<
Categories: दिल्ली

Kuldeep Singh Arrested: कौशल चौधरी गैंग का शूटर कुलदीप अरेस्ट, क्राइम ब्रांच ने दबोचा, हत्या की रच रहा था साजिश

Kuldeep Singh Arrested: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 22 साल के कुलदीप सिंह को गिरफ्तार किया है. यह गैंगस्टर Kaushal Chaudhary गैंग से एसोसिएट है. पुलिस के अनुसार, आरोपी कुलदीप शूटर बुराड़ी के एक कारोबारी की हत्या की योजना बना रहा था.

Kuldeep Singh Arrested: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 22 साल के कुलदीप सिंह को गिरफ्तार किया है. यह गैंगस्टर Kaushal Chaudhary गैंग से एसोसिएट है. पुलिस के अनुसार, आरोपी कुलदीप शूटर बुराड़ी के एक कारोबारी की हत्या की योजना बना रहा था.

आरोपी का मकसद गैंग की दबदबा बढ़ाना और एक्सटॉर्शन नेटवर्क फैलाना था. एंटी-गैंगस्टर स्क्वॉड ने सेक्टर-17, द्वारका के पास ट्रैप कर आरोपी को चोरी की स्कूटी के साथ पकड़ा लिया है. 

पिस्टल बरामद

तलाशी में एक PX-30 ऑटोमैटिक पिस्टल (7.62 mm), एक 7.65 mm पिस्टल और 5 जिंदा कारतूस बरामद हुए. आरोपी पर आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया. जांच में सामने आया कि आरोपी विदेश में बैठे गैंग हैंडलर Pawan Shokeen और Gurdeep के निर्देश पर काम कर रहा था. कुलदीप 2024 में पंजाब के 5 करोड़ उगाही-फायरिंग मामले में भी शामिल था और अगस्त 2025 में जमानत पर बाहर आया था. आरोपी ने टारगेट की रेकी कर ली थी और पंजाब-यूपी के गैंग सदस्यों से एन्क्रिप्टेड प्लेटफॉर्म के जरिए संपर्क में था.

चोरी की स्कूटी बरामद

बता दें कि जिस स्कूटी को आरोपी इस्तेमाल कर रहा था वह स्कूटी उत्तर प्रदेश के मुरादनगर से चोरी की पाई गई. पुलिस अब पूरे गैंग नेटवर्क और विदेश में बैठे अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है. इस आरोपी के पकड़े जाने से अब नई जानकारी भी पुलिस को मिल सकती है. साथ ही आरोपी के और कितने लोग दिल्ली या आसपास के इलाके में हैं या कहां है, इसके बारे में जानकारी जुटाने में लगी हुई है. इस आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी सफलता है.

क्राइम हिस्ट्री

कुलदीप पहले भी पंजाब में 5 करोड़ रुपए की रंगदारी और फायरिंग के मामले में अरेस्ट हो चुका है. वह अगस्त 2025 में जमानत पर बाहर आया था. दिल्ली और पंजाब में कुलदीप पर कई मामले दर्ज हैं.  जानकारी के अनुसार, पिता की हत्या के बाद से कुलदीप गलत संगत में पड़ जाने से जुर्म के रास्ते पर चल पड़ा. वह बीए की पढ़ाई कर रहा था, जिसे उसने बीच में ही छोड़ दिया और गलत लोगों की संगत का असर उस पर हो गया. अब पुलिस इस आरोपी से पूछताछ में लगी हुई है.

Share
Published by

Recent Posts

Anirudh-Kavya Maran Wedding: रजनीकांत से एमके स्टालिन तक, शादी में शामिल होंगे ये बड़े सितारे

Anirudh Ravichander और Kavya Maran की शादी में रजनीकांत, एमके स्टालिन और कई बड़ी हस्तियों…

Last Updated: November 9, 2026 15:13:42 IST

Delhi Pollution: फॉग या स्मॉग…जानें क्या है इन दोनों के बीच अंतर? सेहत पर कैसे डालता है असर

Smog vs Fog: दिल्ली-NCR में प्रदूषण के कारण स्मॉग का खतरा बढ़ रहा है. जानिए…

Last Updated: November 9, 2026 15:09:48 IST

दुनिया के AI चिप किंग पर क्यों उठे सवाल? Nvidia बोर्ड खंगालेगा विदेशी खुफिया कनेक्शन

Nvidia CEO जेनसन हुआंग के चीनी कारोबारी महिला से कथित संबंधों की जांच होगी. बोर्ड…

Last Updated: November 9, 2026 14:59:29 IST

Ujjain Govardhan Puja: आस्था या अटूट विश्वास…सड़क पर लेट गए सैकड़ों लोग, ऊपर से दौड़ा दिया गायों का झुंड; क्या है उज्जैन की इस परंपरा का रहस्य?

Ujjain Govardhan Puja: उज्जैन के तीन गांवों में गोवर्धन पूजा पर अनोखी गोरी गोपाल परंपरा…

Last Updated: November 9, 2026 14:14:18 IST

Nvidia के शेयरों में भूचाल, 5.8% तक टूटे शेयर, निवेशकों की नजर अब बोर्ड के अगले फैसले पर

दुनिया की सबसे बड़ी AI चिप निर्माता कंपनियों में शामिल Nvidia के शेयरों में सोमवार,…

Last Updated: November 9, 2026 14:04:19 IST