<

सावधान! झपटमार अब सिर्फ मोबाइल नहीं, आपका बैंक भी खाली कर रहे हैं: यूपी में पकड़ा गया ऐसा ही एक शातिर गिरोह

जिन बाइक सवार बदमाशों ने 25 अप्रैल को नवाबगंज के निवासी का मोबाइल चोरी किया था, वो पकड़े गए हैं. इस मामले में नवाबगंज पुलिस की सतर्कता की खब तारीफ हो रही है. इन बदमाशों ने न सिर्फ मोबाइल चुराया था, बल्कि बैंक खाते से हजारों रुपये की उड़ा दिए थे. जानें क्या है पूरा मामला-

आपने ऐसे कई मामले सुने होंगे, जहां बाइक सवार चोरों ने राहगीरों को मोहरा बनाके उनके मोबाइल फोन की झपट्टेमारी की है. अक्सर सोशल मीडिया पर ऐसी घटना से जुड़ी सीसीटीवी फुटेज वायरल होती रहती है, जिससे लोगों के बीच भी जागरुकता पैदा होती है, लेकिन कुछ लोग वीडियो और एवेयरनेस के बाद भी पब्लिक प्लेस और वाहन चलाते हुए मोबाइल फोन यूज करते हैं, जिसका नतीजा या तो दुर्घटना, या फिर फोन की चोरी के रूप में देखा जाता है. ऐसा ही एक मामला 25 अप्रैल को यूपी के नवाबगंज में हुआ था, जहां बाइक सवार शातिरों ने न सिर्फ जमीन अहमद का फोन छीना, बल्कि चोरी के बाद पीड़ित के बैंक खाते से हजारों रुपये की हेर-फेर की. लेकिन अब ये सारे अपराधी पुलिस कस्टडी में हैं.

क्या है मामला?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 25 अप्रैल 2026 को पीड़ित जमील अहमद से दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल झपट लिया था। इतना ही नहीं, आरोपियों ने मोबाइल के जरिए उसके बैंक खाते से करीब 55 हजार रुपये भी निकाल लिए थे।

पुलिस का तुरंत एक्शन

इस घटना की शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की दुल्लापुर क्रॉसिंग के पास से घेराबंदी कर दबिश की. इन आरोपियों की पहचान अहमद रजा अंसारी, साहिबे आलम और अब्दुल बली अंसारी के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से वीवो कंपनी का मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल की गई पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की गई है. फिलहाल सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है।

साइबर सुरक्षा पर खड़े हुए सवाल

पुलिस ने सख्त कार्रवाई करके आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है, लेकिन आम जनता इस मामले को एक चेतावनी के रूप में लेगी तो आगे ऐसी घटनाएं कम देखने को मिलेंगी. क्योंकि ज्यादातर लोग फोन को लापरवाही से इस्तेमाल करते हैं. न फोन में सुरक्षा लॉक होते हैं और न ही सेफ्टी पिन, अपराधियों को जनता की यही लापरवाही रास आती है. इसी का नतीजा है कि आए दिन फोन स्नैचिंग के साथ-साथ बैंक फ्रॉड के मामले हो जाते हैं.

Disclaimer: The article is a part of a syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for the accuracy of the facts.

Kajal Jain

Recent Posts

Homemade Face Serum: घर पर बनाएं एलोवेरा, गुलाब जल और ग्लिसरीन का फेस सीरम; चेहरे को मिलेगी नमी

Homemade Face Serum: एलोवेरा जेल, गुलाब जल और ग्लिसरीन से घर पर फेस सीरम बना…

Last Updated: October 11, 2026 13:30:13 IST

UP Pension Hike: योगी सरकार का बड़ा तोहफा, पेंशन में होगी बंपर बढ़ोतरी; जानें कब से मिलेगा फायदा

UP Pension Yojana: अगर इस प्रपोज़ल को कैबिनेट से मंज़ूरी मिल जाती है, तो राज्य…

Last Updated: October 11, 2026 13:26:26 IST

CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को बड़ा झटका! शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर हिरासत में न लें; मेट्रो-इंटरनेट बहाल करने का आदेश

CJP Protest: कोर्ट ने पूछा कि उनके खिलाफ कंटेम्प्ट की कार्रवाई क्यों न शुरू की…

Last Updated: October 11, 2026 13:17:12 IST

Navratri 2026: नवरात्रि व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं? इन चीजों से रहें दूर, जानें पूरी लिस्ट

Navratri 2026 Vrat Food: नवरात्रि कल से शुरू हो रही है. इस खास मौके पर…

Last Updated: October 11, 2026 12:15:36 IST

Navratri Garba Songs 2026: गरबा नाइट में मचाना है धमाल? ‘ढोली तारो’ से ‘चोगाड़ा’ तक, प्लेलिस्ट में शामिल करें ये 8 सुपरहिट गाने

Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…

Last Updated: October 11, 2026 11:40:26 IST