<
Categories: दिल्ली

कर्नाटक: यादगीर में बाबा पर गंभीर आरोप, नाबालिग मामले में POCSO एक्ट के तहत कार्रवाई

कर्नाटक निवासी स्वयंभू धर्मगुरु मल्लिकार्जुन मुथ्या के खिलाफ नाबालिग लड़की के साथ अनुचित व्यवहार के आरोप में गोगी पुलिस स्टेशन में पॉक्सो का मामला दर्ज किया गया है.

कर्नाटक: शाहपुर तालुक के महल रोजा निवासी स्वयंभू धर्मगुरु मल्लिकार्जुन मुथ्या के खिलाफ नाबालिग लड़की के साथ अनुचित व्यवहार के आरोप में वहां पुलिस स्टेशन में पॉक्सो का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी कर दी है. महाराष्ट्र की सात वर्षीय बच्ची के साथ मुथ्या के दुर्व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष शशिधर कोसंबे ने बताया कि आयोग ने स्वतः संज्ञान लेते हुए शिकायत दर्ज कर दी गी है और पुलिस अधीक्षक को वीडियो की जांच करने और रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है.

मुथ्या ने हमारी बेटी को गले लगाया

एसपी पृथ्वी शंकर ने कहा, मामला दर्ज होने के बाद मुथ्या फरार हैं. हालांकि, उसने जांच में सहयोग करने का आश्वासन जरूरी दिया था. जिला बाल संरक्षण अधिकारियों ने वहां का दौरा किया, लड़की के माता-पिता से मुलाकात की और एक जरूरी जांच की. हम पिछले तीन सालों से मठ में आते-जाते रहे हैं. जब हम 19 फरवरी को यहां आए, तो मुथ्या ने हमारी बेटी को गले लगा लिया,नाबालिग के माता-पिता ने बताया. पुलिस ने बताया कि माता-पिता ने इसे अपने मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, इस उम्मीद में कि इसे बड़ी संख्या में लाइक्स मिलेंगे, क्योंकि मठ के बहुत सारे अनुयायी हैं.

यह कृत्य जानबूझकर किया गया

जिला बाल संरक्षण अधिकारियों से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद, उपायुक्त, जिला पंचायत मुख्य कार्यकारी अधिकारी, एसपी और विधि सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव से मिलकर बनी जिला स्तरीय समन्वय समिति ने संयुक्त रूप से वीडियो क्लिप देखी और उचित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं. यह घटना तब घटी जब लड़की अपनी मौसी का जन्मदिन मनाने के लिए मठ में गई हुई थी. समिति का कहना है कि यहां ऐसा प्रतीत होता है कि आरोपी ने बच्ची को गलत तरीके से छुआ है और यह कृत्य जानबूझकर किया गया था. इसलिए ऐसे में, पॉक्सो का मामला दर्ज किया गया है.

Share
Published by

Recent Posts

Riyadh Airport Attack: रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का कहर! अमेरिकी समेत 12 की मौत, 300 से ज्यादा घायल; दहला उठा सऊदी अरब

Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…

Last Updated: October 11, 2026 08:21:14 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST