एक पनीर ऐसा भी है, जिसकी 1 किलो मात्रा की कीमत 80,000 रु. है. हम बात कर रहे हैं दुनिया के सबसे महंगे पनीर 'पुले' की, जो किसी गाय या भैंस नहीं बल्कि गधी के दूध से बनाया जाता है. आइये जानते हैं कि अमीरों का ये खास पनीर इतना महंगा क्यों है?
गधी के दूध से बनता है दुनिया का सबसे महंगा पनीर
हर भारतीय रसोई में पनीर का अपना एक विशेष स्थान है. शाकाहारी लोगों के लिए तो ये और भी खास है, क्योंकि ज्यादातर वेजीटेरियन लोग प्रोटीन के लिए पनीर पर निर्भर हैं. लेकिन सोचिये अगर यही पनीर 80000 रु. प्रति किलो के हिसाब से मिलने लगे तो? ये काल्पनिक बात नहीं है, बल्कि वास्तव में एक पनीर ऐसा भी है, जिसकी 1 किलो मात्रा के लिए आपको 80,000 रु. देने होंगे.
हम बात कर रहे हैं दुनिया के सबसे महंगे पनीर ‘पुले’ की, जो किसी गाय या भैंस नहीं बल्कि गधी के दूध से बनाया जाता है. यह विशिष्ट पनीर सर्बिया के एक बायोस्फियर रिजर्व में बनाया जाता है.
‘पुले’ (Pule) पनीर सर्बिया में गधी के दूध से तैयार किया जाने वाला पनीर है, जो अपने कम उत्पादन और विशिष्ट पोषक गुणों के कारण काफी महंगा है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह $600 (लगभग 50,000 रुपये) से $1000 (लगभग 85,000 रुपये) प्रति किलोग्राम तक बिकता है. इसकी दुर्लभता और विशेष गुणों के कारण यह दुनिया का सबसे महंगा पनीर माना जाता है. स्लोबोडन सिमिच नामक किसान इसे अपने फार्म पर बनाते हैं.
पुले पनीर बनाने की प्रक्रिया अत्यधिक जटिल और महंगी है. 1 किलोग्राम पुले पनीर बनाने के लिए लगभग 25 लीटर दूध की जरूरत होती है, लेकिन गधी 1 दिन में सिर्फ 1.5 से 2 लीटर दूध देती है, जबकि गाय 60 लीटर तक दे सकती है. इसके दूध में कम ठोस पदार्थ होते हैं, इसलिए पनीर बनाने के लिए अधिक मात्रा की आवश्यकता होती है. इसके अलावा एक गधी केवल 6 महीने दूध देती है, फिर एक साल इंतजार करना पड़ता है. इन सब कारणों से पनीर बनने की प्रक्रिया काफी धीमी, जटिल और महंगी हो जाती है.
गधी के दूध में गाय, भैंस जैसे डेयरी पशुओं के मुकाबले अधिक पोषक तत्व होते हैं. यह प्रोटीन, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है. इसमें एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं जो पेट की समस्याओं, हड्डियों को मजबूत करते हैं और बॉडी में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ाते हैं. इसका टेक्स्चर क्रीमी, बिल्कुल मलाई जैसा होता है.
Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…
Mercury Mars Kendra Drishti Yoga: 2 अक्टूबर 2026 को बुध और मंगल के बीच 90…
CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…
Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…
Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…
UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…