<

Collector Sahiba Trailer Review: पति बनाने से पहले बनाया नौकर, संजना पांडे का दिखा दबंग अवतार; जानिए भोजपुरी फिल्म की स्टारकास्ट

Collector Sahiba Trailer: भोजपुरी फिल्म 'कलेक्टर साहिबा' का ट्रेलर सामने आ चुका है. इसमें अभिनेत्री संजना सिंह दबंग अधिकारी के रूप में नजर आ रही हैं. इस ट्रेलर को देख दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है. जानिए क्या है फिल्म की रिलीज डेट और स्टारकास्ट.

Collector Sahiba: भोजपुरी इंडस्ट्री में इन दिनों शानदार कहानियों पर काम हो रहा है. ‘कलेक्टर साहिबा’ नाम की एक फिल्म का ट्रेलर सामने आया है, जिसमें प्रेम, त्याग और बदले की कहानी देखने को मिलेगी. कलेक्टर के रूप में अभिनेत्री संजना पांडे दमदार अवतार में दिख रही हैं. इस फिल्म का दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार है.

क्या है फिल्म का टीजर?

फिल्म ‘कलेक्टर साहिबा’ के निर्माताओं ने आज यानी 17 जनवरी को इसका ट्रेलर लॉन्च किया है. 5 मिनट 18 सेकेंड के इस ट्रेलर की शुरुआत में दिखाया जाता है कि संजना पांडे के किरदार की शादी होने जा रही है. जब जयमाल होने वाला होता है, तो वह बैशाखी लेकर लंगड़ाते हुए वहां पहुंचती हैं. यह देख दूल्हा कहता है कि मैं इस लड़की से शादी नहीं कर सकता, जो सही से चल नहीं सकती. इसके बाद वह लड़की इस अपमान का बदला लेने के लिए कलेक्टर बनने के लिए मेहनत करती है. फिर कलेक्टर साहिबा बनने के बाद वह, उस लड़के को सबक सिखाती है, जिससे उसकी शादी होने वाली थी. हालांकि अंत में दोनों शादी कर लेते हैं. इस ट्रेलर में कई जगह ऐसे टर्न और ट्विस्ट हैं, जो दर्शकों का ध्यान खींचने का काम करते हैं. 

फिल्म की स्टार कास्ट 

इस फिल्म का निर्देशन संजीव बोहरपी ने किया है. फिल्म में संजना पांडे मुख्य किरदार में हैं. फिल्म में संजना पांडे के अलावा विनीत विशाल, साहिल खान, स्लेशा मिश्रा, विद्या सिंह और प्रेम दुबे जैसे कलाकार भी
मौजूद हैं, जो अपनी शानदार एक्टिंग से कहानी को मजबूती प्रदान करेंगे. वहीं फिल्म की कहानी सत्येंद्र सिंह ने लिखी है. इसके अलावा फिल्म की सिनेमैटोग्राफी की जिम्मेदारी समीर सैयद ने संभाली है. इसमें बैकग्राउंड म्यूजिक राजा यादव ने दिया है. 

पहले भी बन चुकी हैं ऐसी फिल्में

भोजपुरी फिल्म ‘कलेक्टर साहिबा’ की जो थीम है. इस आधार पर पहले भी कुछ फिल्में बन चुकी है. बॉलीवुड फिल्म शादी में जरूर आना भी इसी आधार पर है. हालांकि उसमें यह संघर्ष लड़का करता है. ये कहानियां युवाओं का ध्यान आकर्षित करती हैं. अब इस भोजपुरी फिल्म के मेकर्स को भी इससे ऐसी ही उम्मीद है. ये देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म कैसा प्रदर्शन करती है. हालांकि अभी तक फिल्म का ट्रेलर सामने नहीं आया है.  

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

Who is Nidhi Razdan: कौन हैं निधि राजदान? CM उमर अब्दुल्ला की बनीं दूसरी बेगम; जानें करियर, शिक्षा और निजी जिंदगी से लेकर सबकुछ

Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…

Last Updated: October 31, 2026 18:23:44 IST

करवा चौथ पर साथ की पूजा, फिर पति पत्नी ने अलग अलग जगह लगाई फांसी,  भोपाल में दिल दहला देने वाली घटना

Bhopal husband wife suicide: भोपाल के बरखेड़ा बोंदर गांव में करवा चौथ की रात पति…

Last Updated: October 31, 2026 18:10:57 IST

UP IAS Transfer: यूपी में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर! 15 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, किसे मिला कौन सा विभाग?

UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है.…

Last Updated: October 31, 2026 17:32:51 IST

Kannauj Perfumes: लखनऊ से 130km दूर बसे शहर की ‘खूशबू’ से महकती है दुनिया, 5000 साल पुराना है इतिहास; मुगलों से है खास कनेक्शन

Kannauj Perfumes: नूरजहां के पानी में गुलाब के फूल व अन्य फूलों को मिलाया जाता…

Last Updated: October 31, 2026 17:27:03 IST

Bigg Boss 20: लव गिल के साथ ये कैसा रिश्ता? Salman Khan ने पूछा तीखा सवाल; क्या बीच में शो छोड़कर जाएंगे Scout OP

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने स्काउट ओपी की जमकर क्लास…

Last Updated: October 31, 2026 17:10:14 IST