Delhi Weather Today: दिल्ली में कई दिनों से मौसम ठंडा और हसीं बना हुआ था, लेकिन अब दिल्ली में भी बारिश का दौर थम सा गया है। वहीँ अब प्रदेश में लू चलने की आशंका जताई जा रही है। जहाँ पिछले दिनों हुई बारिश ने लोगों को राहत दी थी वहीँ अब लोगों को गर्मी सताने लगेगी।
| India News (इंडिया न्यूज),Delhi Weather Today: दिल्ली में कई दिनों से मौसम ठंडा और हसीं बना हुआ था, लेकिन अब दिल्ली में भी बारिश का दौर थम सा गया है। वहीँ अब प्रदेश में लू चलने की आशंका जताई जा रही है। जहाँ पिछले दिनों हुई बारिश ने लोगों को राहत दी थी वहीँ अब लोगों को गर्मी सताने लगेगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें, दिल्ली में कई दिनों से जारी बारिश का दौर थम गया है। मौसम विभाग का कहना है कि, इस दौरान अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। शनिवार से रविवार तक आसमान साफ रहने की संभावना जताई जा रही है। वहीँ, इन दिनों में तेज धूप खिली रहती है। बकरीद को लेकर प्रदेश पुलिस सतर्क, सोशल मीडिया पर बढ़ाई निगरानी, चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस पैनी नज़र, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़े निर्देश जारी IMD Weather Update जानिए कैसा रहेगा तापमान वहीँ मौसम विभाग का कहना है कि, रविवार को अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री के बीच रह सकता है। जबकि शुक्रवार को आसमान में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 39 और 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इधर, सुपरमार्केट से आसमान साफ है। सुबह से ही सूरज अपने तेवर में था। हालांकि, दिन में धूप निकली और लोग गर्मी से परेशान रहे। बारिश का हो रहा इंतजार आपकी जानकारी के लिए बता दें, मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया था। लेकिन, न तो बारिश हुई और न ही बादल छाए।वहीँ गर्मी से तिलमिलाते लोग बारिश का बेसब्री से इंतजार करते रहे लेकिन उम्मीदों पर सूर्य की तपिश भारी पड़ी। कुछ इलाकों में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का न्यूनतम स्तर 38 फीसदी रहा। संबंधित खबरें बाढ़ थर्मल पावर प्लांट के प्रथम चरण की तीसरी इकाई का ट्रायल रन पूरा, बिहार को 2246 मेगावाट बिजली मिलेगी |
Bhopal News: भोपाल के एक होटल में अलग-अलग धर्मों से ताल्लुक रखने वाले युवक और…
UP Crime: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…
Loni Hospital Firing: गाजियाबाद के लोनी में एक अस्पताल के बाहर कुछ लोगों ने ताबड़तोड़…
Who is Salma Deewani: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक चेहरा घूम रहा है, जिससे…
Indian student jailed in UK:ब्रिटेन की क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस (CPS) के स्पेशलिस्ट प्रॉसिक्यूटर मार्टिन मैक्रॉब…
Delhi Crime: दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके से हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…