Live TV
Search
Home > राज्य > Jharkhand: गोलगप्पा बना जहर! गिरिडीह में पानीपुरी खाने के बाद 6 साल के मासूम की मौत, कई बच्चे बीमार

Jharkhand: गोलगप्पा बना जहर! गिरिडीह में पानीपुरी खाने के बाद 6 साल के मासूम की मौत, कई बच्चे बीमार

Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में गोलगप्पा खाने से फूड पॉइजनिंग की बात सामने आई है, जिसमें एक बच्चे की मौत हुई है. उन्होंने कहा कि पूरे मामले की गहन जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है.

Written By:
Last Updated: April 26, 2026 22:48:41 IST

Mobile Ads 1x1

Jharkhand News: गिरिडीह के मुफ्फासिल थाना क्षेत्र के बजटो मोहल्ले में गोलगप्पा खाने के बाद फैली फूड पॉइजनिंग की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है. इस दर्दनाक हादसे में 6 वर्षीय मासूम रंजन की मौत हो गई, जबकि दर्जनों बच्चे बीमार पड़ गए हैं. मासूम की मौत के बाद जहां परिवार में कोहराम मचा है, वहीं पूरे मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है.

बताया जा रहा है कि बीते दिन मोहल्ले में ठेला लगाकर गोलगप्पा बेचने वाले से खाने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी. शुरुआत में परिजनों ने इसे सामान्य समझकर घर पर इलाज किया, लेकिन धीरे-धीरे हालत गंभीर होती गई. इसके बाद सभी बच्चों को सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान रंजन ने दम तोड़ दिया. अन्य बच्चों का इलाज जारी है.

बच्चों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे कई अधिकारी

घटना की गंभीरता को देखते हुए पूरा प्रशासनिक महकमा हरकत में आ गया है. जिला के उपायुक्त रामनिवास यादव, एसडीओ, सिविल सर्जन (CS) डॉ. बीपी सिंह, एसडीपीओ सदर और बीडीओ सहित कई अधिकारी सदर अस्पताल पहुंचे और भर्ती बच्चों का हाल जाना.

उपायुक्त रामनिवास यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में गोलगप्पा खाने से फूड पॉइजनिंग की बात सामने आई है, जिसमें एक बच्चे की मौत हुई है. उन्होंने कहा कि पूरे मामले की गहन जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है. एक टीम गांव भेजी गई है, जो ग्रामीणों से जानकारी जुटा रही है और घटना के कारणों की पड़ताल कर रही है.

बच्चों के इलाज में जुटी है डॉक्टरों की टीम 

वहीं सिविल सर्जन डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि डॉक्टरों की टीम लगातार बच्चों के इलाज में जुटी है. साथ ही एक अलग टीम यह जांच करेगी कि आखिर यह घटना कैसे हुई और इसमें किसकी लापरवाही सामने आती है.

इस हृदयविदारक घटना ने एक बार फिर सड़क किनारे बिकने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं. अब सभी की नजर प्रशासन की जांच रिपोर्ट और आगे की कार्रवाई पर टिकी है.

MORE NEWS