<
Categories: News

30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल सकता है अमेजन, मंगलवार से शुरू हो सकती है छंटनी

Amazon Lay Off 2026: अमेजन द्वारा इन कर्मचारियों की संख्या कम कर दी जाएगी. हालांकि, अभी तक अमेजन ने इस खबर को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. लेकिन, जानकारी के मुताबिक छटनी करने की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू की जा सकती है.

Amazon Jobs Cut: दुनियाभर में टेक्नोलॉजी और ई कॉमर्स के लिए मशहूर अमेजन इन दिनों काफी चर्चा में है. अमेजन एक बार फिर से अपने कर्मचारियों के लिए संकट पैदा कर सकता है. अमेजन अपने कर्मचारियों की छटनी (Amazon Lay Off) के लिए तैयार है. मिली जानकारी के मुताबिक अमेजन 30 हजार कर्मचारियों का ले-ऑफ करने वाला है. अमेजन द्वारा इन कर्मचारियों की संख्या कम कर दी जाएगी. हालांकि, अभी तक अमेजन ने इस खबर को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. लेकिन, जानकारी के मुताबिक छटनी करने की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू की जा सकती है. 

अक्टूबर में भी हो चुकी है छंटनी

कर्मचारियों को नौकरी से निकालना अमेजन के लिए कोई नई बात नहीं है, बल्कि यह ई कॉमर्स कंपनी अक्टूबर में भी अपने 14 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकाल चुकी है. हालांकि, यह संख्या इस बार की छंटनी से आधी भी नहीं है. सूत्रों की मानें तो इस बार अमेजन की वेब सर्विसेज यानी AWS के साथ ही साथ रिटेल बिजनेस और प्राइम वीडियो पर भी असर पड़ सकता है. मंगलवार को ले-ऑफ का पहला चरण हो सकता है, जिसमें कुल 16000 कर्मचारियों को नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है. 

अलग-अलग जगह से हो सकती है छंटनी

अमेजन अपने ले -ऑफ यानि छटनी की प्रक्रिया देश के अलग-अलग राज्य जैसे हैदराबाद, चेन्नई, बेंगलुरू आदि से कर सकता है. सूत्रों के मुताबिक कर्मचारियों ने बताया कि कुछ कर्मचारियों को पहले से ही PIPs यानि पर्फॉमेंस इप्रूवमेंट प्रोग्राम पर डाला जा चुका है. पर्फॉमेंस में सुधार नहीं होने पर उन्हें भी निकाल दिया जाएगा. 

पिछली छंटनी पर सीईओ ने कही थी ये बात

पिछली बार नौकरी से निकालते हुए अमेजन ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का हवाला दिया था. हालांकि, बाद में अमेजन के CEO एंडी जैसी ने कहा था कि यह फैसला पूरी तरह से AI की वजह से नहीं था बल्कि, कंपनी के अंदर मैनेजमेंट और लेयर जरूरत से ज्यादा था. भारत में इस ले ऑफ के बाद अन्य भी कई सेक्टर्स पर प्रभाव पड़ सकता है. अमेजन मे यह इतिहास में एक बड़ी छटनी मानी जा रही है. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Share
Published by
Kunal Mishra

Recent Posts

Mandsaur Ravan Tradition: मंदसौर में रावण के सिर पर क्यों बैठाया जाता है गधा? महिलाएं भी करती हैं घूंघट, जानें अनोखी परंपरा

Mandsaur Ravan Tradition: मध्य प्रदेश के मंदसौर में रावण को मंदोदरी का मायका होने के…

Last Updated: October 20, 2026 09:39:52 IST

Salman Khan घमंडी…लॉरेंस हमारा हीरो, बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी भाईजान को चेतावनी; बोलें – ‘मांफी मांगे वरना’

Salman Khan News: देवेंद्र बुढ़िया ने सलमान खान को मुकाम जाकर माफी मांगने की सलाह…

Last Updated: October 20, 2026 08:57:12 IST

Happy Dussehra 2026 Wishes: अपनों को भेजें दशहरा की ये खास शुभकामनाएं, Wishes, Quotes और Messages

Happy Dussehra 2026 Wishes in Hindi: दशहरा 2026 बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक…

Last Updated: October 20, 2026 08:17:06 IST

Delhi Dussehra Traffic Advisory Today: दशहरा पर दिल्ली-NCR में घर से निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी, इन सड़कों पर लग सकता है लंबा जाम!

Delhi Dussehra Traffic Advisory 20 Oct 2026: दशहरा पर दिल्ली-NCR में सुरक्षा कड़ी रहेगी और…

Last Updated: October 20, 2026 08:03:52 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, टंकी फुल कराने से पहले चेक करें अपने शहर का भाव

Petrol Diesel Price Today 20 October 2026: 20 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में…

Last Updated: October 20, 2026 07:31:17 IST

Delhi NCR Weather Today: दशहरा पर दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम? बारिश होगी या खिली रहेगी धूप, जानें IMD का ताजा अपडेट

Delhi NCR Weather Today 20 Oct 2026: दिल्ली-NCR में दशहरा पर मौसम साफ रहने की…

Last Updated: October 20, 2026 06:47:20 IST