नई दिल्ली: मामला दिल्ली के रणहोला इलाके का है, जहां मंगलवार को एमसीडी प्राइमरी स्कूल के वॉचमैन की मौत हो गई. वॉचमैन की उम्र 58 साल की उम्र बताई जा रही है.
दिल्ली के पांच मंजिला इमारत में लगी आग
नई दिल्ली: मामला दिल्ली के रणहोला इलाके का है, जहां मंगलवार को एमसीडी प्राइमरी स्कूल के वॉचमैन की मौत हो गई. वॉचमैन की उम्र 58 साल की उम्र बताई जा रही है. मरने वाले की पहचान हरियाणा के रोहतक के रहने वाले नरेश कुमार के तौर पर हुई है. पुलिस ने एक बयान में कहा कि वह दिल्ली नगर निगम (MCD) में काम करता था और स्कूल में वॉचमैन के तौर पर तैनात था.
डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (आउटर) सचिन शर्मा ने कहा कि उनका रिटायरमेंट 2027 में होना था. ऑफिसर ने कहा कि स्कूल स्टाफ ने सुबह करीब 7.45 बजे इस घटना को देखा और अधिकारियों को बताया. कुमार की ड्यूटी दोपहर 1 बजे से शुरू होती थी और वह गार्ड रूम में रहता था.
पुलिस ने बताया कि बॉडी पूरी तरह से जली हुई मिली है. साथ ही बताया कि आग सिर्फ गार्ड रूम में लगी थी और आग लगने का सही कारण अभी पता नहीं चला है. दिल्ली फायर सर्विसेज (DFS) के मुताबिक, सुबह करीब 8 बजे स्कूल कैंपस में आग लगने की कॉल मिली, जिसके बाद एक टीम मौके पर भेजी गई.
DFS के एक अधिकारी ने कहा कि जब तक हम पहुंचे, आग बुझ चुकी थी। कैंपस की जांच के दौरान, गार्ड रूम के अंदर एक जली हुई बॉडी मिली. एक क्राइम टीम ने मौके का मुआयना किया और कैंपस में लगे CCTV कैमरों की जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि घटना किस वजह से हुई? पुलिस ने कहा कि आगे की जांच चल रही है.
आग की लपटों ने इलाके के लोगों में डर का माहौल बना दिया. जल्दी से पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझाने का प्रयास स्टार्ट कर दिया. आगजनी से कितना और नुकसान हुआ है, इसकी जानकारी अभी तक नहीं हो पाई है. वॉचमैन का शव बरामद कर अस्पताल भेज दिया गया है. फिलहाल, आग किन वजहों से लगी इसके बारे में कोई सूचना नही है? पुलिस, आगे की जांच कर रही है.
Seema Haider: जो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. उस वीडियो…
KKR vs PBKS Predicted Playing XI: पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला 6…
Bharatiya Janata Party Foundation Day: पीएम मोदी ने कहा कि 'भाजपा एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है,…
PM Modi Rally in Assam: असम विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम मोजी ने आज बरपेटा…
Honeymoon Cystitis: हनीमून सिस्टाइटिस एक प्रकार का यूरिन इंफेक्शन (UTI) है, जो अक्सर शारीरिक संबंध…
PM Modi on Women Reservation: भाजपा ने अपने बड़ौदा अधिवेशन में महिलाओं को आरक्षण देने…