Disclaimer: The article is a part of a syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for the accuracy of the facts.
पुलिस ने सूचना मिलते ही पहले चोरों की दबिश की और सख्त एक्शन लेते हुए चोरी का सारा सामान बरामद कर लिया. हैरान करने की बात ये है कि इन चोरों पर पहले से ही कई अपराधिक मामले दर्ज हैं. जानें आखिर कहां से शुरू हुई ये कहानी.
कर्नलगंज पुलिस की 'बड़ी रेड': पुलिस ने तोड़ी शातिरों की कमर, चोरी के सामान के साथ 4 आरोपी अरेस्ट!
यूपी के जनपद गोंडा में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. कर्नलगंज थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने बालपुर बाजार स्थित एक मोटरसाइकिल सर्विस सेंटर में हुई चोरी का राज़ खोल दिया है. इस चोरी की घटना को अभी महज कुछ ही दिन बीते थे, लेकिन पुलिस प्रशासन की सतर्कता ने चोरों पर लगाम कस दी है. एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले में पुलिस ने घेराबंदी कर 4 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है और अपराधियों से शत-प्रतिशत माल भी बरामद किया जा चुका है.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कर्नलगंज पुलिस को अपने सोर्सेस से खबर मिली थी कि चोरी की घटना में शामिल कुछ संदिग्ध व्यक्ति बालपुर जाट से टेढ़ी नदी जाने वाले मार्ग पर मौजूद हैं. इस सूचना के मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल इलाके की घेराबंदी की और चारों आरोपियों को धर दबोचा. आरोपियों की पहचान- संदीप यादव, सूरज पाण्डेय, तिलकराम और शिवकुमार गुप्ता के तौर पर हुई है.
पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है. इस सामान में फाइबर मडगार्ड, वाइजर, पाइन, लोहे के ब्लॉक और सिल्वर पॉलिश ब्लॉक जैसे कीमती स्पेयर पार्ट्स शामिल हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये सारा 24 फरवरी 2026 की रात बालपुर बाजार स्थित मोटरसाइकिल सर्विस सेंटर से चोरी हुआ था
चोरी की घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर थाना कर्नलगंज में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी. पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इन चोरों के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज है. इस मामले में दविश करने के बाद पुलिस ने सभी चोरों को न्यायालय की कार्रवाई के लिए आगे भेज दिया है. इतना ही पुलिस ने अपने इस अभियान से क्षेत्र के व्यापारियों और आम जनता के बीच सुरक्षा का भरोसा जगाया है.
Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…
पंजाब के भटिंडा में एक 15 वर्षीय लड़की ने अपने पिता द्वारा कथित तौर पर…
CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को…
India vs West Indies 3rd T20I Live Streaming:इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I…
Dhruv Rathee:ध्रुव राठी कुछ दिन पहले जर्मनी के बर्लिन से प्रोटेस्ट में शामिल होने के…
Lucknow Crime News: लखनऊ में 28 साल के चिकन कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल…