<

Exam Update: 33,000 से ज्यादा अभ्यर्थी, चप्पे-चप्पे पर पुलिस-कमांडो; इस एग्जाम में नकल रोकेंगे CCTV और फोर्स!

Gonda Homeguard Exam: गोण्डा में 25 से 27 अप्रैल को होने वाले होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है. इस मामले में एसपी विनीत जायसवाल ने एग्जाम सेंटर्स का निरीक्षण भी कर लिया है, जहां सुरक्षा व्यवस्थाओं की निगरानी में एग्जाम होंगे, जानें परीक्षा का पूरा शेड्यूल और इंतजाम

Gonda Homeguard Exam: उत्तर प्रदेश में होने वाली होमगार्ड भर्ती परीक्षा-2025 को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं. इसी क्रम में विनीत जायसवाल, पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभ्यर्थियों के प्रवेश प्रक्रिया, सघन चेकिंग, परीक्षा कक्षों की व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधन को बारीकी से परखा. साथ ही केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता भी जांची, ताकि परीक्षा प्रक्रिया पर कड़ी निगरानी रखी जा सके.

अभ्यार्थियों की होगी सख्त जांच

एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराई जाए. उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि अभ्यर्थियों की नियमों के तहत सख्त जांच सुनिश्चित की जाए, जिससे किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना न रहे. परीक्षा के दौरान शहर में ट्रैफिक सुचारू बनाए रखने के लिए यातायात प्रभारी को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं, ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े.

एग्जाम के लिए बनाए 14 केंद्र

यह परीक्षा 25 से 27 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जा रही है, जिसमें कुल 33,120 परीक्षार्थी शामिल होंगे. परीक्षा प्रत्येक दिन दो पालियों में संपन्न होगी और हर पाली में लगभग 5,520 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे. पूरी परीक्षा व्यवस्था के लिए कुल 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां सभी अभ्यर्थियों की सुचारु और निष्पक्ष परीक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

सेंटर के बाहर पुलिस बल तैनात

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता रोकने के लिए व्यापक पुलिस बल की तैनाती की गई है. इसमें 02 अपर पुलिस अधीक्षक, 03 क्षेत्राधिकारी, 40 निरीक्षक और 101 उपनिरीक्षक शामिल हैं. इसके अलावा कुल 449 पुलिसकर्मियों को परीक्षा केंद्रों और आसपास के क्षेत्रों में तैनात किया गया है, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो सके.

एग्जाम पर कड़ी निगरानी

प्रशासन द्वारा सभी केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी और नकल या किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए विशेष टीमों को भी सक्रिय किया गया है. परीक्षा के सफल और पारदर्शी आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं. इसके अलावा प्रत्येक केंद्र पर सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है. परीक्षा केंद्रों के आसपास लगातार निगरानी रखी जाएगी और भ्रमणशील पुलिस टीमें गश्त करती रहेंगी.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Kajal Jain

Recent Posts

IND VS WI:श्रेयस अय्यर के नाम कप्तानी का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड, लगा ऐसा धब्बा; गंभीर की बढ़ी टेंशन

IND VS WI: भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने T20 क्रिकेट इतिहास में अपने नाम एक…

Last Updated: October 10, 2026 10:23:25 IST

Dhruv Rathi Detained: CJP Protest से पहले हिरासत में ध्रुव राठी? दिल्ली पुलिस का एख्शन शुरू; अब क्या होगा?

Dhruv Rathi Detained: यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम में हिरासत में लिए जाने की खबर…

Last Updated: October 10, 2026 10:14:47 IST

Silver Price Today: आज देश के बड़े शहरों में 1 किलो चांदी का भाव, खरीदने से पहले देखें पूरी लिस्ट

Silver Price Today 10 Oct 2026: अगर आप चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो…

Last Updated: October 10, 2026 09:40:58 IST

IND VS WI: गंभीर को नहीं समझ आया वेस्टइंडीज का मास्टर प्लान? 249 रन बनाकर भी हारी टीम इंडिया; इन 3 कारणों से पलटा मैच

IND VS WI:. वेस्टइंडीज़ ने 250 रन का टारगेट चेज़ किया, जो ओवरऑल T20I हिस्ट्री…

Last Updated: October 10, 2026 09:03:17 IST

CJP Jantar Mantar Protest: स्कूल, बैंक, बाजार या शराब…आज क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद? जानें यहां

Delhi CJP Protest What’s Open and Closed: CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी…

Last Updated: October 10, 2026 08:59:36 IST

UP Petrol Diesel Price Today: यूपी में पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, गाड़ी में तेल भरवाने से पहले देखें 10 शहरों की लिस्ट

UP Petrol Diesel Price Today 10 Oct 2026: यूपी में आज पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट…

Last Updated: October 10, 2026 08:45:28 IST