Ghaziabad Police Busts Human Trafficking Racket: गाजियाबाद पुलिस ने एक घर में छापा मारा तो सेकेंड फ्लोर पर पत्नी और बच्चे मिले, लेकिन ग्रांउड फ्लोर पर चला रहा था बड़ा कांड.
गाजियाबाद में घर में चल रहा था देह व्यापार का धंधा
Ghaziabad Police Busts Human Trafficking Racket: देश की राजधानी दिल्ली से सिर्फ 15 किलोमीटर दूर गाजियाबाद में सादी वर्दी में स्थानीय पुलिस एक घर में दाखिल हुई तो उसके होश उड़ गए. घर के कमरों में लड़के-लड़कियां आपत्तिजनक हालत में मिले. पहले तो लड़के-लड़कियां कुछ समझ नहीं पाए, लेकिन जैसे ही उन्हें पता चला कि सादी वर्दी में पुलिस है तो अर्धनग्न हालत में भागने लगे. पहले से योजना बनाकर छापा मारने पहुंची पुलिस ने सभी को धर दबोचा. इसके बाद सभी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. इसमें रोचक यह है कि देह व्यापार का रैकेट चलाने वाला खुद तो सेकेंड फ्लोर पर पत्नी और बच्चों के साथ रहता था और ग्राउंड फ्लोर पर देह व्यापार का धंधा चलाता था.
गाजियाबाद पुलिस से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, कमरों में लड़के-लड़कियां जहां आपत्तिजनक हालत में मिले वहीं, शराब की बोतलें और कैन, कंडोम, लेन-देन की डायरी और अन्य आपत्तिजनक सामान शामिल जब्त किया गया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना क्षेत्र के न्यू गांधी नगर में किराये के मकान में यह देह व्यापार का धंधा चल रहा था. पुलिस के कई बार शिकायतें पहुंची. इसके बाद पुलिस ने अपने मुखबिर की जानकारी पर देह व्यापार के इस रैकेट का भंडाफोड़ किया. पुलिस ने मौके से संचालक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि छापे की सूचना से पहले ही कई लड़के-लड़कियां भागने में कामयाब रहे.
एसीपी जियाउद्दीन अहमद के मुताबिक, पिछले दिनों पुलिस को गुप्त जानकारी मिली कि गाजियाबाद के न्यू गांधी नगर में एक व्यक्ति ने 24 हजार रुपये प्रति माह में किराये पर मकान लिया है. इस पर शक हुआ. मुखबिर ने सूचना दी कि ग्राउंड फ्लोर पर देह व्यापार का रैकेट चलता है, जबकि किसी को शक न हो इसलिए अपनी पत्नी और बच्चों को भी इसी मकान की दूसरी मंजिल पर रखता है. वह काफी समय से ग्राउंड फ्लोर पर देह व्यापार करा रहा था.
वहीं, मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घर पर छापे के दौरान मौके पर मौजूद संचालक अंकित गुप्ता उर्फ राहुल को धर दबोचा. राहुल मूल रूप से एटा रोड आदर्शनगर शिकोहाबाद का रहने वाला है. वहीं, एक ग्राहक गुलबीर सिंह को पुलिस दबोचे में कामयाब रही. यह नूर नगर नंदग्राम रहता है, लेकिन मूल रूप से यह गांव खेड़ी थाना अगौता जनपद बुलंदशहर का रहने वाला है.
Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…
Mercury Mars Kendra Drishti Yoga: 2 अक्टूबर 2026 को बुध और मंगल के बीच 90…
CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…
Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…
Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…
UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…