<
Categories: दिल्ली

Who is Rohit Khatri: रोहित खत्री कौन हैं, जिनकी पत्नी सोनिया सिंह हैं फिटनेस गर्ल के नाम से मशहूर; क्यों लॉरेंस बिश्नोई ने दी धमकी

Sonia Singh Khatri: सोनिया सिंह दिल्ली के फिटनेस सीन में एक प्रमुख हस्ती और हेल्थ इंस्पिरेशन के लिए एक भरोसेमंद आवाज़ हैं, जबकि रोहित खत्री हमेशा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं.

Sonia Singh Khatri: दिल्ली का पश्चिम विहार इलाके उस समय दहल गया जब आरके फिटनेस पर फायरिंग हुई. अब इस हमले की ज़िम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शातिर शूटर रणदीप मालिक और अनिल पंडित ने ली है. लॉरेस बिश्नोई की ओर से कहा गया है कि रोहित खत्री को कई बार कॉल किया, लेकिन जवाब नहीं दिया. ऐसे में यह फायरिंग करवानी पड़ी. इसके साथ ही लॉरेस बिश्नोई की ओर से यह भी चेतावनी दी गई है कि अगली बार जब कॉल करेंगे तो कॉल उठा लो. अगर नहीं उठाया तो धरती से उठा देंगे. रणदीप मालिक और अनिल पंडित की ओर से यह भी धमकी दी गई है कि जिम के गेट पर जैसे नादिर शाह को उठाया था. वही अंजाम होगा. लॉरेंस बिश्नोई के दुश्मन है वह आजीवन दुश्मन ही रहेंगे. मरते दम तक अपने भाई के लिए जिंदा हूं. हम बोलकर नहीं करके दिखाने में विश्वास रखता हैं. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, यह फायरिंग सोमवार और मंगलवार की मध्य रात्रि को की गई.

कौन हैं रोहित खत्री?

पश्चिम विहार में आरके फिटनेस के नाम से जिम चलाने वाले रोहित खत्री दरअसल, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं. रोहित खत्री आरके फिटनेस जिम के मालिक है. वह सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर है. रोहित खत्री की पत्नी का नाम सोनिया सिंह खत्री है. रोहित और सोनिया दोनों अपनी फिटनेस और लाइफस्टाइल के लिए काफी फेमस हैं.

सोशल मीडिया पर करते रहते हैं जानकारी शेयर

सोनिया सिंह खत्री भी रोहित खत्री की तरह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. इसके साथ ही सोनिया अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बहुत सी जानकरी शेयर करती रहती हैं. जिम और डाइट से जुड़ी तमाम जानकारियों के वीडियो बनाते हैं और शेयर करते हैं. इसके साथ ही वह कई प्रकार के प्रोटीन पाउडर का भी प्रचार करते हैं.

बवाल मचा चुके हैं वीडियो

रोहित खत्री ने कई वीडियो शेयर किए हैं, जिन पर सोशल मीडिया पर बवाल भी मच चुका है. रोहित खत्री हमेशा ही अपनी पत्नी सोनिया सिंह के साथ वीडियो बनाते हैं. बहुत कम लोग जानते होंगे कि रोहित खत्री देश के टॉप 20 फिटनेस यूट्यूबर्स में से एक हैं. उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 24 लाख फॉलोवर्स हैं. उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा सोशल मीडिया का ही होता है.

क्यों सोनिया सिंह रहती हैं चर्चा में

वहीं, सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर और इंस्टाग्राम स्टार सोनिया सिंह अपने fitgirl_08 इंस्टाग्राम अकाउंट के लिए जानी जाती हैं. यहां पर वह लाइफस्टाइल से संबंधित वीडियो शेयर करती हैं. सोनिया सिंह खत्री के सोशल मीडिया पर 28 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं. सोनिया सिंह खत्री एक जानी-मानी भारतीय फिटनेस इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो इंस्टाग्राम (हैंडल @fitgirl_08) पर अपने हेल्थ और फिटनेस कंटेंट के लिए जानी जाती हैं. वह अक्सर “फिटगर्ल” ब्रांड से जुड़ी रहती हैं और रोहित खत्री के RK Fitness जैसे फिटनेस बिज़नेस के साथ पार्टनरशिप करती हैं.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
JP YADAV

Recent Posts

हरमनप्रीत और दीप्ति शर्मा का बल्ला गरजा, टीम को संकट से निकालकर जिम्बाब्वे के सामने खड़ा किया रनों का पहाड़

India vs Zimbabwe Women ODI: वडोदरा में खेले जा रहे दूसरे वनडे में भारतीय महिला…

Last Updated: October 25, 2026 19:42:49 IST

Govinda Extra Marital Affair: गोविंदा की जिंदगी में सुनीता की जगह क्या है? अभिनेता ने बताया हमारे यहां डिवोर्स शब्द ही नहीं है

Govinda Extra Marital Affair: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा ने पत्नी सुनीता आहूजा के साथ अपने रिश्ते…

Last Updated: October 25, 2026 19:25:30 IST

Murder of elderly woman in Mathura: मथुरा में 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला की घर में घुसकर हत्या, सिर पर भारी वस्तु से किया हमला

Murder of elderly woman in Mathura: उत्तर प्रदेश के मथुरा में बंगाली घाट क्षेत्र की…

Last Updated: October 25, 2026 19:05:19 IST

रामायणम के नए गाने ‘मंगल रंग’ में दिखी राम-सिया की प्रेम कहानी, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां

Ramayanam mangal rang song released: रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म ‘रामायणम्’ का दूसरा…

Last Updated: October 25, 2026 18:26:15 IST

Uttarakhand Earthquake: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके, 3.7 रही तीव्रता; घरों से बाहर निकले लोग

Uttarakhand Earthquake: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में रविवार, 25 अक्टूबर को दोपहर 12:51 बजे भूकंप…

Last Updated: October 25, 2026 17:18:42 IST

Judge Ravi Kumar Diwakar transferred: 23 लोगों को मौत की सजा सुनाने वाले जज का तबादला, जानें अब कहां संभालेंगे जिम्मेदारी

Judge Ravi Kumar Diwakar transferred: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में अप्रैल से सितंबर के बीच…

Last Updated: October 25, 2026 17:11:00 IST