<
Categories: दिल्ली

‘आज सबकी…’ दिल्ली में ‘बिहारी बाबू’ की हत्या, पुलिसकर्मी ने डिलीवरी बॉय को उतारा मौत के घाट, भड़के खेसारी

दिल्ली में एक पुलिसकर्मी ने जोमैटो डिलीवरी बॉय को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. इसी मामले को लेकर भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने नाराजगी जताते हुए दिल्ली सरकार और बीजेपी सरकार पर सवाल उठाया है.

Delhi Murder Case: बीते शनिवार दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात हेड कांस्टेबल नीरज ने जोमैटो डिलीवरी बॉय को गोली मार दी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं उसका दोस्त घायल है, जिसका इलाज चल रहा है. इस मामले में भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव का रिएक्शन आया है. जानकारी के अनुसार, जाफराकलां थाना क्षेत्र के रावता गांव में स्पेशल सेल में तैनात हेड कांस्टेबल नीरज ने शराब के नशे में जोमैटो डिलीवरी बॉय पांडव कुमार को गोली मार दी. पांडव कुमार की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं उसका दोस्त कृष्ण घायल है. इस मामले में खेसारी लाल यादव ने नाराजगी जाहिर की है.

जानकारी के अनुसार, बिहार के खगड़िया जिले के रहने वाले 22 वर्षीय पांडव कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई. ये वारदात शनिवार रात लगभग 2:30 बजे जाफरपुर कलां इलाके में हुई. पुलिस ने आरोपी पुलिसकर्मी नीरज को गिरफ्तार कर लिया गया है. 

खेसारी लाल यादव ने जताई नाराजगी

खेसारी लाल यादव ने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, देश की राजधानी दिल्ली का ये हाल है, जहां अगर एक दिन के लिए बिहारी हड़ताल कर दे, तो एक इंच आगे नहीं बढ़ पाएंगे. हर सांसद, विधायक बिना बिहारी वोटर्स के सपोर्ट के जीत भी नहीं सकता. लेकिन बिहार के लड़के को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई, लेकिन फिर भी इस मुद्दे पर सबकी बोलती बंद है. अब सभी लोग इस मामले में लीपा-पोती करके इसे दबाने की कोशिश कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि ऐसे विकास का क्या अचार डालेंगे, जहां पर इतना भेदभाव होता हो? ये केवल रीलबाजी और फोकसबाजी का नशा फैलने के कारण हुआ है. ये लोग दिन भर केवल नैरेटिव का विकास करते हैं. हमारे देश में इतनी नफरत बो दी गई है कि क्षेत्र के आधार पर लोग एक-दूसरे की जान ली है. ऐसे लोगों पर थू है.

क्या है पूरा मामला?

इस मामले की बात करें, तो रावता गांव में दो साल के बच्चे का जन्मदिन था, जिसके लिए बहुत से लोग जन्मदिन की पार्टी में आए थे. केक कटिंग के बाद मेहमान अपने घर जाने लगे. इस बीच आधे लोग टैक्सी लेकर चले गए, लेकिन बाकी के लोग दूसरी टैक्सी का इंतजार करने लगे. वो लोग आपस में बातचीत कर रहे थे, जिसके कारण थोड़ा शोर हो रहा था. इसी बात से नाराज होकर नीरज अपने घर से नीचे आया और उसने शोर को लेकर आपत्ति जताई, विवाद काफी ज्यादा बढ़ने लगा, तो उसने पिस्टल निकालकर पांडव को गोली मार दी. ये गोली उसके सीने से पार कर गई और बाइक पर पीछे बैठे उसके दोस्त के पेट में घुस गई. पांडव की मौके पर ही मौत हो गई थी. वहीं कृष्णा का इलाज चल रहा है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

6 बच्चों की मां को हुआ भिखारी से प्यार! नकदी-गहने लेकर हुई फरार; पुलिस जांच में खुली पोल

Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. आरोप…

Last Updated: October 6, 2026 16:31:36 IST

बिहार के कटिहार में दिनदहाड़े वकील की हत्या, पहले चाकू से किए ताबड़तोड़ वार फिर मारी गोली; Video Viral

Bihar Crime News: बिहार के कटिहार से एक वीडियो सामने आया है, जहां एक पुरुष…

Last Updated: October 6, 2026 16:29:04 IST

Pakistan New Captain: पाकिस्तान T20 टीम में बड़ा बदलाव, साहिबजादा फरहान बने कप्तान; Babar Azam हुए बाहर

Pakistan T20 Squad 2026: पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज के…

Last Updated: October 6, 2026 16:34:34 IST

Ramgarh Home Guard Recruitment 2026: साड़ी पहनकर 1600 मीटर दौड़ी महिलाएं, खाकी वर्दी का सपना लिए मैदान में दिखा जबरदस्त जज्बा

Ramgarh Home Guard Recruitment 2026: झारखंड के रामगढ़ में होमगार्ड बहाली की तैयारियों के बीच…

Last Updated: October 6, 2026 16:22:56 IST

Delhi Metro में ढिशुम-ढिशुम; सीट के लिए लड़ाई, महिला ने पुरुष यात्रियों को मारा थप्पड़, Video Viral

Delhi Metro: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है…

Last Updated: October 6, 2026 15:38:18 IST