<
Categories: गुजरात

सूरत के AMNS कंपनी में बवाल, कर्मचारियों के प्रदर्शन ने लिया हिंसक रूप, पुलिस ने 40 लोगों को किया गिरफ्तार

हजीरा प्लांट हिंसा: सूरत में आर्सेलर मित्तल-निप्पॉन स्टील (AM/NS) प्लांट में गुरुवार को भारी हंगामा हुआ. जिसके बाद पुलिस को कार्रवाई काबू करने के लिए 36 आंसू गैस के गोले दागे गए और 40 लोगों को गिरफ्तार किया.

Hazira Plant Violence: गुजरात के सूरत में आर्सेलर मित्तल-निप्पॉन स्टील (AM/NS) प्लांट में गुरुवार को भारी हंगामा हुआ. सैलरी बढ़ाने और दूसरी मांगों को लेकर L&T के करीब 5,000 कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स का प्रोटेस्ट देखते ही देखते हिंसा में बदल गया. मामले को देखते हुए सूरत पुलिस ने घटना पर कड़ी कार्रवाई की, जिसके बाद मामले को काबू कर लिया गया है. इस घटना में हजीरा PI परमार समेत तीन पुलिसवाले घायल हो गए.

कई गाड़ियों में आग और तोड़- फोड़ की

प्रोटेस्टर्स ने प्लांट के अंदर खड़ी चार टू-व्हीलर्स में आग लगा दी और कई कारों में तोड़-फोड़ की. कंपनी की तीन फायर इंजन भी डैमेज हो गईं.  एंट्री और एग्जिट गेट पर लगे लेटेस्ट इक्विपमेंट, पंखे और फर्नीचर में तोड़-फोड़ की गई. ऑफिस में भी बड़े पैमाने पर तोड़-फोड़ हुई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

सूरत पुलिस ने 36 आंसू गैस के गोले दागे

सूचना मिलने पर सूरत पुलिस का एक बड़ा काफिला मौके पर पहुंचा. हालात को कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और 36 आंसू गैस के गोले छोड़े. पुलिस ने अब तक 40 वर्कर्स को हिरासत में लिया है. अभी प्लांट के अंदर भारी पुलिस फोर्स तैनात है और हालात कंट्रोल में बताए जा रहे हैं. 5,000 कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स ने हिंसक विरोध प्रदर्शन किया.

DCP शैफाली बरवाल के मुताबिक, पानीपत में L&T कर्मचारियों के हालिया विरोध प्रदर्शन के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, वर्कर्स में भी गुस्सा बढ़ गया.  पुलिस ने उन्हें शांत करने की कोशिश की, लेकिन जब पत्थरबाजी शुरू हुई, तो उन्हें सख्त एक्शन लेना पड़ा. एक सीनियर अधिकारी ने हवा में फायरिंग की, 10 राउंड हवाई फायरिंग, 6 हैंड ग्रेनेड, 36 आंसू गैस के गोले दागे गए.

पुलिस ने 4000 लोगों के खिलाफ दर्ज किया FIR

बता दें कि, सूरत पुलिस ने 4000 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है. झूठे मैसेज फॉरवर्ड करने और वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. साइबर पुलिस टीम लगातार सोशल मीडिया पर नजर रख रही है. पुलिस CCTV के आधार पर दूसरे आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

परवेज मुशर्रफ बनना था चुनौती, नवाजुद्दीन ने दी ऐसी सलाह कि बदल गया मनु ऋषि का अंदाज, बताया ‘मंटो’ वाला फॉर्मूला

Manu Rishi Chadha: एक्टर मनु ऋषि चड्ढा इन दिनों अपनी नई वेब सीरीज 'ऑपरेशन सफेद…

Last Updated: August 31, 2026 21:06:10 IST

Maharashtra: मां ने दिखाया अदम्य साहस! बेटियों की शिक्षा की फंडिंग के लिए नंगे पैर पूरी की मैराथन दौड़, हासिल की जीत

महाराष्ट्र के बीड जिले की रमाबाई रणवीर ने साड़ी पहनकर नंगे पैर दौड़कर अमृत दाउद…

Last Updated: August 31, 2026 21:02:50 IST

Shri Krishna Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर बन रहा दुर्लभ ग्रहों का संयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन-करियर में मिलेंगे शुभ संकेत

Shri Krishna Janmashtami 2026: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 सितंबर को मनाई जाएगी. ज्योतिषीय गणना के अनुसार…

Last Updated: August 31, 2026 20:27:17 IST