशक्त भारत – विकसित भारत के संकल्प…

Last Updated: November 7, 2026 16:07:12 IST

Caught on CCTV: दिवाली का नेग मांगने पहुंचे किन्नरों का हंगामा, 11 हजार रुपये की मांग पर मारपीट और तोड़फोड़

Caught on CCTV: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में दिवाली का नेग मांगने पहुंचे किन्नरों ने…

Last Updated: November 7, 2026 16:02:56 IST

हर फिल्म में गुस्सा, भारी आवाज और एक्शन! क्या अपनी ही इमेज के कैदी बनते जा रहे हैं यश?

Yash romantic movies: KGF के रॉकी भाई बनकर यश ने पैन इंडिया स्टारडम हासिल किया,…

Last Updated: November 7, 2026 15:52:55 IST

औद्यो गक चुनौ तयों के समाधान के लए महावास्तु ने तैयार कए फैक्ट्री एक्सपट्स

नई दिल्ली, 5 नवंबर: महावास्तु संस्थापक एवं प्रसिद्ध वास्तुशास्त्री डॉ. खुशदीप बंसल के मार्गदर्शन में…

Last Updated: November 7, 2026 15:52:17 IST