<
Categories: दिल्ली

प्री-बुकिंग के बाद भी यात्री को नहीं दिया गया खाना, ‘भोजन विवाद’ का हाई वोल्टेज ड्रामा सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो खूब तेजी से सूर्खियां बटोर रहा है. नॉन-वेज खाने (Non-Veg Food) की प्री-बुकिंग (Pre-Booking) के बाद भी एयरलाइन (Airline) द्वारा खाना नहीं देने पर यात्री में आक्रोश देखने को मिल रहा है.

Air India flyer’s ‘non-veg meal ordeal’ video goes viral: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसको लेकर लोगों में गुस्सा देखने को मिल रहा है. जानकारी के मुताबिक, यात्री के पास अपनी बुकिंग का पुख्ता प्रमाण था, फिर भी 35 हजार फीट की ऊंचाई पर उन्हें खाने से साफ मना कर दिया गया है. तो वहीं, नियम के मुताबिक, अगर प्री-बुक्ड मील उपलब्ध नहीं है तो, एयरलाइन को व्यवस्था या रिफंड की प्रक्रिया शुरू कर देनी चाहिए. लेकिन, यात्री ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि क्रू ने मामले में किसी भी तरह की गंभीरता नहीं दिखाई है. 

तो वहीं, यात्री के मुताबिक, एक फ्रांसीसी नागरिक को भी इसी समस्या का सामना करना पड़ा, जिससे एयरलाइन की कैटरिंग प्रबंधन प्रणाली पर अब लोगों ने कई गंभीर सवाल खड़े करना शुरू कर दिए हैं. 

लैंडिंग के बाद विवाद हुआ था शुरू

सबसे गंभीर आरोप विमान लैंड होने के बाद का है. जहां,  यात्री को एक घंटे तक रोके रखने का साथ-साथ वीडियो हटाने का दबाव बनाया जा रहा था. इसके अलावा, नागरिक अधिकारों का उल्लंघन माना जा सकता है. तो वहीं, दूसरी तरफ क्रू द्वारा यह लिखवाना कि “सोशल मीडिया पर कुछ अपलोड नहीं करेंगे”, एयरलाइन की छवि बचाने की एक हताश कोशिश की तरह पेश करने की पूरी तरह से कोशिश की जा रही थी. 

यहां देखें वायरल वीडियो

क्या एयरलाइन ने लिया किसी तरह का कोई एक्शन?

फिलहाल, इस पूरे मामले में एयर इंडिया ने किसी भी तरह का कोई संज्ञान नहीं लिया है और चुप्पी साधी हुई है. लेकिन,  यात्री को जारी किया गया वार्निंग लेटर साफ-साफ संकेत देता है कि क्रू ने यात्री के व्यवहार को ‘अनियंत्रित’ (Unruly) की श्रेणी में डालने की पूरी तरह से कोशिश की है. 

विवाद सोशल मीडिया पर जमकर बटोर रहा सुर्खियां

तो वहीं, यात्री द्वारा जारी किया गया सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जिसको देखने के बाद लोगों का भी गुस्सा फूटा है. दरअसल, यह पूरी घटना, 19 जनवरी को बैंकॉक से देश की राजधानी दिल्ली की उड़ान भर रहे यात्री अभिषेक चौधरी के साथ हुई यह घटना अब फिलहाल, चारों तरफ चर्चा का विषय बन गई है. तो वहीं, अभिषेक का आरोप है कि उन्होंने अपनी यात्रा के लिए पहले से नॉन-वेज खाने की प्री-बुकिंग की थी और उसका भुगतान भी किया था. लेकिन, जैसे ही विमान में खाने परोसने का समय आया, तो केबिन क्रू ने यह कहकर खाना देने से मना कर दिया कि वह “खत्म हो गया है.”

एयरलाइन की इस हरकत को लेकर लोगों ने उठाए सवाल

मामला सिर्फ खाने मिलने तक सीमित नहीं रहा उन्होंने आगे दावा करते हुए कहा कि जब उन्होंने इस पर सवाल उठाए और वीडियो बनाना शुरू किया, तो केबिन क्रू का व्यवहार उनके प्रति पूरी तरफ से बदल गया. उनके मुताबिक, दिल्ली लैंड करने के बाद उन्हें लगभग एक घंटे तक विमान से उतरने नहीं दिया गया और उन पर दबाव बनाया गया कि वे इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ भी पोस्ट नहीं करेंगे. आखिरी में उन्हें एयरलाइन की तरफ से एक ‘चेतावनी पत्र’ (Warning Letter) भी थमा दिया गया.

Darshna Deep

Share
Published by
Darshna Deep

Recent Posts

बीच सड़क बना कत्लगाह! पहले बेरहमी से पत्नी को पीटा, फिर SUV से कुचल… खौफनाक वारदात सुन कांप उठेगा कलेजा

Karnataka Crime News: कर्नाटक से सामने आई एक और रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना…

Last Updated: March 26, 2026 23:35:35 IST

नए लेबर कोड से आपकी सैलेरी पर क्या पड़ेगा असर? वेतन, PF और ग्रेच्युटी से इनकम में होगा बदलाव

1 अप्रैल से बहुत से नियमों में बदलाव होने वाला है. इसी तरह से 1…

Last Updated: March 26, 2026 23:14:46 IST

KBC में 50 लाख जीतकर कमाया नाम, अब जेल पहुंचीं अमिता सिंह तोमर, जानें क्या है मामला

मध्य प्रदेश के श्योपुर में चर्चित महिला तहसीलदार को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन…

Last Updated: March 26, 2026 22:35:34 IST

दुनिया की एक ऐसी टी20 लीग, जिसकी लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कोई नहीं देख सकता, इंडिया में क्यों है बैन?

टी20 लीग्स का आनंद अब पूरी दुनिया में आसानी से उपलब्ध है. भारत में आप…

Last Updated: March 26, 2026 22:16:11 IST

Viral Video: बाइक छुड़वाने आई महिला पर अचानक आई देवी! नाची ऐसा की पुलिस ने चढ़ा दिया 50 रुपये का चढ़ावा

Navratri viral video: वीडियो में एक महिला को लयबद्ध तरीके से नाचते और झूमते हुए देखा…

Last Updated: March 26, 2026 22:19:03 IST

Indian Railway GK: क्या है PNR का फुल फॉर्म, ट्रेन में सफर करने से पहले जानें राज

अगर आपने ट्रेन में सफर किया है, तो कभी न कभी ऑनलाइन या काउंटर पर…

Last Updated: March 26, 2026 21:13:05 IST