<
Categories: दिल्ली

Supreme Court: घर के काम में पति की भी जिम्मेदारी, बीवी नौकरानी नहीं, तलाक मांग रहे पति को फटकार

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने इस बात पर फोकस किया है कि विवाह एक साझेदारी का फैसला है. यह एकतरफा कोई समझौता नहीं है. साथ ही कहा कि पतियों को घरेलू जिम्मेदारियों में बराबर हिस्सेदारी करनी चाहिए.

Supreme Court: किसी भी इंसान को खाना पकाने, सफाई और कपड़े धोने जैसे घरेलू कामों में अपनी पत्नी की बराबर मदद करनी चाहिए. आप किसी नौकरानी से नहीं बल्कि जीवन साथी से शादी की है. ये सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी है. पत्नी-पत्नी के बीच घर के कामकाज को लेकर हुई आपसी लड़ाई अदालत पहुंच गई. 

सुप्रीम कोर्ट ने बीते शुक्रवार को कहा कि पति को खाना पकाने, सफाई करने और कपड़े धोने जैसी घरेलू जिम्मेदारियों में भाग लेना चाहिए. कोर्ट ने इस बात पर जोर दिया कि विवाह एक साझेदारी है, न कि घरेलू नौकरों को काम पर रखना है. ये टिप्पणियां न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और संदीप मेहता की पीठ ने कर्नाटक उच्च न्यायालय के एक आदेश को चुनौती देने वाले व्यक्ति द्वारा दायर याचिका की सुनवाई के दौरान की है. 

2017 में शादी 2019 से अलग

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान, आरोपी के वकील ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता सफल नहीं रही. उन्होंने आगे कहा कि दंपति ने मई 2017 में शादी की थी और 2019 से वे अलग रह रहे हैं.

अनुचित था महिला का व्यवहार

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, वकील ने कहा, “मैं (पुरुष) तलाक चाहता हूं. निचली अदालत ने क्रूरता के आधार पर तलाक मंजूर कर दिया है. जब न्यायाधीश ने कथित क्रूरता के बारे में सवाल किया तो उस व्यक्ति के वकील ने कहा कि महिला का व्यवहार अनुचित था और वह खाना नहीं बनाती थी.

पति कामों में बराबर हिस्सा लेना होगा

न्यायमूर्ति नाथ ने टिप्पणी करते हुए कहा कि उच्च न्यायालय का यह कहना सही है कि यह क्रूरता का आधार नहीं हो सकता है. आपको इन सभी कामों में बराबर हिस्सा लेना होगा, खाना बनाना, सफाई करना, कपड़े धोना, सब कुछ. आज का समय अलग है.

आप किसी नौकरानी से शादी नहीं कर रहे

न्यायमूर्ति मेहता ने कहा है की, आप किसी नौकरानी से शादी नहीं कर रहे हैं. आप एक जीवन साथी से शादी कर रहे हैं. पीठ को बताया गया कि वे दोनों एक सरकारी स्कूल में काम करते थे. दोनों पक्षों को व्यक्तिगत रूप से बुलाएं. हम उनसे बात करना चाहेंगे. इसने मामले की अगली सुनवाई के लिए 27 अप्रैल की तारीख तय की गई है और दोनों पक्षों को इसके समक्ष उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है.

Vipul Tiwary

डिजिटल मीडिया में सक्रिय रहते हुए, विपुल लेटेस्ट ट्रेंड्स, एक्सपर्ट ओपिनियन और फैक्ट-आधारित कंटेंट के जरिए पाठकों को अपडेट रखते हैं. ये लाइफस्टाइल, हेल्थ, फाइनेंशियल अवेयरनेस और बैंकिंग सेक्टर से जुड़े विषयों पर गहरी समझ और रिसर्च आधारित लेखन के लिए जाने जाते हैं.

Share
Published by
Vipul Tiwary

Recent Posts

हैवानों ने तकिये के खोल से बांधा मुंह, कुएं के पास छोड़ा… भिलाई में बोरे से निकली 5 साल की मासूम

Chhattisgarh Crime News: दुर्ग ज़िले में, एक 5 साल की मासूम बच्ची एक बोरे के…

Last Updated: April 11, 2026 00:36:45 IST

ओटीटी पर छाईं खुशबू पाटनी, अभिषेक मल्हान के साथ होस्ट करेंगी ये रियलिटी शो

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी आर्मी में मेजर रह चुकी हैं. वहीं…

Last Updated: April 10, 2026 23:34:29 IST

UP Crime: किचन से आ रही थी अजीब आवाज, भाई ने जाकर देखा तो उड़े होश, प्रेमी के साथ बिना कपड़ों के थी बहन, फिर क्या हुआ?

UP Crime News: यूपी के मैनपुरी से रिश्तों में हत्या कराने का एक चौंकाने वाला…

Last Updated: April 10, 2026 23:21:08 IST

NEET UG 2026 Exam: नीट की परीक्षा क्या 1 साल में कर सकते हैं क्रैक? पक्के इरादे वालों के लिए एक असली गाइड

NEET UG 2026 पास करना मुश्किल ज़रूर है, पर सही रणनीति, निरंतर मेहनत और मजबूत…

Last Updated: April 10, 2026 22:56:11 IST

Gujarat Crime: चाची की बहन से प्यार करता था युवक, प्रेमिका ने मिलने के लिए बुलाया, फिर 3 लोगों ने किया प्रेमी का ये हाल

Gujarat Crime News in Hindi: गुजरात के मेहसाणा में एक युवक की हत्या का सनसनीखेज…

Last Updated: April 10, 2026 22:37:15 IST

Summer Health: लाल या काला मटका? गर्मियों में किसका पानी है ज्यादा फायदेमंद, सही चुनाव कैसे करें

Summer Health: गर्मियों में लाल या काली मिट्टी का घड़ा किसका पानी ज्यादा ठंडा और…

Last Updated: April 10, 2026 22:34:21 IST