<
Categories: दिल्ली

दिल्लीवालों को भीषण Traffic Jam से अब मिलेगा छुटकारा, इस सड़क पर लागू हुआ वन-वे ट्रैफिक

Delhi Traffic Update: अब दिल्लीवालों को ऑफिस जाते वक्त ट्रैफिक की समस्या से जुझना नहीं पड़ेगा.

Rajendra Prasad Road One-Way Traffic: दिल्ली (Delhi) के पॉश और व्यस्त इलाकों में लगातार बढ़ रही ट्रैफिक (Traffic) की समस्या को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा बदलाव किया है. इस बदलाव के कारण ऑफिस वालों को जाम की समस्या से जुझना नहीं पड़ेगा और वह वक्त से अपने गंतव्य तक पहुंच पाएंगे. अब राजेंद्र प्रसाद रोड पर गाड़ियां केवल वन वे (one Way) ट्रैफिक चलेगी.

क्यों उठाया गया यह कदम?

लंबे समय से जसवंत सिंह चौक से लेकर राजेंद्र प्रसाद रोड ( Rajendra Prasad Road)–जनपथ रोड राउंड ( Janpath Road) अबाउट तक ट्रैफिक का दबाव बना रहता था. वाहन जाम में घंटों फंसे रहते और पैदल चलने वालों को भी परेशानी होती थी. कई बार तो एम्बुलेंस और अन्य इमरजेंसी सेवाओं को भी रास्ता पाने में कठिनाई होती थी. ट्रैफिक मुख्यालय द्वितीय के उपायुक्त शिव केशरी सिंह ने बताया कि सुरक्षा और सुविधा, दोनों को ध्यान में रखते हुए ही यह निर्णय लिया गया है.

क्या होगा अब नया नियम?

अब से राजेंद्र प्रसाद रोड (Rajendra Prasad Road) पर गाड़ियां केवल एक ही दिशा में चल सकेंगी. यह नियम तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है. आदेश के अनुसार जसवंत सिंह चौक से जनपथ रोड (Janpath Road) राउंडअबाउट तक ट्रैफिक वन-वे (Traffic one way) रहेगा. नए नियम को स्पष्ट करने के लिए सड़क पर नियामक और अनिवार्य संकेतक बोर्ड लगाए जाएंगे. स्थानीय पुलिस थानों और ट्रैफिक थानों पर भी आदेश की कॉपी चस्पा की जाएगी. आधिकारिक राजपत्र में भी इसकी सूचना प्रकाशित की जाएगी.

जनता से कि ये खास अपील 

ट्रैफिक पुलिस (Traffic Police) ने जनता से अपील की है कि वे इस बदलाव को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा का रूट पहले से तय करें. साथ ही, ट्रैफिक पुलिस की वेबसाइट, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और हेल्पलाइन नंबर पर वैकल्पिक मार्गों की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है. अधिकारियों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि कोई वाहन चालक इस नए नियम का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ चालान और कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

Aaj Ka Panchang 4 February 2026: 2 फरवरी 2026, आज का पंचांग! जानें दिन का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय?

Today panchang 4 February 2026: आज 4 फरवरी 2026, मंगलवार का दिन हिंदू पंचांग के…

Last Updated: February 4, 2026 00:03:34 IST

क्या है ‘डॉल्फिन स्किन नेल्स’? 2026 में धूम मचाने आ गया है नाखूनों का यह नया और चमकदार ट्रेंड

Dolphin Skin Nails : 'डॉल्फिन स्किन नेल्स' 2026 का सबसे बड़ा ब्यूटी ट्रेंड है. यह…

Last Updated: February 3, 2026 23:59:14 IST

WPL Final 2026: गुजरात को हरा फाइनल में पहुंची दिल्ली की टीम, अब 5 फरवरी को आरसीबी से होगा मुकाबला

दिल्ली बनाम बेंगलुरु: महिला प्रीमियर लीग (WPL) के एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात को हराकर दिल्ली…

Last Updated: February 4, 2026 00:38:21 IST

सेलिना जेटली के भाई की यूएई में गिरफ्तारी का मामला: दिल्ली हाई कोर्ट ने विदेश मंत्रालय को दिए सख्त निर्देश

Delhi High Court: एक्ट्रेस सेलिना जेटली के भाई और पूर्व मेजर विक्रांत जेटली यूएई में…

Last Updated: February 3, 2026 22:57:44 IST

‘पहाड़ों के भूत’ का दुर्लभ दीदार, लद्दाख के कैमरे में कैद हुआ हिम तेंदुओं का पूरा परिवार, वीडियो वायरल

हिम तेंदुओं का परिवार: लद्दाख में हिमालय में ऊपर चढ़ते हुए हिम तेंदुओं के एक परिवार…

Last Updated: February 3, 2026 22:50:59 IST

दिल्ली में दीदी का ‘रुद्र रूप’! बंग भवन के बाहर सुरक्षाकर्मियों से भिड़ीं ममता बनर्जी, क्या है मांजरा?

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दिल्ली के बंग भवन के बाहर सुरक्षाकर्मियों से उलझ गईं, उन्होंने साफ…

Last Updated: February 4, 2026 00:01:31 IST