<
Categories: देश

UIDAI ने किया नया अपडेट, डेट ऑफ बर्थ के लिए वैलिड नहीं होगा आधार कार्ड, देखें डिटेल्स

UIDAI ने आधार कार्ड को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. UIDAI की तरफ से कहा गया है कि आधार कार्ड एक वैलिड डॉक्‍यूमेंट है और इसे पहचान के तौर पर एक्‍सेप्‍ट किया जा सकता है. हालांकि इसे डेट ऑफ बर्थ का प्रूफ नहीं माना जा सकता.

UIDAI Update: UIDAI ने बड़ा अपडेट दिया है. UIDAI की तरफ से एक लेटर जारी करते हुए कहा गया है कि आधार कार्ड को डेट ऑफ बर्थ का प्रूफ नहीं माना जाना चाहिए. ये आपकी पहचान के लिए तो इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन जन्म तारीख इसके हिसाब से तय नहीं होगी. भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने साफ तौर पर कहा है कि आधार कार्ड आपकी पहचान के लिए प्रमाण माना जा सकता है. इस पर आपकी जन्म तारीख भले लिखी हुई है लेकिन जन्म तिथि के लिए इसका इस्तेमाल करना गलत है.

क्या है वजह?

UIDAI ने कहा कि आधार कार्ड का उद्देश्य आपकी पहचान स्थापित करना है न कि किसी की उम्र और डेट ऑफ बर्थ के लिए इसका इस्तेमाल करना. आधार कार्ड में डेट ऑफ बर्थ को यूजर्स के नॉमिनेशन या अपडेट की गई जानकारी के आधार पर दर्ज किया जाता है. जन्म तिथि के बारे में जानकारी लेने के लिए डेट ऑफ बर्थ, स्‍कूल सर्टिफिकेट, पासपोर्ट या किसी दूसरे सरकारी दस्तावेज का इस्तेमाल किया जाना चाहिए. अगर आपके पास ऐसा कोई दस्तावेज नहीं है, तो आप अनुमानित तौर पर डेट ऑफ बर्थ दर्ज करा सकते हैं.

एजेंसियां कर सकती हैं तय

UIDAI ने कहा कि AUA और KUA यह तय कर सकते हैं कि जन्मतिथि संबंधित उद्देश्यों के लिए आधार का उपयोग किया जा सकता है या नहीं. कल्याणकारी योजनाओं व सब्सिडी जैसी दूसरी योजनाओं के लिए केंद्रीय मंत्रालयों, राज्य सरकारों और अन्य निकाय व एजेंसियां इस बारे में तय कर सकती हैं कि आधार कार्ड को संबंधित विषय के लिए वैद्य माना जाना चाहिए या नहीं. 

किन चीजों के लिए वैद्य है आधार कार्ड?

UIDAI ने साफ शब्दों में कहा है कि आधार कार्ड के सभी रूपों को कुछ शर्तों के अधीन पहचान पत्र और पते के प्रमाण पत्र के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके लिए इसके सभी रूप जैसे भौतिक कार्ड यानी हार्ड कॉपी, ई-आधार, ऑफलाइन XML, मास्क्ड आधार और QR कोड भी मान्य हैं.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Navratri 2026: नवरात्रि व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं? इन चीजों से रहें दूर, जानें पूरी लिस्ट

Navratri 2026 Vrat Food: नवरात्रि कल से शुरू हो रही है. इस खास मौके पर…

Last Updated: October 11, 2026 12:15:36 IST

Navratri Garba Songs 2026: गरबा नाइट में मचाना है धमाल? ‘ढोली तारो’ से ‘चोगाड़ा’ तक, प्लेलिस्ट में शामिल करें ये 8 सुपरहिट गाने

Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…

Last Updated: October 11, 2026 11:40:26 IST

Bhatinda News: नाबालिग बेटी को पिता ने किया गर्भवती, 15 वर्षीय नाबालिग ने बेटी को दिया जन्म, आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के भटिंडा में एक 15 वर्षीय लड़की ने अपने पिता द्वारा कथित तौर पर…

Last Updated: October 11, 2026 11:16:02 IST

रिहा हुए अभिजीत दीपके-आशुतोष रांका और सौरव दास, कोर्ट ने सामने रखी ऐसी शर्त; सुन प्रदर्शनकारियों  के उड़ जाएंगे होश

CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को…

Last Updated: October 11, 2026 11:01:46 IST

Ind vs WI Live Streaming: हार का बदला लेने उतरेगी अय्यर की टीम, जानें कब और कहां देखें मुकबाला

India vs West Indies 3rd T20I Live Streaming:इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I…

Last Updated: October 11, 2026 10:50:14 IST

Dhruv Rathee: पुलिस हिरासत से रिहा हुए ध्रुव राठी, पुलिस ने दी खतरनाक वार्निंग; भारत में नहीं कर सकते ये काम

Dhruv Rathee:ध्रुव राठी कुछ दिन पहले जर्मनी के बर्लिन से प्रोटेस्ट में शामिल होने के…

Last Updated: October 11, 2026 10:41:35 IST