Top 10 Medical College in India: नीट यूजी में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को टॉप मेडिकल कॉलेज के बारे में जानना जरूरी होता है, ताकि वह नीट क्रैक करने के बाद इन कॉलेजों में दाखिला आसानी से ले सकते हैं.
Top Medical College: अगर आप डॉक्टर बनने का सपना देख रहे हैं और NEET 2026 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज यानी 8 मार्च 2026 को NEET 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बंद करने जा रही है. ऐसे में जो उम्मीदवार अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, उन्हें जल्द से जल्द अपना फॉर्म भर लेना चाहिए.
उम्मीदवार NEET की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. NEET भारत का सबसे बड़ा मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम है, जिसके माध्यम से देश के प्रतिष्ठित मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में MBBS, BDS और अन्य मेडिकल कोर्सेज में प्रवेश मिलता है.
अगर आप NEET परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो यह जानना भी जरूरी है कि देश के सबसे बेहतरीन मेडिकल कॉलेज कौन-से हैं. NIRF रैंकिंग के अनुसार भारत के टॉप मेडिकल कॉलेज इस प्रकार हैं:
AIIMS, नई दिल्ली – देश का सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल संस्थान
PGIMER, चंडीगढ़ – उच्च स्तर की मेडिकल शिक्षा और रिसर्च के लिए प्रसिद्ध
क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज (CMC), वेल्लोर
JIPMER, पुडुचेरी
SGPGIMS, लखनऊ
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU), वाराणसी
NIMHANS, बेंगलुरु – मानसिक स्वास्थ्य और न्यूरोसाइंस के लिए खास
किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU), लखनऊ
अमृता विश्व विद्यापीठम, कोयंबटूर
कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज, मणिपाल
इन संस्थानों में प्रवेश पाने के लिए छात्रों को NEET परीक्षा में शानदार स्कोर हासिल करना होता है.
NEET के जरिए सिर्फ मेडिकल ही नहीं, बल्कि देश के प्रतिष्ठित डेंटल कॉलेजों में भी एडमिशन मिलता है. NIRF रैंकिंग के अनुसार भारत के टॉप डेंटल कॉलेजों की सूची इस प्रकार है:
AIIMS, नई दिल्ली
Saveetha Institute of Medical and Technical Sciences (SIMTS), चेन्नई
मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज, दिल्ली
डॉ. डी. वाई. पाटिल विद्यापीठ, पुणे
मणिपाल कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज, मणिपाल
ए.बी. शेट्टी मेमोरियल इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज
किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ
SRM डेंटल कॉलेज, चेन्नई
शिक्षा ‘ओ’ अनुसंधान, भुवनेश्वर
JSS डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, मैसूर
NEET 2026 से जुड़ी विस्तृत जानकारी, आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा से जुड़े अपडेट के लिए उम्मीदवार NEET की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं. वहीं, देश के शीर्ष संस्थानों की पूरी रैंकिंग देखने के लिए उम्मीदवार NIRF की आधिकारिक वेबसाइट भी देख सकते हैं.
अगर आप मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो NEET 2026 आपके सपनों को साकार करने की दिशा में पहला बड़ा कदम साबित हो सकता है.
Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…
Mercury Mars Kendra Drishti Yoga: 2 अक्टूबर 2026 को बुध और मंगल के बीच 90…
CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…
Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…
Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…
UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…