राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज 26 दिसंबर 2025 को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल वीर पुरस्कारों का वितरण किया. इस दौरान 20 बच्चों को पुरस्कत किया गया. 2 बच्चों को मरणोपरांत पुरस्कार मिला.
Rashtriya Bal Puraskar 2025
Rashtriya Bal Puraskar 2025: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साल 2022 में घोषणा की थी कि हर साल 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जाएगा. तब से हर साल इस दिन वीर बच्चों को पुरस्कार दिया जाता है. इसी क्रम में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज 26 दिसंबर 2025 को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल वीर पुरस्कार वितरण किए. इनमें 18 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से चुने गए लगभग 20 बच्चों को पुरस्कत किया गया. 20 बच्चों में से 2 बच्चों को मरणोपरांत बाल पुरस्कार मिला. इन बच्चों की गौरवगाथा सुन बड़े-बड़े लोग चौंक जाएंगे. कुछ बच्चों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए लोगों की जान बचाई और अन्य कई नेक काम किए.
सिखों के दसवें और अंतिम गुरु श्री गोविंद सिंह के 4 बेटों अजीत, जुझार, फतेह और जोरावर की शहादत के सम्मान में वीर बाल दिवस मनाया जाता है. इस मौके पर आज 18 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से चुने गए करीब 20 बच्चों को बाल पुरस्कार दिए गए. इसके तहत इन बच्चों को 6 कैटेगरी वीरता, कला संस्कृति, साइंस, पर्यावरण, सामाजिक सेवा और खेल में पुरस्कार दिए गए. इनमें 2 बच्चों को मरणपरांत बाल पुरस्कार मिला. इतना ही नहीं इस पुरस्कृत किए गए बच्चों की लिस्ट में 14 साल के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी का नाम भी शामिल है.
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने स्काउट ओपी की जमकर क्लास…
Omar Abdullah wedding: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को पत्रकार निधि राजदान के…
Hyderabad Girls Hostel: हैदराबाद के बेगमपेट इलाके में पुलिस ने एक गर्ल्स हॉस्टल पर छापा…
Ahoi Ashtami Puja Muhurta: अहोई अष्टमी का व्रत 1 नवंबर 2026, रविवार को रखा जाएगा.…
Kanpur commotion of transgenders: कानपुर के आलियापुर टोल प्लाजा के पास कथित अवैध वसूली का…
India New Zealand T20 series: न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में भारत को 87…