up board ka result kab aaega: लंबे समय से इंतजार कर रहे लाखों छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है. बता दें कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा आयोजित कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जारी होने वाले हैं.
UP Board 10th 12th result kab aayega 2026
UP Board 10th 12th Result kab Aayega: लंबे समय से इंतजार कर रहे लाखों छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है. बता दें कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा आयोजित कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जारी होने वाले हैं. पिछले वर्षों की तरह, इस बार भी परीक्षाएं सफलतापूर्वक आयोजित की गईं, और अब सभी की निगाहें परिणाम घोषित होने की तारीख पर टिकी हैं. परिणाम जारी होने के बाद, छात्र UP बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों: upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. सिर्फ यही नहीं 10वीं और 12वीं के छात्र UP बोर्ड परिणामों ‘Sarkari Result’ के माध्यम से भी देखे जा सकते हैं. सिर्फ यही नहीं आप पानी मार्कशीट इन साइट से डाउनलोड भी कर सकते हैं.
बताया जा रहा है कि UP बोर्ड कक्षा 10 और 12 के परिणाम 19 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच जारी होने की संभावना है. मीडिया रिपोर्टों और पिछले वर्षों में देखे गए रुझानों के मुताबिक, UP बोर्ड कक्षा 10 और 12 के परिणाम अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक जारी होने का अनुमान है. लेकिन, बोर्ड ने अभी तक परिणाम जारी करने की विशिष्ट तारीख और समय की आधिकारिक घोषणा नहीं की है. जिसके चलते छात्रों को सलाह दी जाती है कि अगर उन्हें किसी भी तरह का कोई भी अपडेट चाहिए तो वो आधिकारिक वेबसाइट से ले सकते हैं.
इस बार, UP Board के नतीजे जारी होने के साथ ही छात्रों को टेक्नोलॉजी का पूरा फ़ायदा मिलने वाला है. जैसे ही नतीजे घोषित होंगे, आपकी डिजिटल मार्कशीट DigiLocker और UMANG ऐप पर उपलब्ध हो जाएगी. छात्र results.digilocker.gov.in वेबसाइट या मोबाइल ऐप के ज़रिए अपनी मार्कशीट आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए, आपको बस अपना आधार नंबर या रोल नंबर डालना होगा. इसकी एक खास बात यह है कि यह डिजिटल मार्कशीट पूरी तरह से मान्य है और कॉलेज में एडमिशन के दौरान इसे स्वीकार किया जाएगा.
Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…
Mercury Mars Kendra Drishti Yoga: 2 अक्टूबर 2026 को बुध और मंगल के बीच 90…
CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…
Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…
Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…
UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…