India News (इंडिया न्यूज), Newly Married Woman Commits Suicide : हरियाणा के पानीपत जिले के गांव निम्बरी में एक नवविवाहिता ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला को समाप्त कर लिया। मामले की सूचना थाना चांदनी बाग को दी गई, जिससे पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया […]
| India News (इंडिया न्यूज), Newly Married Woman Commits Suicide : हरियाणा के पानीपत जिले के गांव निम्बरी में एक नवविवाहिता ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला को समाप्त कर लिया। मामले की सूचना थाना चांदनी बाग को दी गई, जिससे पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। नवविवाहिता के परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी होने पर शव लेने का कहा। इसको लेकर नागरिक अस्पताल में काफी देर गहमागहमी होती रही। Newly Married Woman Commits Suicide Newly Married Woman Commits Suicide : पति की ये तीसरी शादी थी ये बात छुपाई, किसी महिला से भी थे अवैध संबंध निम्बरी गांव के लोग भी नागरिक अस्पताल में पहुंचे उन्होंने अंतिम संस्कार गांव में करने के लिए कहा, लेकिन महिला के परिजनों ने शव गांव में ले जाने से इनकार कर दिया। नवविवाहिता की पहचान 24 वर्षीय पूजा के रूप में हुई है जिसकी लगभग पांच माह पहले मिंटू निवासी निम्बरी के साथ शादी हुई थी। Newly Married Woman Commits Suicide महिला का मायका शहर की खटीक बस्ती में है। मायका के लोगों ने आरोप लगाया कि पति के द्वारा उसके साथ मारपीट की जाती थी। उसकी यह तीसरी शादी थी, जिसकी बात उनसे छिपाई गई थी। पति के किसी महिला के साथ अवैध संबंध भी थे, जिसका उनकी बेटी विरोध करती थी। Newly Married Woman Commits Suicide : परिजनों का आरोप : हत्या कर शव को फंदे पर लटकाया इसी के चलते पति और अन्य ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी हत्या कर शव को फंदे पर लटकाया है और अब घर से फरार हो गए हैं। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। काफी देर तक भी मायका पक्ष के लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। संबंधित खबरें चांदनी बाग के थाना प्रभारी संदीप सिंह नागरिक अस्पताल में पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर वे कार्रवाई शुरू कर देंगे। तब जाकर परिजन शव ले जाने को तैयार हुए। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। Newly Married Woman Commits Suicide फतेहाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक से टकराई एंटी व्हीकल थेफ़्ट स्टाफ में तैनात ASI की ब्रेजा गाड़ी, मौके पर ही मौत |
UP Special TET 2026: उत्तर प्रदेश स्पेशल टीईटी 2026 की परीक्षा 3 नवंबर को दो…
Why are there no seat belts in trains: कार और विमान में सीट बेल्ट यात्रियों…
Meerut Murder Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ में सौरभ हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को…
Robot Cafe at IGI Airport: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द रोबोट देखने…
Bijnor News: बिजनौर के बढ़ापुर थाने के निलंबित प्रभारी निरीक्षक नीरज तोमर का एक महिला…
India vs New Zealand 2nd T20: भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरे टी20 मुकाबले में चार…