<
Categories: देश

Aaj Ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 13 राज्यों में बारिश-तूफान का अलर्ट, कहां चलेगी लू; दोपहर 12 से 4 घर से ना निकलें लोग

Aaj Ka Mausam 28 April 2026:  पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो चुका है, जिसके चलते 13 राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट मौसम विभाग की ओर जारी है.

Aaj Ka Mausam 28 April 2026:  पर्वतीय राज्य और पूर्वोत्तर के राज्यों को छोड़ दें तो करीब-करीब पूरा भारत भीषण गर्मी के साथ लू की चपेट में है. आलम यह है कि सुबह 8 बजे से ही तेज और गर्मी लोगों की परेशानी में इजाफा करना शुरू कर देती है. 10 बजे के आसपास लू चलनी शुरू हो जाती है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Deparment) के ताजा अलर्ट के मुताबिक, मंगलवार (28 अप्रैल, 2026) को राजस्थान, मध्य प्रदेश और विदर्भ में भीषण गर्मी पड़ेगी. इसके साथ ही पारा इन चारों जगहों पर अधिकतम तापमान 42 से लेकर 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.महाराष्ट्र और गुजरात में भी सूरज के तेवर तल्ख बने रहेंगे यानी इस राज्य में भीषण गर्मी पड़ेगी. उत्तर भारत के ज्यादार राज्यों में मौसम का मिजाज बदलेगा.

उत्तर भारत के मैदानों में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) एक्टिव हो चुका है. दिल्ली को छोड़कर ज्यादातर राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. बारिश के साथ आंधी का भी अलर्ट है, जबकि पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश का सिलसिला 28 अप्रैल को भी जारी रहेगा. वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव रहने से यूपी, बिहार और हिमाचल प्रदेश और पूर्वोत्तर के राज्यों समेत 13 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट IMD की ओर से जारी किया गया है.  

कहां-कहां पड़ेगी भीषण गर्मी

देश की राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी का दौर मंगलवार (28 अप्रैल) को भी जारी रहेगा. मंगलवार को दोपहर के दौरान भीषण गर्मी पड़ेगी और लू भी परेशान करेगी. खासतौर से 11 बजे के बाद 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं लोगों को दिक्कत करेगी. मंगलवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. वहीं, भीषण गर्मी के साथ राजस्थान, मध्य प्रदेश और विदर्भ में पारा 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.

 दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी पड़ेगी. उत्तर प्रदेश में  गर्म रातें लोगों की मुश्किलें बढ़ाएंगी. पूर्व और पश्चिम UP में हल्की बारिश 30-40 kmph की हवाएं चलेंगी, लेकिन उमस भी परेशान करेगी वहीं, बिहार में उमस और गर्मी के बीच  भारी बारिश की संभावना है. जम्मू और राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी लोगों की दिक्कत बढ़ाएगी. 

कहां-कहां होगी बारिश, आएगा तूफान

IMD की ओर से यूपी, बिहार, राजस्थान समेत 13 राज्यों के लिए 28 अप्रैल को भारी बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है.बारिश और आंधी के अलावा इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 80 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चलने की भी चेतावनी जारी की गई है. लोगों से भी गुजारिश की गई है कि हवाओं से बचकर रहें.  

वहीं, एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर भी बना हुआ है. इसके चलते पूर्वी राज्यों में बिजली गिरने के साथ आंधी तूफान का प्रकोप लोगों के लिए परेशानी का सबब बन सकता है. 

बारिश वाले राज्य: उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, बिहार, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मेघालय और असम शामिल

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

हरमनप्रीत और दीप्ति शर्मा का बल्ला गरजा, टीम को संकट से निकालकर जिम्बाब्वे के सामने खड़ा किया रनों का पहाड़

India vs Zimbabwe Women ODI: वडोदरा में खेले जा रहे दूसरे वनडे में भारतीय महिला…

Last Updated: October 25, 2026 19:42:49 IST

Govinda Extra Marital Affair: गोविंदा की जिंदगी में सुनीता की जगह क्या है? अभिनेता ने बताया हमारे यहां डिवोर्स शब्द ही नहीं है

Govinda Extra Marital Affair: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा ने पत्नी सुनीता आहूजा के साथ अपने रिश्ते…

Last Updated: October 25, 2026 19:25:30 IST

Murder of elderly woman in Mathura: मथुरा में 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला की घर में घुसकर हत्या, सिर पर भारी वस्तु से किया हमला

Murder of elderly woman in Mathura: उत्तर प्रदेश के मथुरा में बंगाली घाट क्षेत्र की…

Last Updated: October 25, 2026 19:05:19 IST

रामायणम के नए गाने ‘मंगल रंग’ में दिखी राम-सिया की प्रेम कहानी, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां

Ramayanam mangal rang song released: रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म ‘रामायणम्’ का दूसरा…

Last Updated: October 25, 2026 18:26:15 IST

Uttarakhand Earthquake: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके, 3.7 रही तीव्रता; घरों से बाहर निकले लोग

Uttarakhand Earthquake: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में रविवार, 25 अक्टूबर को दोपहर 12:51 बजे भूकंप…

Last Updated: October 25, 2026 17:18:42 IST

Judge Ravi Kumar Diwakar transferred: 23 लोगों को मौत की सजा सुनाने वाले जज का तबादला, जानें अब कहां संभालेंगे जिम्मेदारी

Judge Ravi Kumar Diwakar transferred: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में अप्रैल से सितंबर के बीच…

Last Updated: October 25, 2026 17:11:00 IST