<

Delhi Crime: मुखर्जी नगर में बहन पर किया कमेंट तो नाबालिग ने ली युवक की जान, चाकू मारकर उतारा मौत के घाट

Mukherjee Nagar Murder Case: पुलिस ने बताया कि नाबालिग आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है. पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उसने युवक पर हमला इसलिए किया क्योंकि पीड़ित ने उसकी बहन के बारे में कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी की थी.

Delhi Mukherjee Nagar Murder Case: दिल्ली में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. मुखर्जी नगर इलाके में बहन पर अपमानजनक टिप्पणी को लेकर एक नाबालिग ने 22 साल के युवक की सोमवार को चाकू घोंपकर हत्या कर दी. पुलिस के अनुसार यह घटना सोमवार की सुबह करीब 9:40 बजे मलिकपुर इलाके के पास घटी, जब पीड़ित अमन एक अन्य लड़के के साथ स्कूटर से वजीराबाद जा रहा था.

पुलिस ने कहा कि नाबालिग आरोपी ने अमन पर कथित तौर पर पीछे से हमला किया और उसे कई बार चाकू मारा तथा मौके से फरार हो गया. इस हमले में पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया, जिससे आसपास के राहगीरों में दहशत फैल गई.

इलाज के दौरान युवक ने तोड़ा दम

पुलिस ने बताया, ‘चाकूबाजी की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं. उनके पहुंचने तक घायल को पीसीआर वैन द्वारा पास के अस्पताल ले जाया जा चुका था.’ पुलिस ने बताया कि अमन को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

दर्ज किए जा रहे हैं गवाहों के बयान

इसके बाद घटनास्थल की जांच के लिए एक अपराध दल और फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) के अधिकारियों को बुलाया गया. अपराध में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया गया है, गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है.

पूछताछ में युवक ने कही ये बात

वहीं नाबालिग आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है. गहन पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उसने अमन पर हमला इसलिए किया क्योंकि पीड़ित ने उसकी बहन के बारे में कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी की थी. उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है. फिलहाल इलाके में इस हत्याकांड से हड़कंप मच गया है.

ये भी पढ़ें: रजाई के अंदर ‘हरकत’ देख चौंकी दिल्ली पुलिस, कुत्तों से घिरी महिला ने फिर किया सनसनीखेज खुलासा

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Share
Published by
Hasnain Alam

Recent Posts

PM Kisan 24th Installment: किसानों को ₹2,000 का इंतजार, जानें कब आ सकती है अगली किस्त और कैसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan 24th Installment: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का इंतजार कर…

Last Updated: October 17, 2026 23:22:50 IST

IND vs WI 5th T20: बारिश ने बिगाड़ा खेल, 2-2 से बराबरी पर खत्म हुई भारत-वेस्टइंडीज सीरीज

India vs West Indies series cancelled: भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी…

Last Updated: October 17, 2026 22:45:13 IST

Kolkata Durga Puja Accident: कोलकाता के चोरबागान पूजा पंडाल में हादसा, कई लोगों की मौत, अब तक 40 घायल

Kolkata Durga Puja accident: दुर्गा पूजा की सप्तमी की शाम कोलकाता के चोरबागान सार्वजनीन पूजा…

Last Updated: October 17, 2026 22:13:31 IST

शरद पूर्णिमा 2026 कब है? जानें चंद्रोदय का समय, शुभ मुहूर्त और खीर रखने की परंपरा

When is Sharad Purnima: शरद पूर्णिमा 2026 में 25 अक्टूबर, रविवार को मनाई जाएगी. द्रिक…

Last Updated: October 17, 2026 21:43:57 IST

Imran Khan FRRO notic: इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें, OCI कार्ड रद्द करने पर FRRO ने मांगा जवाब, हाई कोर्ट पहुंचे एक्टर

Imran Khan FRRO notic: आमिर खान के भांजे और अभिनेता इमरान खान ने FRRO के…

Last Updated: October 17, 2026 19:55:26 IST

Madhuri Dixit Wedding Anniversary: माधुरी दीक्षित संग शादी के 27 साल, श्रीराम नेने बोले- तुम आज भी मेरी सबसे पसंदीदा इंसान

Madhuri Dixit Wedding Anniversary: माधुरी दीक्षित और डॉ. श्रीराम नेने की शादी को 27 साल…

Last Updated: October 17, 2026 19:16:29 IST