21 जनवरी से 29 जनवरी के बीच राष्ट्रपति भवन (सर्किट-1) आम जनता के लिए बंद कर दिया गया है. ये फैसला आने वाली गणतंत्र दिवस परेड और बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी को देखते हुए लिया गया है.
Republic Day Parade Rehearsal 2026
Republic Day Parade: गणतंत्र दिवस नजदीक आ रहा है. इस दिन कर्तव्य पथ पर हर साल की तरह जोरों-शोरों से परेड होगी, जिसकी तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं. दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल 17 से 21 जनवरी के बीच होगी, जिसके कारण दिल्ली के कई रास्तों को डायवर्ट किया गया है. वहीं गणतंत्र दिवस की परेड की तैयारियां जब अपने अंतिम चरण में होंगी, तो राष्ट्रपति भवन को भी बंद किया जाएगा. राष्ट्रपति भवन को लेकर एक प्रेस रिलीज जारी की गई है, जिसमें बताया गया है कि आने वाली गणतंत्र दिवस परेड और बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी को देखते हुए राष्ट्रपति भवन (सर्किट-1) 21 से 29 जनवरी 2026 तक आम जनता के लिए बंद रहेगा.
राष्ट्रपति भवन की आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी दी गई है कि 21 से 29 जनवरी 2026 तक राष्ट्रपति भवन का भ्रमण नहीं किया जा सकेगा. वहीं 18 और 25 जनवरी को चेंज ऑफ गार्ड समारोह नहीं होगा. इससे पहले 11 जनवरी को भी गणतंत्र दिवस परेड की तैयारियों को देखते हुए चेंज ऑफ गार्ड समारोह नहीं किया गया था.
दिल्ली में 17, 19, 20 और 21 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल होगी. ये रिहर्सल कर्तव्य पथ पर होगी. इसके कारण दिल्ली के कई प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक प्रतिबंधित रहेगा. विजय चौक से इंडिया गेट तक परेड की रिहर्सल होगी. परेड को सुचारू रूप से चलाने के लिए 17, 19, 20 और 21 जनवरी को सुबह 10.15 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक बंद रखा जाएगा. इसके कारण कर्तव्य पथ, जनपथ, रफी मार्ग, मान सिंह रोड और सी-हेक्सागेन के ट्रैफिक क्रॉसिंग बंद रहेंगे. विजय चौक से इंडिया गेट तक आम ट्रैफिक भी कर्तव्य पथ पर बाधित रहेगा.
वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों और ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक कर्मियों के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है. यात्रियों को अपने गंतव्य तक जाने के लिए सराय काले खां और आईपी फ्लाईओवर के रास्ते राजघाट की ओर रिंग रोड का इस्तेमाल करना होगा. वहीं मथुरा रोड और भैरों रोड के रास्ते रिंग रोड तक जाने के लिए लाजपत राय मार्ग का इस्तेमाल किया जा सकेगा.
Caught In CCTV : महिला से मसाज करवा रहा पति आराम से लेटा था, तभी…
Sara Ali Khan Kedarnath Controversy: सारा अली खान के केदारनाथ मंदिर में पूजा करने पर…
Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…
Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…
Bhopal fraud case: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक…
Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…