<

आखिर कौन हैं बुलबुल चक्रवर्ती, जिन्होंने पूरी दुनिया में लहराया भारत का परचम?

प्रतिष्ठित भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिक (Distinguished Indian-American Scientist) बुलबुल चक्रवर्ती (Bulbul Chakraborty) ने अपने पहले पेशेवर नाटक के लिए न्यूयॉर्क का सर्वोच्च अभिनय पुरस्कार (New York's highest acting award) जीतकर इतिहास रच दिया है

Who is Bulbul Chakraborty: भारतीय-अमेरिकी मूल की बुलबुल चक्रवर्ती ने यह साबित कर दिया है कि प्रतिभा की कोई सीमा नहीं होती है और साथ ही जुनून किसी भी उम्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकती है. पेशे से एक प्रतिष्ठित भौतिक विज्ञानी (Physicist) बुलबुल चक्रवर्ती ने अपने पहले ही पेशेवर अभिनय प्रदर्शन के लिए न्यूयॉर्क का सर्वोच्च सम्मान जीतकर पूरी दुनिया में अपना रोशन कर हर किसी को हैरान कर दिया है.

कहां हुआ बुलबुल चक्रवर्ती का जन्म?

बुलबुल चक्रवर्ती का जन्म भारत में हुआ था और उनकी प्रारंभिक शिक्षा भी यहीं से पूरी हुई है. तो वहीं, उनके परिवार में शिक्षा और विज्ञान के प्रति सबसे ज्यादा सम्मान देखने को मिलता था. इतना ही नहीं, उन्हें बचपन से ही विज्ञान के प्रति जिज्ञासा थी.

प्रारंभिक शिक्षा और आईआईटी का सफर

बुलबुल चक्रवर्ती की उच्च शिक्षा की शुरुआत भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), खड़गपुर से हुई थी. जहां, उन्होंने यहां से भौतिकी (Physics) में अपनी स्नातक की डिग्री प्राप्त हासिल की.

तो वहीं,  जब विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में महिलाओं की संख्या बेहद ही कम थी, तब बुलबुल ने अपनी पढ़ाई से इस कठिन क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने का सपना देख रही थीं.

अमेरिका में उच्च शिक्षा और पीएचडी

भारत में अपनी प्रारंभिक सफलता के बाद, वे उच्च शिक्षा के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका चली गईं. जहां, उन्होंने Stony Brook University (स्टोनी ब्रुक यूनिवर्सिटी), न्यूयॉर्क से भौतिकी में अपनी पीएचडी (Ph.D.) की पढ़ाई भी पूरी की. तो वहीं, दूसरी तरफ उनकी पीएचडी का विषय सैद्धांतिक कंडेंस्ड मैटर फिजिक्स (Theoretical Condensed Matter Physics) से संबंधित था, जो भौतिकी की सबसे जटिल शाखाओं में से एक माना जाता है.

न्यूयॉर्क के चर्चित नाटक में निभाई भूमिका

इतना ही नहीं, बुलबुल चक्रवर्ती, जो ब्रांडिस यूनिवर्सिटी में सैद्धांतिक भौतिकी (Theoretical Physics) की प्रोफेसर हैं, उन्होंने न्यूयॉर्क के एक सबसे ज्यादा चर्चित नाटक में अपनी अहम मुख्य भूमिका निभाई थी जिसमें उनके जीवंत अभिनय और पात्र की गहराई को पकड़ने की क्षमता ने आलोचकों और दर्शकों का दिल जीत लिया था.

बुलबुल चक्रवर्ती को कैसे मिला सर्वोच्च सम्मान?

जानकारी के मुताबिक, न्यूयॉर्क का यह सर्वोच्च सम्मान, जिसे ज्यादातर ‘ऑफ-ब्रॉडवे‘ या थिएटर जगत के प्रतिष्ठित पुरस्कारों के बराबर माना जाता है, किसी भी व्यक्ति के लिए किसी सपने से कम नहीं होता है.

तो वहीं, दूसरी तरफ जूरी सदस्यों ने बुलबुल चक्रवर्ती के अभिनय की जमकर तारफी करते हुए कहा था कि उनके प्रदर्शन में एक ऐसी परिपक्वता और सहजता थी, जो आमतौर पर अनुभवी कलाकारों में सबसे ज्यादा देखने को मिलती है.

भारतीय प्रवासियों के लिए है गर्व का विषय

 उनकी यह सफलता भारतीय प्रवासियों के लिए अब गर्व का विषय बन चुकी है. वह भारत की करोड़ों महिलाओं के लिए प्रेरणा का उदाहरण बन गई हैं. उनकी यह कहानी बताती है कि कैसे एक व्यक्ति अपनी पहचान से बाहर निकलकर अपनी छिपी हुई कला को निखार कर पूरी दुनिया को हैरान कर सकता है.

इसके साथ ही बुलबुल चक्रवर्ती का मानना है कि भौतिकी और कला दोनों ही सत्य की खोज के अलग-अलग तरीके होते हैं. जहां विज्ञान बाहरी दुनिया के नियमों को समझता है, वहीं कला अदंर की भावनाओं को व्यक्त करने का काम करती है.  

Darshna Deep

Recent Posts

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST

राजस्थानी फिल्म ‘धूद’ का ऑफिशियल टीजर जारी, दिखेगा अलग ही रंग; इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Rajasthani Film Dhood release date: राजस्थानी फिल्म ‘धूद (DHOOD)’ 23 अक्टूबर 2026 को देशभर के…

Last Updated: September 29, 2026 19:55:10 IST

स्कोडा स्लाविया का नया अवतार तैयार, नए लुक और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च डेट आई सामने, जानें क्या-क्या बदला

New Skoda Slavia: स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया ने नई स्लाविया फेसलिफ्ट का प्रोडक्शन पुणे के…

Last Updated: September 29, 2026 19:31:20 IST

पितृपक्ष: पूर्वजों और दोहराते जीवन-पैटर्न को समझने का समय: Psychic Medium Daksh

नई दिल्ली,26 सितंबर: पितृपक्ष 2026 शुरू होने वाला है। इस मौके पर दिल्ली के Psychic…

Last Updated: September 29, 2026 18:52:18 IST

जम्मू राइजिंग समिट में ज़ीनत कुरैशी ने GCC बाजार से जुड़ने का सुझाव दिया

विशेष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं; ‘डुग्गर दा सम्मान’ समारोह में प्रतिभाओं को…

Last Updated: September 29, 2026 18:37:23 IST