सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो खूब तेजी से सूर्खियां बटोर रहा है. नॉन-वेज खाने (Non-Veg Food) की प्री-बुकिंग (Pre-Booking) के बाद भी एयरलाइन (Airline) द्वारा खाना नहीं देने पर यात्री में आक्रोश देखने को मिल रहा है.
Air India flyer's 'non-veg meal ordeal' video goes viral:
Air India flyer’s ‘non-veg meal ordeal’ video goes viral: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसको लेकर लोगों में गुस्सा देखने को मिल रहा है. जानकारी के मुताबिक, यात्री के पास अपनी बुकिंग का पुख्ता प्रमाण था, फिर भी 35 हजार फीट की ऊंचाई पर उन्हें खाने से साफ मना कर दिया गया है. तो वहीं, नियम के मुताबिक, अगर प्री-बुक्ड मील उपलब्ध नहीं है तो, एयरलाइन को व्यवस्था या रिफंड की प्रक्रिया शुरू कर देनी चाहिए. लेकिन, यात्री ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि क्रू ने मामले में किसी भी तरह की गंभीरता नहीं दिखाई है.
तो वहीं, यात्री के मुताबिक, एक फ्रांसीसी नागरिक को भी इसी समस्या का सामना करना पड़ा, जिससे एयरलाइन की कैटरिंग प्रबंधन प्रणाली पर अब लोगों ने कई गंभीर सवाल खड़े करना शुरू कर दिए हैं.
सबसे गंभीर आरोप विमान लैंड होने के बाद का है. जहां, यात्री को एक घंटे तक रोके रखने का साथ-साथ वीडियो हटाने का दबाव बनाया जा रहा था. इसके अलावा, नागरिक अधिकारों का उल्लंघन माना जा सकता है. तो वहीं, दूसरी तरफ क्रू द्वारा यह लिखवाना कि “सोशल मीडिया पर कुछ अपलोड नहीं करेंगे”, एयरलाइन की छवि बचाने की एक हताश कोशिश की तरह पेश करने की पूरी तरह से कोशिश की जा रही थी.
फिलहाल, इस पूरे मामले में एयर इंडिया ने किसी भी तरह का कोई संज्ञान नहीं लिया है और चुप्पी साधी हुई है. लेकिन, यात्री को जारी किया गया वार्निंग लेटर साफ-साफ संकेत देता है कि क्रू ने यात्री के व्यवहार को ‘अनियंत्रित’ (Unruly) की श्रेणी में डालने की पूरी तरह से कोशिश की है.
तो वहीं, यात्री द्वारा जारी किया गया सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जिसको देखने के बाद लोगों का भी गुस्सा फूटा है. दरअसल, यह पूरी घटना, 19 जनवरी को बैंकॉक से देश की राजधानी दिल्ली की उड़ान भर रहे यात्री अभिषेक चौधरी के साथ हुई यह घटना अब फिलहाल, चारों तरफ चर्चा का विषय बन गई है. तो वहीं, अभिषेक का आरोप है कि उन्होंने अपनी यात्रा के लिए पहले से नॉन-वेज खाने की प्री-बुकिंग की थी और उसका भुगतान भी किया था. लेकिन, जैसे ही विमान में खाने परोसने का समय आया, तो केबिन क्रू ने यह कहकर खाना देने से मना कर दिया कि वह “खत्म हो गया है.”
मामला सिर्फ खाने मिलने तक सीमित नहीं रहा उन्होंने आगे दावा करते हुए कहा कि जब उन्होंने इस पर सवाल उठाए और वीडियो बनाना शुरू किया, तो केबिन क्रू का व्यवहार उनके प्रति पूरी तरफ से बदल गया. उनके मुताबिक, दिल्ली लैंड करने के बाद उन्हें लगभग एक घंटे तक विमान से उतरने नहीं दिया गया और उन पर दबाव बनाया गया कि वे इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ भी पोस्ट नहीं करेंगे. आखिरी में उन्हें एयरलाइन की तरफ से एक ‘चेतावनी पत्र’ (Warning Letter) भी थमा दिया गया.
Gold Rate Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…
Mandsaur Ravan Tradition: मध्य प्रदेश के मंदसौर में रावण को मंदोदरी का मायका होने के…
Salman Khan vs Lawrence Bishnoi: देवेंद्र बुढ़िया ने सलमान खान को मुकाम जाकर माफी मांगने…
Happy Dussehra 2026 Wishes in Hindi: दशहरा 2026 बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक…
Delhi Dussehra Traffic Advisory 20 Oct 2026: दशहरा पर दिल्ली-NCR में सुरक्षा कड़ी रहेगी और…
Petrol Diesel Price Today 20 October 2026: 20 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में…